फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards Live: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने, बाबर को मिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Thu, 26 Jan 2023 07:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

आईसीसी ने पाकिस्तान के बाबर आजम को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। बाबर लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। वहीं, महिलाओं में नेट स्कीवर ने यह खिताब जीता है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:22 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: स्टोक्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को साल 2022 के लिए आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। पिछले साल टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान बनने के बाद स्टोक्स ने इंग्लैंड को कई मैचों में जीत दिलाई है। उनके कप्तान बनने से पहले तक जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, लेकिन स्टोक्स ने टीम की किस्मत पलट कर रख दी। 2022 में टेस्ट में 870 रन बनाने और 26 विकेट लेने वाले स्टोक्स को टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का कप्तान भी चुना गया था। मार्च में टीम की कमान संभालने के बाद उन्होंने इंग्लैंड को दस में से नौ टेस्ट में जीत दिलाई है।

04:40 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: नेपाल के आसिफ शेख ने जीता स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड

नेपाल के आसिफ शेख को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया गया है। आसिफ ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में मैकब्रिन को रन आउट करने से मना कर दिया था। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हुई थी और अब आईसीसी ने भी उन्हें सम्मानित किया है। आयरलैंड और नेपाल के मैच में नेपाल के गेंदबाज कमाल सिंह गेंद पकड़ने की कोशिश में आयरलैंड के मैकब्रिन से टकरा गए थे। इससे मैकब्रिन रन भागते हुए बीच में ही गिर गए थे। इस बीच कमाल ने गेंद पकड़ कर विकेटकीपर आसिफ शेख को दे दी। मैकब्रिन अभी भी क्रीज से बाहर थे, लेकिन आसिफ ने उन्हें रन आउट नहीं किया। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हुई थी।

03:17 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: बाबर आजम बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को साल 2022 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। बाबर आजम ने 2022 में पाकिस्तान के लिए 44 मैच में 54.12 के औसत से 2598 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और 15 अर्धशतक निकले। उन्हें वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है। 2022 में बाबर आजम ने नौ वनडे में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से कुल 679 रन बनाए। उनका औसत 84.87 का रहा। वह जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं।

विज्ञापन
02:29 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: नेट स्कीवर बनीं महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर

इंग्लैंड की नेट स्कीवर को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 2022 में कुल 33 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1346 रन बनाए थे और 22 विकेट लिए थे। 17 वनडे मैचों में इंग्लैंड के लिए 833 रन बनाए थे और 11 विकेट भी लिए थे। इस साल उनका औसत 59.5 और स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। वह वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनीं हैं।

01:45 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: बेन स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। स्टोक्स ने 2022 में 36.25 के औसत से 870 रन बनाए और 26 विकेट भी अपने नाम किए। इससे ज्यादा उन्होंने अपनी कप्तानी का प्रभाव छोड़ा और लगातार इंग्लैंड को टेस्ट मैच जिताए। उन्होंने पाकिस्तान को उसके घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया।

विज्ञापन
01:30 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: नेट स्कीवर बनीं महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

महिलाओं में इंग्लैंड की नेट स्कीवर को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 17 मैचों में इंग्लैंड के लिए 833 रन बनाए थे और 11 विकेट भी लिए थे। इस साल उनका औसत 59.5 और स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप में 70 के औसत से 436 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रन की पारी उनकी सबसे बेहतरीन पारी थी।

01:00 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: अब तक किसे कौन सा अवॉर्ड मिला

2022 के लिए आईसीसी की पुरुषों की टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान-विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम करन, वनिन्दू हसरंगा, हारिस रऊफ, जोशुआ लिटिल।

2022 के लिए आईसीसी की महिलाओं की टी20 टीम
स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (कप्तान), ऐश गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्राथ, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह।

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर (पुरुष)
बाबर आजम (कप्तान), ट्रेविस हेड, शाई होप, श्रेयस अय्यर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, मेहदी हसन मिराज, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा।

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर (महिला)
एलिसा हीली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, लॉरा वोल्डवार्ट, नैट स्कीवर, बेथ मूनी, हरमनप्रीत कौर, अमेला केर, सोफी एक्लेसटोन, अयाबोंगा खाका, रोणुका सिंह, शबनिम इस्माइल।

आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर (पुरुष)
उस्मान ख्वाजा, क्रैग ब्रेथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, जेम्स एंडरसन।

एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर (पुरुष)
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैसमस को आईसीसी का पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने 2022 में वनडे में 56.23 के औसत और 78.23 के स्ट्राइक रेट से 956 रन बनाए थे। इसके अलावा 12 विकेट भी लिए थे और सिर्फ 4.04 के इकोनॉमी रेट से रन दिए थे। वहीं, टी20 में उन्होंने 38.25 के औसत और 122.40 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और 5.55 के इकोनॉमी रेट से रन देते हुए छह विकेट भी लिए थे।

एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर (महिला)
यूएई की ईशा ओजा को महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। ईशा ने 2022 में टी20 में 35.52 के औसत और 134.19 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, गेंद के साथ उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए। इनका गेंदबाजी औसत 15.40 का रहा, जबकि उन्होंने 4.84 के इकोनॉमी रेट से रन दिए।

सूर्यकुमार यादव साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर
भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है। साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उनके बल्ले से 68 छक्के निकले। सूर्यकुमार एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

ताहिला मैकग्रा साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है। ताहिला मैक्ग्रा ने पिछले साल 16 टी20 मैच खेले, जिसमें 62.14 की औसत से 435 रन बनाए। वहीं, इतने ही मैचों में मैक्ग्रा ने 12.84 की औसत से 13 विकेट भी  लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.95 का रहा। 13 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

मार्को यानसेन बने पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन को पुरुषों में इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। यानसेन ने पिछले साल टेस्ट में 19.02 की औसत से 36 विकेट लिए थे। साथ ही 21.27 की औसत से 234 रन बनाए थे। इसके अलावा वनडे में दो विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक विकेट लिए थे।

रेणुका बनीं महिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर
भारतीय टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आईसीसी ने महिलाओं में साल 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर चुना है। पिछले साल वनडे और टी20 मिलाकर कुल 29 मैचों में 40 विकेट झटके थे। वनडे में रेणुका ने 14.88 की औसत से 18 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.62 का रहा था। वहीं, टी20 में रेणुका ने 23.95 की औसत से 22 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.50 का रहा था।

वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर (पुरुष)
बाबर आजम लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। उन्होंने पिछले साल भी यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। 2022 में बाबर आजम ने नौ वनडे में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से कुल 679 रन बनाए। उनका औसत 84.87 का रहा। वह जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी जीत को जीत दिलाकर सीरीज में बराबरी कराई थी। 

वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर (महिला)
महिलाओं में इंग्लैंड की नेट स्कीवर को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 17 मैचों में इंग्लैंड के लिए 833 रन बनाए थे और 11 विकेट भी लिए थे। इस साल उनका औसत 59.5 और स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। 

टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर (पुरुष)
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। स्टोक्स ने 2022 में 36.25 के औसत से 870 रन बनाए और 26 विकेट भी अपने नाम किए। इससे ज्यादा उन्होंने अपनी कप्तानी का प्रभाव छोड़ा और लगातार इंग्लैंड को टेस्ट मैच जिताए। उन्होंने पाकिस्तान को उसके घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया।

महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर
इंग्लैंड की नेट स्कीवर को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 2022 में कुल 33 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1346 रन बनाए थे और 22 विकेट लिए थे। 17 वनडे मैचों में इंग्लैंड के लिए 833 रन बनाए थे और 11 विकेट भी लिए थे। इस साल उनका औसत 59.5 और स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। वह वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनीं हैं।

पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को साल 2022 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। बाबर आजम ने 2022 में पाकिस्तान के लिए 44 मैच में 54.12 के औसत से 2598 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और 15 अर्धशतक निकले।

आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड
नेपाल के आसिफ शेख को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया गया है। आसिफ ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में मैकब्रिन को रन आउट करने से मना कर दिया था। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हुई थी और अब आईसीसी ने भी उन्हें सम्मानित किया है। आयरलैंड और नेपाल के मैच में नेपाल के गेंदबाज कमाल सिंह गेंद पकड़ने की कोशिश में आयरलैंड के मैकब्रिन से टकरा गए थे। इससे मैकब्रिन रन भागते हुए बीच में ही गिर गए थे। इस बीच कमाल ने गेंद पकड़ कर विकेटकीपर आसिफ शेख को दे दी। मैकब्रिन अभी भी क्रीज से बाहर थे, लेकिन आसिफ ने उन्हें रन आउट नहीं किया। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हुई थी।

आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर
रिचर्ड इलिंगवर्थ 2019 के बाद एक बार फिर आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर बने हैं और दूसरी बार डेविड शेफर्ड ट्रॉफी अपने नाम की। साल 2022 में इलिंगवर्थ ने 24 अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग की और एमिरेट्स एलीट पैनल मैच ऑफिशियल ने उन्हें उनके निर्णय लेने, उनकी निरंतरता के अलावा टीमों और कप्तानों के सात स्पष्ट बताचीत के आधार पर इस अवॉर्ड के लिए चुना।

12:36 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: बाबर आजम लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने

बाबर आजम लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। उन्होंने पिछले साल भी यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। 2022 में बाबर आजम ने नौ वनडे में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से कुल 679 रन बनाए। उनका औसत 84.87 का रहा। वह जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी जीत को जीत दिलाकर सीरीज में बराबरी कराई थी। 

12:27 PM, 26-Jan-2023

ICC Awards Live: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने, बाबर को मिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

आईसीसी ने साल 2022 के लिए अवॉर्ड्स का एलान करने का सिलसिला जारी रखा है। आज शाम तक सभी अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का एलान कर दिया जाएगा। अब तक आईसीसी ने वनडे और टी20 में महिला और पुरुष टीम का एलान कर दिया है। वहीं, पुरुषों की टेस्ट टीम का भी एलान हो चुका है। इसके बाद एसोसिएट देशों से कमाल करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों के नाम का एलान हुआ। पुरुष और महिलाओं में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले खिलाड़ियों का भी एलान किया जा चुका है। पुरुष और महिला खिलाड़ियों में इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें