फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs PBKS Highlights: गुजरात ने पंजाब को चार विकेट से रौंदा, सुदर्शन का शानदार अर्धशतक

Sun, 03 May 2026 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
गुजरात बनाम पंजाब - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 03-May-2026

गुजरात ने जीता मुकाबला

जेसन होल्डर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने सूर्यांश शेडगे की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

11:04 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: 140 पर गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन

140 के स्कोर पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई। राहुल तेवतिया दो रन बनाकर आउट। अब सुंदर का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं। 

10:51 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात को चौथा झटका

गुजरात को चौथा झटका विजयकुमार ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को बार्टलेट के हाथों कैच कराया। वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए राहुल तेवतिया आए हैं।

विज्ञापन
10:34 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका स्टोइनिस ने दिया। उन्होंने निशांत सिंधू को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 15 रन बना पाए। अब वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

10:26 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका विजयकुमार विशाक ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर के हाथों बटलर को कैच कराया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब साई सुदर्शन का साथ देने निशांत सिंधू आए हैं। 

विज्ञापन
10:05 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और गुजरात ने एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन 26 और जोस बटलर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

09:41 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कोनोली के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। 

09:21 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी समाप्त

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 164 रनों का लक्ष्य दिया। रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। उनके लिए सूर्यांश शेडगे ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गुजरात के लिए जेसन होल्डर ने चार विकेट लिए जबकि सिराज और रबाडा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा राशिद खान के नाम एक विकेट रहा।

08:55 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: पंजाब को छठा झटका

पंजाब को छठा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे को बटलर के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टोइनिस का साथ देने मार्को यानसेन आए हैं।

08:38 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर मौजूद हैं।

08:09 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: 47 पर पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

47 के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम 47 के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। प्रभसिमरन सिंह 15, नेहल वढेरा शून्य और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं।

07:36 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका भी सिराज ने ही दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को बटलर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।

07:33 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका

मोहम्मद सिराज ने प्रियांश आर्या को पहले ही ओवर में आउट कर पंजाब किंग्स को शुरुआती झटका दिया है। प्रियांश दो रन बनाकर आउट हुए।

07:06 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधू, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, कुलवंत केजरोलिया।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक, मुशीर खान, मिचेल ओवेन।

07:03 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि निशांत सिंधू आज डेब्यू करेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि विजयकुमार विशाक और जेवियर बार्टलेट की टीम में वापसी हुई है।

06:12 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे/शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

06:08 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

जैसे-जैसे गुजरात टाइटंस वापसी की कोशिश कर रहा है और पंजाब किंग्स अपनी बादशाहत फिर से कायम करने का प्रयास कर रहा है, अहमदाबाद में होने वाला यह मैच दो बराबरी की टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, जिनका हालिया प्रदर्शन काफी अलग रहा है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 7 मैच खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 4 मैच अपने नाम किए, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत नसीब हुई।

06:08 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात का प्रदर्शन

दूसरी तरफ, 9 में से 5 मैच जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम पांचवें स्थान पर है। जीटी ने शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद अगले 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

06:07 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: पंजाब का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। इस टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द भी हुआ था। फिलहाल 13 अंकों के साथ पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। इस टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही जबरदस्त निरंतरता दिखाई है। पिछली बार हारने के बाद यह टीम अपनी लय वापस पाना चाहेगी। इस सीजन में 7वीं जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम करना चाहेगी।

06:06 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Live Score: गुजरात का पंजाब से सामना

आईपीएल 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग चरण के रोमांचक होने के साथ-साथ दोनों टीमें अहम प्वाइंट्स हासिल करने पर नजरें गड़ाए हैं। 

03:44 PM, 03-May-2026

GT vs PBKS Highlights: गुजरात ने पंजाब को चार विकेट से रौंदा, सुदर्शन का शानदार अर्धशतक

IPL Live Cricket Score, GT vs PBKS Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के जरिये पंजाब की टीम पिछली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें