11:06 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। मेजबान इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 274 रन बना लिए थे। वह पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है। हैरी ब्रूक 45 और कप्तान बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 98 रन बनाए। वह लॉर्ड्स में शतक लगाने से चूक गए। जैक क्रॉली ने 48 और ओली पोप ने 42 रन की पारी खेली। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 10 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले स्टीव स्मिथ ने 110 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 416 रन बनाने में सफल रही। यह स्मिथ की कुल 32वीं टेस्ट शतकीय पारी रही। उन्होंने 32 टेस्ट शतक 174 पारियों में सबसे तेजी से बनाए हैं।