फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Highlights: तीसरी बार गुजरात IPL फाइनल में पहुंची, राजस्थान को सात विकेट से हराया; RCB से होगी टक्कर

Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

खास बातें

राजस्थान ने गुजरात को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना रविवार को गत विजेता आरसीबी से खिताबी मुकाबले में होगा। शुक्रवार को मुल्लांपुर में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने महज तीन विकेट खोकर 18.4 ओवर में  219 रन बनाए और शानदार अंदाज में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 29-May-2026

गुजरात ने राजस्थान को हराया

राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था। अब गुजरात का सामना 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने शुभमन गिल (104 रन) और साई सुदर्शन (58 रन) की शतकीय साझेदारी की मदद से 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

11:17 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका बर्गर ने दिया। उन्होंने फरेरा के हाथों सुंदर को कैच कराया। वह नौ गेंदों में 16 रन बनाकर लौटे। अभ बटलर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं। 

11:04 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 53 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 182 रन है।

विज्ञापन
10:55 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: शुभमन गिल का 47 गेंदों में शतक

क्वालिफायर जैसे अहम मुकाबले में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और क्रीज पर डटे हैं। 

10:51 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका 167 के स्कोर पर लगा। साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। वह सुदर्शन और शुभमन के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई। फिलहाल गिल 95 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर आए हैं। 

विज्ञापन
10:39 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: सुदर्शन का भी अर्धशतक

साई सुदर्शन ने भी 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

10:33 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: शुभमन गिल का 30 गेंदों में अर्धशतक

शुभमन गिल ने 30 गेंदों में इस सीजन का अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साई सुदर्शन भी फिफ्टी के करीब हैं। 

09:44 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

09:28 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रन का लक्ष्य

राजस्थान ने गुजरात को 215 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने दो-दो विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध को एक-एक सफलता मिली।

09:16 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: वैभव शतक से चूके

राजस्थान को छठा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों वैभव को कैच कराया। वह 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। अब जडेजा का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 176 रन है।

08:48 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: वैभव का 31 गेंदों में अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन है। 

08:46 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: शनाका और आर्चर आउट हुए

राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दासुन शनाकार तीन और जोफ्रा आर्चर सात रन बनाकर आउट हुए। अब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनका साथ देने के लिए वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:27 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान को तीसरा झटका जेसन होल्डर ने दिया। उन्होंने रबाडा के हाथों रियान पराग को कैच कराया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने दासुन शनाका आए हैं।

08:22 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: जडेजा 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए

रवींद्र जडेजा 19 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। अब वैभव का साथ देने उनकी जगह रियान पराग आए हैं।

08:06 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में राजस्थान ने दो विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 17 गेंदों में 31 और रवींद्र जडेजा 11 गेंदों में 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

07:40 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: जुरेल भी आउट हुए

गुजरात को दूसरी सफलता रबाडा ने दिलाई। उन्होंने ध्रुव जुरेल को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब वैभव का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

07:34 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान की झटके से शुरुआत

राजस्थान को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।

07:31 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:08 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।

07:02 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में रॉयल्स बिना किसी बदलाव के उतरेगी। गुजरात ने एक बदलाव किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि साई किशोर की वापसी हुई है।

06:11 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात के शीर्ष क्रम को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

गुजरात के पास एक और आईपीएल फाइनल में पहुंचने का मौका है। गुजरात की टीम बल्लेबाजी में शीर्ष तीन शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है। अगर ये नहीं चले तो बड़ा स्कोर बनना मुश्किल है। अगर रॉयल्स ने 250 से अधिक रन बना लिए तो गिल और सुदर्शन पर दबाव आ जाएगा। सुदर्शन के प्रदर्शन में निरंतरता है लेकिन वह पहली गेंद से पीट नहीं सकते। गेंदबाजी गुजरात की ताकत है लेकिन धर्मशाला में आरसीबी के खिलाफ डैथ ओवरों में उसके गेंदबाज नहीं चले थे जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली थी।

गुजरात को अपनी फील्डिंग में भी काफी सुधार करना होगा। पिछले मैच में राहुल तेवतिया का फॉर्म भी उसके लिए अच्छा संकेत है। पिछले मैच में तेवतिया इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उस मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात प्लेइंग-11 में बदलाव का जोखिम लेती है या नहीं। 

06:11 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान को वैभव से आस

बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर सूर्यवंशी एक बार फिर हर गेंद को पीटना चाहेंगे और गेंदबाज के रसूख की वह परवाह नहीं करते। इसलिए जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की गेंदों पर उन्होंने छक्के लगाए हैं। कुछ मैचों में सूर्यवंशी शॉर्ट गेंद पर विकेट गंवा बैठे हैं और गुजरात के गेंदबाज इसी पर फोकस करना चाहेंगे। रॉयल्स की सफलता की कुंजी सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साबित हुए हैं। सूर्यवंशी के शानदार फॉर्म के आगे यशस्वी जायसवाल छिप से गए हैं। ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की है। इस बात की संभावना कम ही है कि राजस्थान की टीम प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी। 

06:10 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात के गेंदबाज वैभव को रोक पाएंगे?

  • इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी हर गेंदबाज के लिए पहेली बने हुए हैं। 
  • हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाजी की है उससे गुजरात की चिंता जरूर बढ़ गई होगी। 
  • आरसीबी के खिलाफ गुजरात की गेंदबाजी काफी खराब रही थी, ऐसे में वैभव को रोकना उनके गेंदबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 
  • दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट गेंद पर सूर्यवंशी को आउट किया था, लेकिन इससे पहले उनकी गेंद पर शानदार छक्का पड़ा था। 
  • तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी सूर्यवंशी ने नहीं बख्शा था। 15 साल के इस बल्लेबाज ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रन बनाए थे। 

06:10 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात की राजस्थान से टक्कर

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है और यहां किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। गुजरात को क्वालिफायर-1 में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। अब जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका सामना 31 मई को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। 

06:06 PM, 29-May-2026

GT vs RR Highlights: तीसरी बार गुजरात IPL फाइनल में पहुंची, राजस्थान को सात विकेट से हराया; RCB से होगी टक्कर

IPL Live Cricket Score GT vs RR 2026 Qualifier 2 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह 31 मई को आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें