फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Highlights: राजस्थान ने छह रन से जीता मुकाबला, गुजरात के सुदर्शन और रबाडा की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 04 Apr 2026 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। 
विज्ञापन
गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 04-Apr-2026

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए।

10:55 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने सात विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 12 और शाहरुख खान 11 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल राशिद खान और रबाडा क्रीज पर हैं।

10:43 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: पांचवां विकेट गिरा

नांद्रे बर्गर ने गुजरात को पांचवां झटका दिया। उन्होंने बटलर को पवेलियन भेजा। वह 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया का साथ देने शाहरुख खान आए हैं।

विज्ञापन
10:38 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को चौथा झटका

पारी का 13वां ओवर फेंक रहे रवि बिश्नोई गुजरात के लिए घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने पहले फिलिप्स को आउट किया। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर का शिकार किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब बटलर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं।

10:36 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका भी ग्लेन फिलिप्स ने दिया। रवि बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब बटलर का साथ देने सुंदर आए हैं।

विज्ञापन
10:33 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

रवि बिश्नोई ने साई सुदर्शन को तुषार के हाथों कैच कराया। वह 44 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 127 रन है।

10:12 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका रियान पराग ने दिया। उन्होंने कुमार कुशाग्र को शिमरॉन हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बनाकर लौटे। अब साई सुदर्शन का साथ देने जोस बटलर आए हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 78 रन है।

10:02 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए 56 रन बना लिए हैं। कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

09:46 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात की पारी जारी

गुजरात की पारी जारी है। साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र क्रीज पर मौजूद हैं।

09:22 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 का लक्ष्य

राजस्थान ने गुजरात को 211 रनों का लक्ष्य दिया है। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने 55 और ध्रुव जुरेल ने 75 रनों की दमदार पारियां खेलीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए रबाडा ने दो विकेट लिए जबकि सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

09:00 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: पांचवां विकेट गिरा

राजस्थान को पांचवां झटका ने रबाडा ने दिया। उन्होंने डोनोवन फरेरा को फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा आए हैं।

08:56 PM, 04-Apr-2026

राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़ा

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान के बल्लेबाज हेटमायर ने अशोक शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। हेटमायर के बाद डोनोवन फरेरा बल्लेबाजी करने आए हैं।

08:41 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: तीसरा विकेट गिरा

कप्तान रियान पराग आठ रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरी सफलता मिली। अब जुरेल का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं।

08:33 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने कप्तान रियान पराग आए हैं। 

08:26 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: यशस्वी का पचासा

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। यशस्वी ने् शानदार बल्लेबाजी की पचासा जड़ने में सफल रहे। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है। 

08:05 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। अब यशस्वी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।

08:02 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: पावरप्ले में राजस्थान ने 69 रन बनाए

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 35 और वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

07:33 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।

07:10 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।

07:03 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

आईपीएल का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की जगह राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राशिद खान ने बताया कि गिल मांशपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। राजस्थान इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को क्रमश: बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई की जगह मौका मिला है। वहीं, गिल की जगह गुजरात ने कुमार कुशाग्र को मौका दिया है।

07:01 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गिल की जगह राशिद करेंगे नेतृत्व

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, इस मैच में राशिद खान गुजरात टाइटंस का नेतृत्व करेंगे। शुभमन गिल इस मैच में अनुपलब्ध रहेंगे।

06:37 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: क्या होगी रणनीति?

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलित दिखती है। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम की कप्तानी रियान पराग को सौंपे जाने के फैसले पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। मैच की स्थिति को देखते हुए टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। इस मैदान पर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर रही हैं। अगर गुजरात पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे 200 से अधिक का स्कोर बनाना होगा, जबकि लक्ष्य का पीछा करते समय उसे राजस्थान को बड़े स्कोर से रोकना जरूरी होगा।

06:37 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात की टीम शीर्ष क्रम पर निर्भर

बल्लेबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस काफी हद तक अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नजर आती है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर को बड़ी पारियां खेलनी होंगी, क्योंकि मध्यक्रम में शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया अब तक खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

06:36 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत

गुजरात टाइटंस के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। हालांकि पिछले मैच में कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल उठे थे, ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बेहतर निर्णयों की उम्मीद होगी।

06:36 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: वैभव पर रहेंगी नजरें

राजस्थान रॉयल्स की नजरें एक बार फिर अपने युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान खींचा था। 15 वर्षीय यह बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेलते हुए गुजरात के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती देने के लिए तैयार है।

06:35 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात का राजस्थान से सामना

आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

06:32 PM, 04-Apr-2026

GT vs RR Highlights: राजस्थान ने छह रन से जीता मुकाबला, गुजरात के सुदर्शन और रबाडा की मेहनत पर फिरा पानी

IPL Live Cricket Score, GT vs RR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 में पहला डबल हेडर है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरे मैच में गुजरात की टक्कर राजस्थान से अहमदाबाद में होगी। इस मैच में गुजरात की नजरें सत्र की पहली जीत पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें