फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs SRH Highlights: गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Mon, 15 May 2023 11:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

GT vs SRH Indian Premier League 2023 Highlights: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात की टीम 18 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, हैदराबाद की टीम इस हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 154 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 15-May-2023

गुजरात ने हैदराबाद को हराया

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही गुजरात के पास 18 अंक हो गए हैं और गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, हार के साथ हैदराबाद के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शतक के चलते 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम हेनरिच क्लासेन के शानदार अर्धशतक के बावजूद 154 रन ही बना पाई और मैच 34 रन से हार गई। 

गुजरात के लिए बल्ले के साथ शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए। मैच की दूसरी पारी में क्लासेन ने 64 और भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए शमी और मोहित शर्मा ने चार-चार विकेट लिए।

11:19 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का नौवां विकेट गिरा

147 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का नौवां विकेट गिरा है। भुवनेश्वर कुमार 26 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने उनका कैच पकड़ा। अब मयंक मार्कंडेय और फजलहक फारुकी क्रीज पर हैं।

11:05 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा

127 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा है। हेनरिच क्लासेन 44 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। अब भुवनेश्वर के साथ मयंक मार्कंडेय क्रीज पर हैं। 

विज्ञापन
10:52 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: क्लासेन का अर्धशतक

हेनरिच क्लासेन ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भुवनेश्वर कुमार के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर उन्होंने हैदराबाद की टीम को बड़ी हार से बचाया है। हालांकि, हैदराबाद के लिए यह मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर सात विकेट पर 111 रन है।

10:50 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का स्कोर 100 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। हेनरिच क्लासेन के साथ भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं। इन दोनों ने साझेदारी कर टीम को जल्दी ऑल आउट होने से बचाया है, लेकिन हैदराबाद की टीम मैच में बहुत पीछे है और गुजरात की टीम जीत के बेहद करीब है।

विज्ञापन
10:30 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा

59 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा है। मार्को यानसेन छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने उन्हें कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। अब क्लासेन के साथ भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर सात विकेट पर 80 रन है।

10:13 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद के छह विकेट गिरे

49 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद के छह विकेट गिर चुके हैं। अब्दुल समद के रूप में हैदराबाद को छठा झटका लगा। उन्होंने तीन गेंद में चार रन बनाए। मोहित शर्मा की गेंद पर शिवम मावी ने उनका कैच पकड़ा। हेनरिच क्लासेन के साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर छह विकेट पर 50 रन है।

10:10 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा

45 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा है। सनवीर सिंह छह गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा की गेंद पर साई सुदर्शन ने उनका कैच पकड़ा। अब हेनरिच क्लासेन के साथ अब्दुल समद क्रीज पर हैं। 

09:58 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

29 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा है। टीम के कप्तान एडेन मार्करम 10 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें दसून शनाका के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह शमी का तीसरा विकेट है। अब हेनरिच क्लासेन के साथ सनवीर सिंह क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 35 रन है।

09:47 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा

189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही है। 12 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं। राहुल त्रिपाठी के रूप में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने उन्हें राहुल तेवतिया के  हाथों कैच कराया। त्रिपाठी ने दो गेंद में एक रन बनाया। अब एडेन मार्करम के साथ हेनरिच क्लासेन क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 17 रन है।

09:44 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट 11 रन के स्कोर पर गिरा है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा को यश दयाल ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने पांच गेंद में चार रन बनाए। अब एडेन मार्करम के साथ राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 12 रन है।

09:41 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

छह रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिरा है। अनमोलप्रीत सिंह चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद शमी ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। अब अभिषेक शर्मा के साथ कप्तान एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर छह रन है।

09:39 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की है। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर कर रहे हैं।

09:20 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात ने 188 रन बनाए

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 101 रन शुभमन गिल ने बनाए। वहीं, साई सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा गुजरात का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए। मार्को यानसेन, फजलहक फारुकी और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।

09:18 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का नौवां विकेट गिरा

187 रन पर गुजरात का नौवां विकेट गिरा है। मोहम्मद शमी खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही भुवनेश्वर ने इस मैच में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं।

09:16 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का आठवां विकेट गिरा

186 रन के स्कोर पर ही गुजरात की टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब गुजरात का स्कोर 186/8 है। नूर अहमद के रूप में गुजरात को आठवां झटका लगा। विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन और भुवनेश्वर ने मिलकर उन्हें रन आउट किया। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम हैट्रिक हो गई है।

09:15 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का सातवां विकेट गिरा

186 रन के स्कोर पर ही गुजरात का सातवां विकेट गिरा है। राशिद खान खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच कराया। अब भुवनेश्वर के पास हैट्रिक लेने का मौका है।

09:14 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का छठा विकेट गिरा

186 रन के स्कोर पर गुजरात का छठा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 58 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अब्दुल समद ने उनका कैच पकड़ा।

09:08 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने 56 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। यह आईपीएल में गिल का पहला शतक है। वह गुजरात टाइटंस के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उनकी शानदार पारी के चलते गुजरात का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 186 रन है।

09:05 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का पांचवां विकेट गिरा

175 रन के स्कोर पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। राहुल तेवतिया के रूप में गुजरात को पांचवां झटका लगा। तेवतिया ने तीन गेंद में तीन रन बनाए। फजलहक फारुखी ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ दसून शनाका क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 178 रन है।

09:00 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा

169 रन के स्कोर पर गुजरात का चौथा विकेट गिरा है। डेविड मिलर पांच गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टी नटराजन की गेंद पर एडेन मार्करम ने उनका कैच पकड़ा। अब शुभमन गिल के साथ राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 171 रन है।

08:52 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा

156 रन के स्कोर पर गुजरात की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या छह गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं। गिल अपने शतक के करीब हैं। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 163 रन है।

08:45 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा

147 रन के स्कोर पर गुजरात की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। साई सुदर्शन 36 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। मार्को यानसेन ने उन्हें टी नटराजन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। गुजरात का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 154 रन है।

08:22 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का स्कोर 100 रन के पार

गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। गिल आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं और अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं, साई सुदर्शन भी अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 131 रन है।

08:11 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अपनी पारी में 10 चौके लगा चुके हैं। उनकी शानदार पारी के चलते गुजरात की टीम का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है। इस यह गिल का पांचवां अर्धशतक है। आठ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 89 रन है।

08:03 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर 66/1

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। गिल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, साई सुदर्शन भी उनका साथ दे रहे हैं। मैच की तीसरी गेंद में साहा के आउट होने के बाद इन दोनों ने शानदार साझेदारी की है। सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 78 रन है।

07:53 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल शानदार लय में दिख रहे हैं। वहीं, साई सुदर्शन उनका साथ दे रहे हैं। गिल की तूफानी बल्लेबाजी के चलते गुजरात ने सिर्फ चार ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। गुजरात का पहला विकेट खाता खुलने से पहले ही गिर गया था, लेकिन इसके बाद गिल और सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की है। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है।

07:36 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात का पहला विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही है। ऋद्धिमान साहा इस मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें स्लिप में अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। साहा ने तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके। अब शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। दो ओवर का खेल होने के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।

07:29 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं। 

07:25 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: बैगनी रंग की जर्सी में उतरी गुजरात की टीम

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में नई जर्सी में उतरी है। गुजरात के खिलाड़ी कैंसर के खिलाफ जंग का समर्थन करने के लिए बैंगनी रंग की जर्सी पहनकर उतरे हैं। इस पहल का उद्देश्य कैंसर जैसी बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना है। भारत और विश्व में कैंसर के कारण प्रतिवर्ष हजारों लोगों की जान चली जाती है। बैंगनी रंग कैंसर के सभी प्रकारों का प्रतीक है और यह बीमारी से प्रभावित लोगों की याद दिलाता है।
हार्दिक ने टॉस के समय कहा- यह कैंसर रोगियों की सहायता के लिए एक विशेष पहल है। यह सिर्फ अपना समर्थन दिखाने का हमारा तरीका है।

07:14 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।
सब्सटीट्यूट्सः यश दयाल, श्रीकर भरत, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शिवम मावी।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन।
सब्सटीट्यूट्सः अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, अकील होसेन, मयंक डागर, नितीश रेड्डी।

07:02 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद टॉस जीता

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम में ग्लेन फिलिप्स की जगह मार्को यानसेन को मौका दिया गया है। वहीं, गुजरात की टीम में दो बदलाव हैं। विजय शंकर चोट की वजह से बाहर हैं। यश दयाल, साई सुदर्शन और दसून शनाका यह मैच खेल रहे हैं।


06:35 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: हैदराबाद के लिए जीत जरूरी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम को शुरुआती सात में से पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हैदराबाद ने अगले चार में से दो मैच जीते हैं। इस टीम ने 11 में से चार मैच जीते हैं, जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद भी यह टीम टॉप चार टीमों में पहुंचने के लिए किस्मत के भरोसे रहेगी।

06:19 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Live Score: अंक तालिका में शीर्ष पर है गुजरात

गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस टीम ने 12 में से आठ मैच जीते हैं और इस टीम के पास 16 अंक हैं। यह मैच जीतकर गुजरात की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। पिछले मैच में इस टीम को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह टीम वापसी करने के लिए बेताब होगी। गुजरात की टीम इस सीजन भी शानदार लय में रही है। शुरुआती पांच में से तीन मैच जीतने के बाद गुजरात ने अगले सात में से पांच मैच जीते हैं।

06:10 PM, 15-May-2023

GT vs SRH Highlights: गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है और यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, हैदराबाद के पास 11 मैच में आठ अंक हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें