फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs LSG Highlights: लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया, ओरुर्के को तीन और आवेश-आयुष को दो-दो विकेट मिले

Thu, 22 May 2025 11:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने तीन विकेट लिए जबकि आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:47 PM, 22-May-2025

लखनऊ ने 33 रन से जीता मैच

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर सत्र की छठी जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने तीन विकेट लिए जबकि आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे विलियम ओरुर्के ने तोड़ा। उन्होंने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कप्तान गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 रन बना पाए। वहीं, जोस बटलर 18 गेंदों में 33 रन बना पाए।

इसके बाद चौथे नंबर पर आए शेरफेन रदरफोर्ड ने शाहरुख खान के साथ पारी को संभाला। दोनों ने 40 गेंदों में 86 रन जोड़े। रहदरफोर्ड 38 और शाहरुख 57 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उनके अलावा राहुल तेवतिया ने दो, अरशद खान ने एक, कगिसो रबाडा ने दो और साई किशोर ने एक रन बनाया। वहीं, राशिद खान चार रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले लखनऊ की शुरुआत भी शानदार हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने मार्करम को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्श को निकोलस पूरन का साथ मिला। दोनों ने 52 गेंदों में 121 रन जोड़े। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर लौटे। वहीं,  निकोलस पूरन 56 और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए अरशद खान और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया।

11:36 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात को सातवां झटका

आवेश खान ने शाहरुख खान को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए।

11:31 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात को छठा झटका

शाहबाज अहमद ने अरशद खान को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्रीज पर राशिद खान आए हैं।

विज्ञापन
11:27 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात का चौथा और पांचवां विकेट गिरा

गुजरात को चौथा और पांचावां झटका विलियम ओरुर्के ने दिया। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (38) और राहुल तेवतिया (2) को अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर शाहरुख खान और अरशद खान मौजूद हैं।

11:17 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: शाहरुख खान-शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला मोर्चा

शाहरुख खान-शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। गुजरात को जीत के लिए 26 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
10:45 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

आकाश सिंह ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब शेरफेन रदरफोर्ड का साथ देने के लिए शाहरुख खान आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 97/3 है।

10:33 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।

10:14 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका विलियम ओरुर्के ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 21 रन बना पाए। अब क्रीज पर जोस बटलर आए हैं।

09:49 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है।

09:31 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: लखनऊ ने गुजरात के सामने रखा 236 रन का लक्ष्य

मिचेल मार्श की शतकीय और निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

08:30 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका साई किशोर ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर निकोलस पूरन आए हैं।

08:27 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: 33 गेंदों में मार्श ने जड़ा पचासा

मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में आईपीएल 2025 का अपना छठा पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और एडेन मार्करम के साथ 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

08:06 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: लखनऊ की सधी शुरुआत

एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने लखनऊ को सधी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद स्कोर 53/0 है।

07:34 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।

07:27 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात और लखनऊ मैच में भी बजा राष्ट्रगान

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स तथा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में भी राष्ट्रगान हुआ था। 

07:06 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका।

07:02 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आकाश दीप की वापसी हुई है।

06:45 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: पंत फॉर्म के लिए लगाएंगे पूरा जोर

बल्लेबाजी में लखनऊ की टीम अपने विदेशी क्रिकेटरों मिचेल मार्श, एडिन मार्करम और निकोलस पूरन पर निर्भर करती आई। शुरुआती धमाल के बाद पूरन बीच के कुछ मैचों में वैसी रंगत नहीं दिखा पाए। सबसे ज्यादा टीम की परेशानी पंत की बल्ले से फॉर्म ने बढ़ाई । पंत पूरे सत्र में नहीं चल पाए और मध्यक्रम की नाकामी ने लखनऊ की परेशानी बढ़ा दी। पंत ने इस सत्र में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

06:42 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी लखनऊ

वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी में अब लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्हें अब सम्मान की लड़ाई लड़नी है। साथ ही निगाहें कप्तान ऋषभ पंत पर भी रहेंगी। इंग्लैंड दौरे से पूर्व वह हर हालत में अपने बल्ले से फॉर्म को वापस पाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्लेऑफ के शीर्ष-दो के लिए भी होड़ रोचक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के समान 17 अंक हैं। गुजरात समेत तीनों ही टीमों को दो-दो मैच खेलने हैं।

06:41 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Live Score: गुजरात की निगाहें अब शीर्ष-2 पर

लगातार तीन जीत के साथ विजयरथ पर सवार गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और उसका कारवां प्लेऑफ में पहले ही प्रवेश कर चुका है। बावजूद इसके शुभमन गिल की टीम गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने होगी तो इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेते हुए जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। इसका कारण है कि गुजरात की कोशिश प्लेऑफ में शीर्ष-2 में रहकर खेलना है।

06:21 PM, 22-May-2025

GT vs LSG Highlights: लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया, ओरुर्के को तीन और आवेश-आयुष को दो-दो विकेट मिले

IPL Live Cricket Score, GT vs LSG Indian Premier League 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 64वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात जीत के साथ शीर्ष पर खुद को बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें