फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GG vs UPW : गुजरात ने यूपी से लिया पिछली हार का बदला, आठ रन से हराया, दीप्ति शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

Mon, 11 Mar 2024 11:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WPL Live Cricket Score, GG vs UPW Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मैच गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 153 रन का लक्ष्य तैयार किया। इसके जवाब में यूपी पांच विकेट खोकर  सिर्फ 144 रन बना सकी। 
विज्ञापन
गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स लाइव स्कोर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग की पांच टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई शुरू हो चुकी है। मुंबई और दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं अब लड़ाई तीसरे स्थान की है। इसमें आरसीबी, यूपी और गुजरात के बीच टक्कर है। आज इस लीग का 18वां मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। अगर यूपी इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो आठ अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी। हालांकि, आरसीबी का नेट रनरेट यूपी के मुकाबले अच्छा है। अगर टीम अपने अगले मैच में जीत दर्ज करती है तो यूपी को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है। ऐसे में यूपी को आज के मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उनके नेट रनरेट में सुधार हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें