फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GG vs DC Live Score: गुजरात की पहली जीत की तलाश बरकरार, दिल्ली ने 25 रन से हराया, गेंद और बल्ले से मचाया धमाल

Sun, 03 Mar 2024 10:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

WPL Live Cricket Score, GG vs DC Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का दसवां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 164 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए।  
विज्ञापन
गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : BCCI/WPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : दिल्ली ने दी गुजरात को शिकस्त

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को इस मुकाबले में करारी शिकस्त दी। दिल्ली ने ये मैच 25 रन से जीत लिया। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर ने 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, कैथराइन तीन, तनुजा 13, तरन्नुम पठान नौ रन बना सकीं। इसके अलावा मेघा सिंह 10 और याली सतघरे ने सात रन बनाकर नाबाद रहीं।

09:46 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : गुजरात का चौथा विकेट गिरा

गुजरात को चौथा झटका वेदा कृष्णमूर्ति के रुप में लगा। उन्होंने राधा यादव ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। वेदा ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैथराइन ब्राइस उतरी हैं। वहीं, एश्ले गार्डनर 10 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 8.3 ओवर में गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। 

09:35 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : फीबी 15 रन बनाकर आउट

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं फीबी लीचफील्ड 15 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें जेस जोनासन ने सदरलैंड के हाथों कैच आउट कराया। वेदा और एश्ले नाबाद खेल रही हैं। 5.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 38/3 है।

विज्ञापन
09:31 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : गुजरात को लगा दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका कप्तान बेथ मूनी के रुप में लगा। वह 14 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल क्रीज पर फीबी और वेदा डटी हैं। 4.2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/2 है। 

09:16 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका, स्कोर 0/1

गुजरात जाएंट्स की शुरुआत झटके के साथ हुई है। पहले ओवर में टीम का खाता भी नहीं खुला जबकि दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लौरा बिना खाता खोले आउट हो गईं। कप्तान लैनिंग फिलहाल क्रीज पर हैं जो सात गेंदों में अब तक एक रन भी नहीं बना पाई हैं। 

विज्ञापन
09:12 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : गुजरात की पारी शुरु

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात जाएंट्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेथ मूनी और लौरा उतरी हैं। पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना। 

08:50 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : दिल्ली ने गुजरात को दिया 16 रन का लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग के दसवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 164 रन का लक्ष्य थमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लैनिंग की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर  163 रन बनाए। गुजरात के खिलाफ दिल्ली की दमदार शुरुआत हुई। मेग लैनिंग ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं एलिस कैप्सी ने 27 रन बनाए। उन्हें मेघना सिंह ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में जेमिमा सात, एनाबेल सदरलैंड ने 20, जेस जोनासन ने 11, अरुंधति रेड्डी ने पांच, राधा यादव ने पांच रन बनाए। वहीं, शिखा पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लिए मेघना सिंह ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं, एश्ले गार्डनर को दो और तनुजा व मन्नत को एक-एक सफलता मिली।

08:48 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : एश्ले गार्डनर ने बनाया अरुंधति रेड्डी को शिकार

दिल्ली के खिलाफ एश्ले गार्डनर को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने अरुंधति रेड्डी को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। रेड्डी सिर्फ पांच रन बना सकीं। 

08:42 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : सदरलैंड 20 रन बनाकर लौटीं पवेलियन

फॉर्म में नजरआ रहीं एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें तनुजा कंवर ने एश्ले गार्डनर के हाथों कैच आउट कराया। फिलहाल क्रीज पर अरुंधति  रेड्डी औ राधा यादव डटी हैं। टीम का स्कोर 146/6 है। 

08:41 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं जेस जोनासन 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इस दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया। एश्ले गार्डनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

08:31 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : जेमिमा सात रन बनाकर आउट

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं जेमिमा सिर्फ सात रन बना सकीं। उन्हें 14वें ओवर की पहली पारी में मन्नत कश्यप ने पवेलियन भेजा। फिलहाल क्रीज पर एनाबेल सदरलैंड और जेस जोनासन डटी हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 130/4 है।

08:28 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : कप्तान लैनिंग 55 रन बनाकर आउट

दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट कप्तान मेग लैनिंग के रुप में लगा जिन्हें मेघना सिंह ने हेमलथा के हाथों कैचआउट कराया। लैनिंग ने 41 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका इस सीजन में दूसरा अर्धशतक है। 12.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105/3 है।

07:57 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : एलिस कैप्सी 27 रन बनाकर आउट

दिल्ली की स्टार बल्लेबाज एलिस कैप्सी के रुप में टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर मेघना सिंह ने उन्हें तनुजा कंवर के हाथों कैच आउट कराया। इंग्लैंड की युवा ऑलराउंडर ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं। वहीं, कप्तान लैनिंग 16 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

07:44 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका शेफाली वर्मा के रुप में लगा। उन्हें मेघना सिंह ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लौरा के हाथों कैच कराया। भारतीय बल्लेबाज नौ गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाने में कामयाब हुईं। फिलहाल कप्तान मेग लैनिंग नौ गेंदों में नौ रन और एलिस कैप्सी नौ गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/1 है।

07:31 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : दिल्ली की पारी शुरु

गुजरात जाएंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। भारतीय बल्लेबाज चार गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगा चुकी हैं। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 13/0 है।

07:07 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जाएंट्स: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान

दिल्ली कैपिटल्स महिला: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे

07:01 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में गुजरात दो बदलावों के साथ उतरी है। हरलीन देओल और स्नेह राणा दिल्ली के खिलाफ खेलती नजर नहीं आएंगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि आज मरिजान कैप और मिन्नू मणि प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगी।

06:52 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score : महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लाउरा हैरिस, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मरिजान कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडेय, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, तितास साधू।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लिचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील। 

06:34 PM, 03-Mar-2024

GG vs DC Live Score: गुजरात की पहली जीत की तलाश बरकरार, दिल्ली ने 25 रन से हराया, गेंद और बल्ले से मचाया धमाल

महिला प्रीमियर लीग का दसवां मैच आज गुजरात जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अपनी पहली जीत की तलाश में गुजरात आज दिल्ली के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करती नजर आ सकती है। गुजरात को मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स से करारी शिकस्त मिली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें