फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR: गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, राजस्थान को हराया, मिलर ने तीन छक्के लगाकर जिताया मैच

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

GT vs RR (Gujarat vs Rajasthan) IPL 2022 Qualifier 1: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। गुजरात की टीम ने राजस्थान के 189 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक रन बनाए। वह 38 गेंदोंं में 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:33 PM, 24-May-2022

गुजरात टाइटंस सात विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। गुजरात की टीम ने राजस्थान के 189 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक रन बनाए। वह 38 गेंदोंं में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और ओबेड मकॉय ने एक-एक विकेट लिए। राजस्थान की टीम अब दूसरे क्वॉलिफायर में लखनऊ और बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़गी। 

08:31 PM, 24-May-2022

मिलर ने लगाए लगातार तीन छक्के

डेविड मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर की शुरू की तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाए और मैच को गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया। 

08:23 PM, 24-May-2022

गुजरात को जीत के लिए छह गेंदों में 16 रन की जरूरत

गुजरात को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 16 रन की दरकार। मैकॉय ने 19वें ओवर में एक चौके के साथ सिर्फ सात रन दिए। 

विज्ञापन
08:18 PM, 24-May-2022

आखिरी 12 गेंदों का खेल

गुजरात को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 23 रनों की दरकार। युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में 11 रन खर्च दिए। 18 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 166/3, हार्दिक पांड्या (39*), डेविड मिलर (44*)

08:14 PM, 24-May-2022

मकॉय ने दिए नौ रन, गुजरात को 18 गेंद में 34 रन की जरूरत

ओबेड मकॉय ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका खाने के बाद भी कुल नौ रन ही दिए। गुजरात को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदो में 34 रन की जरूरत है। 17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 155/3, हार्दिक पांड्या (37*), डेविड मिलर (35*)

विज्ञापन
08:06 PM, 24-May-2022

आखिरी 24 गेंदों का खेल

ट्रेंट बोल्ट ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने आखिरी ओवर में सात रन दिए। गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 43 रन की दरकार है। 

08:00 PM, 24-May-2022

गुजरात को 50 रन की दरकार

गुजरात के लिए एक और अच्छा ओवर रहा। युजवेंद्र चहल के तीसरे ओवर में मिलर ने छक्का लगाया और 10 रन बटोरे। इस बीच हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 50 रन की दरकार है। 15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 139/3, हार्दिक पांड्या (34*), डेविड मिलर (23*)

07:46 PM, 24-May-2022

गुजरात के 100 रन पूरे

गुजरात की टीम वेड और गिल के विकेट गंवाने के बाद संभलने की कोशिश में है। कप्तान हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर की जोड़ी क्रीज पर है और पारी को आगे बढ़ा रही है। गुजरात ने भी 11वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 104/3, हार्दिक पांड्या (20*), डेविड मिलर (3*)

07:35 PM, 24-May-2022

वेड 35 रन बनाकर आउट

ओबेड मकॉय ने अपने पहले ओवर में गुजरात का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को जोस बटलर के हाथों कैच कराया। वेड ने हवाई शॉट खेला लेकिन डीप मिडविकेट के पास खड़े बटलर ने एक बार फिर से शानदार कैच पकड़ा। वेड 30 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। मकॉय हालांकि इस ओवर में महंगे भी रहे और 18 रन लुटा दिए। 10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 97/3, हार्दिक पांड्या (15*), डेविड मिलर (1*)

08:32 PM, 24-May-2022

गिल 35 रन बनाकर रन आउट

शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी करने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर गिल और वेड के बीच आपसी तालमेल में कमी हुई और दो रन लेने के चक्कर में शुभमन आउट हो गए। गिल ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 35 रन बनाए। आठ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 72/2, मैथ्यू वेड (30*), हार्दिक पांड्या (0*)

08:11 PM, 24-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त, गुजरात के 50 रन पूरे

रविचंद्रन अश्विन अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में शुभमन गिल ने लगातार तीन गेंदों में एक छक्का और दो चौके लगाए। पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में गुजरात को 17 रन मिल और उसने शुरू को छह ओवर में एक विकेट खोकर 64 रन बनाए। गिल और वेड ने भी इस दौरान अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 64/1, मैथ्यू वेड (27*), शुभमन गिल (31*)

07:55 PM, 24-May-2022

प्रसिद्ध कृष्णा की महंगी शुरुआत

प्रसिद्ध कृष्णा अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए और 14 रन खर्च दिए। उनके ओवर में मैथ्यू वेड और शुभमन गिल ने एक-एक चौके लगाए। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 18/1, मैथ्यू वेड (8*), शुभमन गिल (5*)

07:41 PM, 24-May-2022

बोल्ट ने दूसरी गेंद पर दिलाई पहली सफलता

ट्रेंट बोल्ट ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। साहा खाता भी नहीं खोल पाए और विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। एक ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 4/1, मैथ्यू वेड (4*), शुभमन गिल (0*)

08:26 PM, 24-May-2022

राजस्थान ने गुजरात को दिया 189 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन बनाए। जोस बटलर ने सर्वाधिक 89 रन बनाए तो वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 47 रन बनाए। 
 

08:08 PM, 24-May-2022

बटलर को जीवनदान लेकिन हेटमायर आउट

मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने जोस बटलर का कैच छोड़ दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने हेटमायर को राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। 

08:05 PM, 24-May-2022

राजस्थान के 150 रन पूरे

जोस बटलर अब आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बना रहे हैं। उन्होंने टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया है। अल्जारी जोसेफ के दूसरे ओवर में बटलर ने तीन चौके लगाकर 14 रन बटोरे। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 159/3, जोस बटलर (69*), शिमरोन हेटमायर (3*)

07:59 PM, 24-May-2022

बटलर का 42 गेंदों में अर्धशतक

जोस बटलर ने धीमी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यश दयाल के तीसरे ओवर में चार चौके लगाए और इस दौरान 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 145/3, जोस बटलर (56*), शिमरोन हेटमायर (2*)

07:47 PM, 24-May-2022

पडिक्कल 28 रन बनाकर आउट

देवदत्त पडिक्कल एक तेज तर्रार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। पडिक्कल ने आउट होने से पहले 20 गेंदों में 28 रन बनाए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 124/3, जोस बटलर (37*), शिमरोन हेटमायर (1*)

07:44 PM, 24-May-2022

राजस्थान के 100 रन पूरे, साई किशोर ने खर्चे 18 रन

साई किशोर अपने आखिरी ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने लगातार तीन गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया। इसी के साथ राजस्थान का स्कोर भी 100 के पार चला गया। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 116/2, जोस बटलर (30*), देवदत्त पडिक्कल (28*)

08:22 PM, 24-May-2022

सैमसन अर्धशतक से चूके

राजस्थान को 79 के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लगा है। कप्तान संजू सैमसन शानदार बल्लेबाजी करने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें साई किशोर ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। सैमसन 26 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 79/2, जोस बटलर (23*), देवदत्त पडिक्कल (0*)

08:08 PM, 24-May-2022

सैमसन-बटलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर पिछले पांच ओवर में तेजी से रन बनाए हैं। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 61/1, जोस बटलर (18*), संजू सैमसन (34*)

08:03 PM, 24-May-2022

पहला पावरप्ले राजस्थान के नाम

राजस्थान ने शुरुआती छह ओवरों यानी पहले पावरप्ले में शानदार वापसी करते हुए 55 रन बना लिए। हालांकि इस दौरान उसने एक विकेट भी गंवाया। सैमसन ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में जोसेफ के खिलाफ दो छक्के लगाए और कुल 13 रन बटोरे। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 55/1, जोस बटलर (16*), संजू सैमसन (30*)

08:00 PM, 24-May-2022

राजस्थान के 50 रन पूरे

राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे ओवर में अपना पहला विकेट गंवाने के बावजूद रनों की रफ्तार कम नहीं होने दी है। संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। 

07:39 PM, 24-May-2022

यशस्वी तीन रन बनाकर आउट

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रॉयल्स को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। यश दयाल ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। यशस्वी आठ गेंदों में महज तीन रन ही बना पाए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 11/1, जोस बटलर (8*), संजू सैमसन (0*)

07:34 PM, 24-May-2022

बटलर ने दौ चौके से की शुरुआत

जोस बटलर ने शानदार शुरुआत करते हुए मोहम्मद शमी के पहले ओवर में दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे। एक ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 9/0, जोस बटलर (8*), यशस्वी जायसवाल (1*)

07:33 PM, 24-May-2022

मैच शुरू

राजस्थान की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है जबकि गुजरात ने मोहम्मद शमी को नई गेंद थमाई है।

06:39 PM, 24-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस : 
शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, साई किशोर, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी

राजस्थान रॉयल्स : 
जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मकॉय, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
 

 

06:38 PM, 24-May-2022

राजस्थान ने पिछली टीम पर जताया भरोसा

राजस्थान की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है। संजू सैमसन ने पिछली टीम पर ही भरोसा जताया है। 

06:37 PM, 24-May-2022

गुजरात की टीम में एक बदलाव

गुजरात की टीम ने एक बदलाव करते हुए अल्जारी जोसेफ को मौका दिया है। अल्जारी को लोकी फर्ग्यूसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

06:28 PM, 24-May-2022

टॉस रिपोर्ट

पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

06:25 PM, 24-May-2022

फाइनल की जंग

राजस्थान और गुजरात के बीच आज पहला क्वॉलिफायर खेला जा रहा। दोनों के बीच जीतने वाली टीम सीधा फाइनल खेलेगी। हालांकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी और उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। इस मैच में हारने वाली टीम दूसरे क्वॉलिफायर में लखनऊ और बैंगलोर की विजेता टीम से खेलेगी। 

06:23 PM, 24-May-2022

पिछले मैच का हाल

राजस्थान और गुजरात के बीच लीग स्टेज में खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी पारी के दम पर टीम को जीत दिलाई थी। गुजरात ने तब राजस्थान को 37 रनों से हराया था। 

06:17 PM, 24-May-2022

राजस्थान का दिखा दम

आईपीएल की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार काफी मजबूत नजर आई। टीम ने हर क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संजू सैमसन के नेतृत्व में राजस्थान की टीम ने अपने आखिरी दोनों मैच जीते और प्लेऑफ में पहुंची। राजस्थान ने लीग स्टेज में 14 मैचों में कुल नौ जीत हासिल की और 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। हालांकि उसके और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर अंक थे लेकिन राजस्थान की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से दूसरे नंबर से क्वॉलिफाई करने में कामयाब रही। 

06:11 PM, 24-May-2022

गुजरात का जबरदस्त प्रदर्शन

आईपीएल में पहली बार खेल रही लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया। गुजरात की टीम ने 14 लीग मैचों में 10 जीत दर्ज की और 20 अंकों के साथ शीर्ष पर रही। हालांकि उसे आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही, लेकिन इसके साथ-साथ उसके सभी खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग मौकों पर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

06:24 PM, 24-May-2022

GT vs RR: गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, राजस्थान को हराया, मिलर ने तीन छक्के लगाकर जिताया मैच

आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 10 टीमों के बीच 70 लीग मुकाबलों खेले जाने के बाद अब खिताब की दौड़ में सिर्फ चार टीमें बची हैं। इन सबके बीच अब प्लेऑफ यानी नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान पहला क्वॉलिफायर लीग स्टेज की शीर्ष दो टीमों गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें