भानुका राजपक्षा एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोकी फर्ग्यूसन ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 97/2, शिखर धवन (52*), लियम लिविंगस्टोन (0*)
बेयरस्टो के आउट होने के बाद भानुका राजपक्षा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं। उन्होंने आते ही शमी के ओवर में दो चौके लगाए। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 18/1, शिखर धवन (9*), भानुका राजपक्षा (8*)
गुजरात टाइटंस ने 16वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। राहुल तेवतिया और साई सुदर्शन के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। सुदर्शन अपने अर्धशतक के करीब हैं। 16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 108/4, राहुल तेवतिया (9*), साई सुदर्शन (48*)
पंजाब के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ के साथ गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। डेविड मिलर और साई सुदर्शन को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 66/3, डेविड मिलर (11*), साई सुदर्शन (17*)
गुजरात की टीम तीन विकेट गंवाकर संभलने की कोशिश में है। उसे शुरुआती झटकों से उबारने की जिम्मेदारी फिलहाल डेविड मिलर और साई सुदर्शन के हाथों में है। दोनों संभलकर खेलने की कोशिश में हैं और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। आठ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 50/3, डेविड मिलर (4*), साई सुदर्शन (8*)
कगिसो रबाडा अपने पहले ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में शुभमन गिल ने लगातार दो चौके लगाए तो वहीं आखिरी गेंद पर साहा ने भी चौका लगाया। रबाडा के ओवर से कुल 13 रन आए। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 17/0, ऋद्धिमान साहा (8*), शुभमन गिल (9*)
गुजरात टाइटंस की तरफ से ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है जबकि पंजाब ने संदीप शर्मा को नई गेंद थमाई है।