फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने 30 रन से इंग्लैंड को हराया, गुडाकेश मोटी ने तीन विकेट झटके

Wed, 11 Feb 2026 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े

खास बातें

वेस्टइंडीज ने 30 रन से इंग्लैंड को हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 166 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 11-Feb-2026

वेस्टइंडीज ने 30 रन से इंग्लैंड को हराया

वेस्टइंडीज ने 30 रन से इंग्लैंड को हरा दिया। बुधवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 166 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

09:45 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 90 के पार

10 ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल 33 और टॉम बैंटन दो रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर हैरी ब्रूक और सैम करन मौजूद हैं।

09:30 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: 74 पर इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड को दूसरा झटका रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। अब जैकब बेथेल का साथ देने टॉम बैंटन आए हैं।

विज्ञापन
09:10 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। अब बटलर का साथ देने जैकब बेथेल आए हैं।

08:55 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:45 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। उनक लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली।

08:15 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब रदरफोर्ड का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं।

07:50 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: 77 पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका

77 पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। रोस्टन चेज 33 रन बनाकर आउट हो गए। आदिल रशीद को यह सफलता मिली। अब शेरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:35 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: 55 पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

55 पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। जेमी ओवरटन ने शिमरन हेटमायर को अपना शिकार बनाया। वह 12 गेंदों में 23 रन बनाकर लौटे। अब रोस्टन चेज का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।

07:09 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके

वेस्टइंडीज की शुरुआत झटकों के साथ हुई है। कप्तान शाई होप के बाद ब्रैंडन किंग भी आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर और सैम करन को सफलता मिली। अब शिमरन हेटमायर का साथ देने रोस्टन चेज आए हैं।

07:02 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रैंडन किंग और शाई होप क्रीज पर मौजूद हैं। 

06:44 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

06:42 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंग्लैड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस स्थिति में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।

06:38 PM, 11-Feb-2026

ENG vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने 30 रन से इंग्लैंड को हराया, गुडाकेश मोटी ने तीन विकेट झटके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच आज वानखेड़े में टी20 विश्व कप 2026 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें