कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
हैदराबाद के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद सिराज तथा राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजों को सफलता मिली। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए जो 19 रन बनाकर आउट हुए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने पैट कमिंस को आउट कर हैदराबाद को नौवां झटका दिया। कमिंस नौ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और शिवांग कुमार को पवेलियन की राह दिखाई। शिवांग छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।
जेसन होल्डर ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी है। क्लासेन 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने सलिल अरोड़ा को आउट कर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया है। सलिल और क्लासेन के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन प्रसिद्ध ने इसे तोड़ा। हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 56 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। सलिल 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने क्लासेन के साथ 24 रन जोड़े।
शुरुआती झटकों के बाद हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा के बीच साझेदारी पनप रही है। नौ ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद ने चार विकेट पर 54 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 66 गेंदों पर 115 रन बनाने हैं।
कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी है और हैदराबाद को चौथा झटका दिया है। रबाडा ने समारन रविचंद्रन को आउट किया जो उनका इस मैच का तीसरा शिकार बने। रविचंद्रन 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।
कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। रबाडा ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौकों और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया है। छह रन के स्कोर पर हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया है। हेड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे, लेकिन खाता खोले बिना आउट हुए।
साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। गुजरात के लिए सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन ने 33 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के अलावा निशांत सिंद्धू ने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला।
साकिब हुसैन ने साई सुदर्शन को आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया। सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली और 44 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।
सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। सनराइजर्स ने गुजरात को शुरुआती झटके दिए, लेकिन सुदर्शन एक छोर से टिके हुए हैं और उन्होंने टीम को उबारने की कोशिश की है।
पैट कमिंस ने निशांत सिंद्धू को आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया है। सिंद्धू और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी और दोनों बल्लेबाज 38 रन जोड़ चुके थे, लेकिन कमिंस ने इस साझेदारी का अंत कर दिया। सिंद्धू 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।
शुरुआती झटके लगने के बाद साई सुदर्शन और निशांत सिंद्धू के बीच साझेदारी पनप रही है। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संभाले रखा है जिससे आठ ओवर की समाप्ति तक गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 56 रन है।
गुजरात को पावरप्ले में दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा है। प्रफुल्ल हिंगे ने बटलर को आउट किया। अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन हिंगे को भरोसा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे खड़े ईशान किशन के पास गई है। कमिंस ने रिव्यू लिया जो सफल रहा। बटलर 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। गिल को प्रफुल्ल हिंगे ने अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन के साथ कप्तान शुभमन गिल उतरे हैं।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिद्धू, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, समारन रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हैदराबाद ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी बताया कि उन्होंने एकादश में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंद्धू, राहुल तेवतिया, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, आर समारन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा।
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने सत्र की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स और गुजरात सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है। सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। जहां तक गुजरात का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है।
गुजरात और हैदराबाद ने अपने-अपने पिछले मैच जीते थे। गुजरात लगातार चार मुकाबला जीत चुकी है और उसने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है। वहीं, सनराइजर्स की टीम भी पैट कमिंस के लौटने के बाद मजबूत स्थिति में आ गई है। इस बात की संभावना कम है कि दोनों टीमों प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेंगी। जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर स्थिति के अनुसार, बदलाव हो सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में पहंचने के लिहाज से ये मैच काफी अहम है। हैदराबाद और गुजरात के बीच जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। अब आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ की दौड़ भी रोचक हो चली है।
IPL Live Cricket Score, GT vs SRH Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी और उसकी प्लेऑफ में जाने की संभावना मजबूत होगी।