फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs KKR Highlights: गुजरात ने कोलकाता को पांच विकेट से हराया, शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक

Fri, 17 Apr 2026 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 17-Apr-2026

गुजरात ने केकेआर को हराया

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

10:44 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका वरुण ने दिया। उन्होंने सुंदर को कार्तिक के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना पाए। अब ग्लेन फिलिप्स आए हैं।

10:23 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 100 के पार, गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 104 रन है।

विज्ञापन
10:08 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को कार्तिक त्यागी के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं।

09:42 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:25 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी समाप्त

कोलकाता ने गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। उनके लिए कैमरन ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली।

09:04 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को सातवां झटका

कोलकाता को सातवां झटका अशोक शर्मा ने दिया। उन्होंने रमनदीप सिंह को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सुनील नरेन आए हैं।

08:56 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को छठा झटका

रबाडा ने रिंकू सिंह को बटलर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रमनदीप सिंह क्रीज पर आए हैं।

08:52 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को पांचवां झटका

कोलकाता को पांचवां झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय को बटलर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब रिंकू सिंह आए हैं।

08:41 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कैमरन ग्रीन का अर्धशतक

कैमरन ग्रीन ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 122 रन है।

08:32 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: केकेआर को चौथा झटका

कोलकाता को चौथा झटका अशोक शर्मा ने दिया। उन्होंने मोहम्मद सिराज के हाथों रोवमैन पॉवेल को कैच कराया। वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब अनुकूल रॉय आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 103 रन है।

08:11 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: आठ ओवर का खेल पूरा

आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। पॉवेल 21 और ग्रीन आठ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 59 रन है।

08:02 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में कोलकाता ने 37 रन बनाए और तीन विकेट भी गंवा दिए। फिलहाल क्रीज पर कैमरन ग्रीन छह और रोवमैन पॉवेल दो रन बनाकर मौजूद हैं।

07:54 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका

कोलकाता को तीसरा झटका भी रबाडा ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर लौटे। अब कैमरन ग्रीन का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं।

07:42 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका

कोलकाता को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने बटलर के हाथों रघुवंशी को कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब सीफर्ट का साथ देने ग्रीन आए हैं।

07:34 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: केकेआर की झटके से शुरुआत

केकेआर की झटके से शुरुआत हुई है। अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब टिम सीफर्ट का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।

07:30 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: केकेआर की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।

07:02 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि प्लेइंग-11 में फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को मौका दिया गया है। वहीं, गुजरात टाइटंस किसी बदलाव के बिना उतरी है।

06:43 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच केकेआर के पक्ष में रहा। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

06:42 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: गिल पर रहेगी नजरें

गुजरात टाइटंस आईपीएल के अपने अगले मैच के लिए घरेलू मैदान लौट रही है। यह टीम चार में से दो मुकाबले गंवाकर अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए थे। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान इस टीम को मजबूती देते हैं।

06:42 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: पथिराना अब तक टीम से नहीं जुड़े

केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे। केकेआर के लिए फिन एलेन अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम गुजरात के खिलाफ टिम सीफर्ट को मौका देने पर विचार करती है या नहीं। केकेआर के लिए दिक्कत की बात यह भी है कि मथीशा पथिराना एनओसी मिलने के बावजूद अब तक टीम से नहीं जुड़ सके हैं और वह इस मैच में खेल नहीं पाएंगे। 

06:42 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Live Score: गुजरात की केकेआर से टक्कर

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डंस में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया है।

06:36 PM, 17-Apr-2026

GT vs KKR Highlights: गुजरात ने कोलकाता को पांच विकेट से हराया, शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक

IPL Live Cricket Score, GT vs KKR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से अहमदाबाद में होगा। इस मैच में केकेआर की नजरें सीजन की पहली जीत हासिल करने पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें