03:20 PM, 20-Jun-2023
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया, पैट कमिंस और लियोन ने 55 रन की साझेदारी कर दिलाई जीत
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मंगलवार (20 जून)को मैच का पांचवां और अंतिम दिन है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन तक तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। अब वह पांचवें दिन इससे आगे खेलने उतरेगी। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 393 रन और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 273 रन बनाए थे।