गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली और विल जैक्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत गुजरात को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी के खाते में छह अंक हो गए। हालांकि, अंक तालिका में टीम अभी भी 10वें स्थान पर है। वहीं, गुजरात आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर बनी है।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। गुजरात के लिए पहला और इकलौता विकेट साई किशोर ने लिया। कप्तान इस मैच में 24 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने गुजरात के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया और टीम को जीत दिलाई।
विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 32 गेंदों में इस सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के खिलाफ किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन पूरे हो गए।
विल जैक्स ने लगाया करियर का पहला शतक
वहीं, आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने भी विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 243.90 के स्ट्राइक रेट से पांच शतक और 10 छक्के लगाए। उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी ने 16 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली के बाद विल जैक्स की भी फिफ्टी पूरी हो गई। उन्होंने महज 32 गेंदों में इस सीजन का दूसरा पचासा लगाया। दोनों बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोहली और जैक्स गुजरात के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 177/1 है।
विराट कोहली और विल जैक्स गुजरात के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। दोनों अंगद की तरह विकेट पर जमाए हुए हैं। दोनों के बीच 110 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 32 गेंदों में इस सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया है। किंग कोहली और विल जैक्स के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 98/1 है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
35 डेविड वार्नर
24 विराट कोहली
23 शिखर धवन
22 केएल राहुल
20 गौतम गंभीर
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विल जैक्स ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला है। दोनों के बीच अब तक 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कोहली 33 और जैक्स 10 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 74/1 है।
आरसीबी को पहला झटका साई सुदर्शन ने दिया। उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को चौथे ओवर में 40 रनों के स्कोर पर आउट किया। वह 24 रन बनाकर लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए विराट कोहली मौजूद हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के दोनों सलामी बल्लेबाज दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली आठ रन और फाफ डुप्लेसिस 23 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 37/0 है।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने को आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर पहुंचे हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। पारी का पहला ओवर अजमतुल्लाह उमरजई फेंक रहे हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 200 रनों का स्कोर तैयार किया। इस आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋद्धिमान साहा सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें स्वप्निल सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें आउट किया। वहीं, कप्तान गिल 16 रन बना सके। इस मैच में वापसी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें आउट किया। तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और शाहरुख खान के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई जिसे सिराज ने तोड़ा। तेज गेंदबाज ने शाहरुख को 15वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। वह 30 गेंदों में 193 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। आईपीएल का पहला पचासा उन्होंने 24 गेंदों में लगाया।
वहीं, सुदर्शन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का छठा पचासा लगाया है। उन्होंने इसके लिए 34 गेंदों का सहारा लिया। सुदर्शन ने मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 49 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल 2024 में 400 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के निकले। वहीं, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे डेविड मिलर ने 19 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाने में कामयाब हुए। आरसीबी की तरफ से स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
साई सुदर्शन ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का छठा पचासा लगाया है। उन्होंने इसके लिए 34 गेंदों का सहारा लिया। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 138/3 है।
इनफॉर्म बल्लेबाज शाहरुख खान को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर शाहरुख को 131 रनों के स्कोर पर आउट किया। वह 30 गेंदों में 193 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। शाहरुख और सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई।
गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज शाहरुख खान जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। आईपीएल का पहला पचासा उन्होंने 24 गेंदों में लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा है। वह साई सुदर्शन के साथ अच्छी साझेदारी निभाते दिख रहे हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 125/2 है।
45 रनों के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी गुजरात की पारी को शाहरुख खान ने संभाला। वह साई सुदर्शन के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभा रहे हैं। दोनों केबीच 62 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। सुदर्शन 42 और शाहरुख 39 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 108/9 है।
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाहरुख खान (15) और साई सुदर्शन (31) के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टीम का स्कोर 72/2 है।
गुजरात को दूसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को आउट किया। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैक्सवेल इस मैच में वापसी कर रहे हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाहरुख खान उतरे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 47/2 है।
पावरप्ले में गुजरात ने एक विकेट खोया। स्वप्निल सिंह ने ऋद्धिमान साहा को आउट किया, वह सिर्फ पांच रन बना सके। फिलहाल साई सुदर्शन 16 में 18 और शुभमन गिल 16 में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 24/1 है। टीम को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा। उन्हें स्वप्निल सिंह ने आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। फिलहाल गिल 10 और साई सुदर्शन नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस को पहला झटका सिर्फ छह रनों के स्कोर पर लगा। स्वप्निल सिंह ने पारी के पहले ओवर में ऋद्धिमान साहा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल मौजूद हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए गुजरात टाइटंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर स्वप्निल सिंह ने फेंक रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
इम्पैक्ट सब : अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, आकाश दीप, विजयकुमार वैश्य।
गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट सब : संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार, दर्शन नलकंडे, विजय शंकर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी।
साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने इस आईपीएल में 300 से अधिक रन बनाए हैं। लेकिन गुजरात का मध्य क्रम उनकी तरह खेलने में सक्षम नहीं रहा है। डेविड मिलर (138 रन), शाहरुख खान (30), विजय शंकर (73) और राहुल तेवतिया (153) जैसे खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे पारी को आगे बढ़ाने में असफल रहे। घरेलू टीम को आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ उनसे अच्छे योगदान की जरूरत होगी।
आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ असाधारण रहे। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और कामचलाऊ तेज गेंदबाज ग्रीन ने अपने मुख्य गेंदबाजों का सहयोग करते हुए समान चार विकेट लिए। इसलिए अब दिन में होने वाले इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी को देखते हुए वे और सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
रजत पाटीदार ने सत्र में सामान्य शुरुआत के बाद अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ। उन्होंने पिछले दो मैचों में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) और मयंक मार्कंडेय (सनराइजर्स हैदराबाद) का सामना करते हुए शानदार अर्धशतक जड़े। अब वह स्पिनरों के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने के लिए बेताब होंगे। ग्रीन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंद में 37 रन की पारी के दौरान प्रभावित किया और आरसीबी को 200 रन के पार पहुंचाया। इससे आरसीबी को निचले क्रम में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर पर निर्भर कम करने में मदद मिली है। वहीं, कोहली और फाफ लगभग हर मैच में रन जुटाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं। गुजरात के बल्लेबाज भी आरसीबी से प्रेरणा लेना चाहेंगे।
गुजरात टाइटंस को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार की जरूरत है और रविवार को आईपीएल के मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के मध्य क्रम की आक्रामकता से सतर्क रहना होगा। गुजरात की टीम के नौ मैच में आठ अंक हैं। गुजरात को अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में सुधार की दरकार है। इस पूरे आईपीएल में उनकी तेज गेंदबाजी इकाई काफी कमजोर रही है। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (10 विकेट, इकोनॉमी 10.35), उमेश यादव (सात विकेट, 10.55), संदीप वॉरियर (पांच विकेट, 10.85) ने काफी रन लुटाए हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह ओमरजाई जैसे बैकअप तेज गेंदबाज भी ज्यादा आत्मविश्वास से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। उनके स्पिनर राशिद खान (आठ विकेट), आर साई किशोर और नूर अहमद (6-6 विकेट) शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के मध्य क्रम में मौजूद रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन ने लय हासिल की है तो इस तिकड़ी का काम अब और मुश्किल हो जाएगा।