फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs SA W Semifinal: फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को 125 रन से हराया; मारिजन ने झटके 5 विकेट

Wed, 29 Oct 2025 10:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.3 ओवर में सिर्फ 194 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : @ProteasWomenCSA
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:38 PM, 29-Oct-2025

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराया, फाइनल में पहुंची

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.3 ओवर में सिर्फ 194 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजन कप ने पांच और नादिन डी क्लार्क ने दो विकेट झटके। वहीं, आयबोंगा खाका, म्लाबा और सुने लूस ने एक-एक सफलता हासिल की।

08:41 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को पांचवां झटका मारिजन कप ने दिया। उन्होंने कप्तान नैट सिवर ब्रंच को अपना शिकार बनाया। वह 64 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब डैनी व्याट हॉज का साथ देने सोफिया डंकले आई हैं।

08:19 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: कैप्सी अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटीं

एलिस कैप्सी 50 रन बनाकर आउट हो गईं। इससे पहले सिवर ब्रंट ने भी अर्धशतक पूरा किया। वह 54 रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ देने के लिए डैनी व्याट हॉज भी हैं। 24 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 112 रन है।

विज्ञापन
07:53 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: सिवर-ब्रंट और कैप्सी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

नैट सिवर ब्रंट और एलिस कैप्सी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 67 रन बना लिए हैं।

07:18 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: इंग्लैंड की खराब शुरुआत

इंग्लैंड की खराब शुरुआत हुई है। महज 15 के स्कोर पर टीम के तीन अहम विकेट गिर चुके हैं। एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट और हीदर नाइट खाता भी नहीं खोल पाईं। फिलहाल नैट सिवर ब्रंट और एलिस कैप्सी क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
06:30 PM, 29-Oct-2025

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 320 रन का लक्ष्य रखा

महिला विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 320 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाए। उनके लिए लाउरा वोलवार्ड्ट ने 169 रनों की कप्तानी पारी खेली जबकि तजमिन ब्रिट्स और मारिजन कप क्रमश: 45 और 42 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने चार विकेट झटके जबकि लॉरेन बेल ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा नैट सिवर ब्रंट को एक विकेट मिला।

05:38 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका सोफी एक्लेस्टोन ने दिया। उन्होंने एनेरी डर्कसन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाईं। अब लाउरा का साथ देने क्लो ट्रायोन आई हैं।

05:36 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: लाउरा का 115 गेंदों में शतक

लाउरा वोलवार्ड्ट ने 115 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर भी पांच विकेट पर 200 के पार पहुंच गया है।

05:34 PM, 29-Oct-2025

मारिजन कप और सिनालो जाफ्ता आउट

मारिजन कप और सिनालो जाफ्ता आउट हो चुकी हैं। दोनों ने क्रमश: 42 और एक रन बनाया। फिलहाल लाउरा और एनेरी डर्कसन क्रीज पर मौजूद हैं।

04:39 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका नैट सिवर ब्रंट ने दिया। उन्होंने सुने लूस को 119 के स्कोर पर बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। अब लाउरा का साथ देने मारिजन कप आई हैं।

04:34 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: 116 पर दो झटके

116 पर दक्षिण अफ्रीका को दो झटके लगे। सोफी एक्लेस्टोन ने तजमिन ब्रिट्स (45) और एनेक बॉश (0) को पवेलियन भेजा। फिलहाल लाउरा वोलवार्ड्ट और सुने लुस क्रीज पर मौजूद हैं।

04:12 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live: लाउरा-तजमिन की शतकीय साझेदारी

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स ने अपनी शानदार फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। लाउरा 63 और तजमिन 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 103/0 है।

03:38 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: लाउरा-तजमिन की अर्धशतकीय साझेदारी

लाउरा वोलवार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं और अर्धशतकीय साझेदारी कर चुकी हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/0 है।

02:35 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, एनेरिए डर्कसन, एनेके बोश, मरिजाने काप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लोए ट्रियोन, नादिने डि र्क्लेक, आयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको मलाबा।

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीदर नाइट, डेनिएले वाइट हॉग, नताली सिवर ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल।

02:33 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्लास की जगह बोश की वापसी हुई है। 

01:37 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: लीग चरण में दूसरे स्थान पर रही इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की बात करें तो भारत से घरेलू सीरीज हारने के बाद उसने शानदार वापसी की। लीग चरण में उसे केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली और वह 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, कुछ मौकों पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी दबाव में लड़खड़ाती दिखी। बांग्लादेश के खिलाफ उसकी चार विकेट की करीबी जीत और पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच ने टीम की कमजोरियों को उजागर किया। पाकिस्तान की तेज गेंदबाज फातिमा सना की इनस्विंगर के सामने इंग्लिश बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे।

हीथर नाइट (288 रन) और विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स (220 रन) मध्यक्रम में भरोसेमंद साबित हुई हैं, जबकि सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (210 रन) का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने भी अच्छी पारियाँ खेली हैं, लेकिन एम्मा लैम्ब और सोफिया डंकले अभी तक कोई प्रभावी पारी नहीं खेल पाई हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास मिश्रित गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन अगर पिच स्पिन के लिए मददगार रही, तो अब तक 11 विकेट लेने वाली नॉनकुलुलेको मलाबा अहम भूमिका निभा सकती हैं। दोनों टीमों की नजर आसमान पर भी होगी, क्योंकि पहले सेमीफाइनल के दिन गुवाहाटी में बारिश की संभावना जताई गई है।

01:36 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: ब्रिट्स पर रहेंगी नजरें

इंग्लैंड को इस मैदान से भी आत्मविश्वास मिलेगा, क्योंकि उसने लीग चरण में यहीं दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोल्वार्ड्ट अब तक सात मैचों में 50.16 की औसत से 301 रन बना चुकी हैं। लेकिन उन्हें छोड़कर बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन अस्थिर रहा है। भारत के खिलाफ इंदौर में 101 रन की पारी खेलने वाली तजमिन ब्रिट्स उसके बाद तीन बार शून्य पर आउट हुई हैं। विश्व कप से पहले उन्होंने लगातार तीन शतक लगाए थे, इसलिए टीम को इस अहम मुकाबले में उनसे ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। सुने लुस (157 रन) और मारिजन कप (162 रन) भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, जिससे टीम की बल्लेबाजी की समस्या और बढ़ गई है।

01:36 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: स्पिन की चुनौती से पाना होगा पार

इन दोनों मौकों पर उसकी बल्लेबाजी स्पिन के सामने बिखर गई। पहले मैच में सिर्फ 69 रन पर आउट होने के बाद टीम ने शानदार वापसी की और न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका तथा पाकिस्तान के खिलाफ करीबी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि स्पिन के खिलाफ उसकी कमजोरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम लीग मैच में फिर सामने आई, जब टीम केवल 24 ओवरों में 97 रन पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड निश्चित रूप से इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। वह दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोकने के लिए अपनी स्पिन तिकड़ी, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ और चार्ली डीन पर भरोसा करेगा, साथ ही अपनी ऑलराउंड ताकत का भी इस्तेमाल करेगा। तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को शुरुआती ओवरों में दबाव बनाना होगा, जबकि एलिस कैप्सी अब तक शानदार लय में हैं और टूर्नामेंट में पाँच विकेट ले चुकी हैं।

01:35 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal Live Score: सेमीफाइनल चरण की शुरुआत

महिला विश्व कप के सेमीफाइनल चरण की शुरुआत बुधवार से होगी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले नॉकआउट मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। लीग चरण में कुछ करीबी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम को अगर चार बार की चैंपियन इंग्लैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है, तो उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका को जिन दो मैचों में हार झेलनी पड़ी, दोनों में उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम रही। 

01:31 PM, 29-Oct-2025

ENG W vs SA W Semifinal: फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड को 125 रन से हराया; मारिजन ने झटके 5 विकेट

Live Cricket Score Today, ENG W vs SA W ODI World Cup 2025 Semifinal : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला विश्व कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर दोनों का लक्ष्य फाइनल में पहुंचना है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें