फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GG vs RCB Live Score : आरसीबी के खिलाफ गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, मंधाना की टीम को 19 रन से हराया

Wed, 06 Mar 2024 06:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

WPL Live Cricket Score, GG vs RCB Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला खेला गया। गुजरात ने इस मैच में 19 रन से लीग की पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जाइंट्स लाइव स्कोर - फोटो : BCC/WPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:51 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : गुजरात की जीत

आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में टीम ने कमाल किया। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम की यह इस लीग में पहली जीत है। गुजरात ने मंधाना की टीम को 19 रन से हराया है। 

10:26 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : ऋचा घोष 30 रन की पारी खेलकर लौटीं

गुजरात के खिलाफ आरसीबी संघर्ष करती नजर आ रही है। टीम को पांचवां झटका एश्ले गार्डनर ने दिया है। उन्होंने ऋचा घोष को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। विकेटकीपर बल्लेबाज 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सोफी मोलिनेक्स उतरी हैं।

10:23 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : पैरी 24 रन बनाकर आउट

आरसीबी को चौथा झटका कैथराइन ब्राइस ने दिया। एलिस पैरी 24 रन बनाकर मूनी के हाथों कैच आउट हुईं। फिलहाल  क्रीज पर ऋचा घोष और जॉर्जिया वेयरहैम हैं। टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 71 रन की जरुरत है। 

विज्ञापन
10:21 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा तीसरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका सोफी डिवाइन के रुप में लगाष तनुजा कंवर ने उन्हें बोल्ड किया। डिवाइन 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुईं।

09:59 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : मेघना चार रन बनाकर आउट

आरसीबी को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और सोफी डिवाइन हैं। 

विज्ञापन
09:38 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : कप्तान मंधाना 24 रन बनाकर आउट

गुजरात के खिलाफ आरसीबी को दमदार शुरुआत दिलाने वालीं कप्तान स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया। फिलहाल क्रीज पर मेघना और एलिस पैरी डटी हैं। 

09:19 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : आरसीबी की पारी शुरु

गुजरात द्वारा दिए गए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए सब्बिनेनी मेघना और स्मृति मंधाना बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं।

09:02 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : गुजरात की पारी खत्म

आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की विशाल साझेदारी हुई। लौरा ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं, कप्तान मूनी 85 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के खिलाफ फीबी 18 रन, एश्ले गार्डनर 0, दयालन एक और वेदा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कैथराइन ब्राइस एक रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक विकेट चटकाया।
 

08:42 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात जाएंट्स की धाकड़ बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट विस्फोटक फॉर्म में नजर आई। टीम को पहला झटका उन्हीं के रूप में लगा। 24 वर्षीय महिला बल्लेबाज 45 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें ऋचा घोष ने एकत बिष्ट के हाथों कैच आउट कराया। 

08:15 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : लौरा ने जड़ा अर्धशतक, स्कोर 118/0

गुजरात जाएंट्स की धाकड़ बल्लेबाज लौरा ने आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया। कप्तान मूनी भी फिफ्टी की तरफ बढ़ रही हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 118/0 है।

08:05 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : आठ ओवर के बाद स्कोर 77/0

आरसीबी के खिलाफ गुजरात की दमदार शुरुआत हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं मूनी और लौरा जोरदार चौके-छक्कों के साथ आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा रही हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 77/0 है। 

07:33 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : गुजरात की पारी शुरु

आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स की अच्छी शुरुआत हुई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेथ मूनी और धाकड़ बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट उतरी हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। 

07:08 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जाएंट्स : बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

07:04 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : गुजरात ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बीती शाम दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने इसी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हए 193 रन का लक्ष्य तैयार किया था। दिल्ली ने इस मैच में जीत हासिल की थी। ऐसे में उम्मीद है कि गुजरात पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के खिलाफ सम्मानजनक लक्ष्य तैयार करने में कामयाब होगी।

06:55 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लिचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील। 

06:45 PM, 06-Mar-2024

GG vs RCB Live Score : आरसीबी के खिलाफ गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, मंधाना की टीम को 19 रन से हराया

महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला आज शाम सात बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक गुजरात का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अब तक खेले जा चुके चार मुकाबलों में टीम को एक भी जीत नहीं मिली है। अंक तालिका में शून्य अंकों के साथ टीम आखिरी स्थान पर है। अब देखना होगा कि गुजरात आज अपनी जीत का खाता खोल पाती है या नहीं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें