07:05 PM, 07-Jul-2023
ENG vs AUS Live: पहली पारी में इंग्लैंड 237 रन पर ऑलआउट
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 237 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली। उसने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। जैक क्रॉली ने 33, मार्क वुड ने 24 और मोईन अली ने 21 रन बनाए। जो रूट ने 19, जॉनी बेयरस्टो 12 और क्रिस वोक्स 10 रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट ब्रॉड सात, हैरी ब्रूक तीन और बेन डकेट दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओली रॉबिन्सन ने नाबाद पांच रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट झटके। मिचेल मार्श और टॉड मर्फी को एक-एक सफलता मिली।