फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: इंग्लैंड की सुपर-8 में पहली जीत, विंडीज टीम को आठ विकेट से हराया, सॉल्ट-बेयरस्टो ने मचाया धमाल

Thu, 20 Jun 2024 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोस आइलेट

खास बातें

England vs West Indies T20 World Cup : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सेंट लूसिया में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए हैं। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:20 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: इंग्लैंड की आठ विकेट से जीत

इंग्लैंड ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट से हराकर ग्रुप-2 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मेजबान -1.343 के नेट रनरेट के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई। दूसरे स्थान पर अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका है। उनका नेट रनरेट +0.900 है। तीसरे स्थान पर सह-मेजबान अमेरिका है जिनका नेट रनरेट -0.900 है। चारों ही टीमों को अभी दो-दो मुकाबले और खेलने हैं।

सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट स्थित डैरन सेमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने वेस्टंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

सॉल्ट और बेयरस्टो ने मचाया धमाल
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत इस मैच में दमदार हुई। फिल सॉल्ट और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में रॉस्टन चेज ने कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा। उन्हें रसेल ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर जॉनसन चार्ल्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा जॉनी बेयरस्टो ने संभाला। उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। पारी के 16वें ओवर में सॉल्ट ने रोमारियो शेफर्ड को निशाना बनाया और 30 रन झटके उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। सॉल्ट इस मुकाबले में 87 रन और बेयरस्टो 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ रसेल और चेज ने एक-एक विकेट चटकाया।

08:51 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: मोईन अली 13 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को दूसरा झटका मोईन अली के रूप में लगा। उन्हें रसेल ने आउट किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जॉनी बेयरस्टो उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/2 है।

08:30 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड को पहला झटका रॉस्टन चेज ने दिया। उन्होंने कप्तान जोस बटलर को 67 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए मोईन अली उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:23 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: पावरप्ले समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 58/0

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। सॉल्ट और बटलर के बीच शुरुआती छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

08:04 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए फिल सॉल्ट और जोस बटलर उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 17/0 है।

विज्ञापन
07:44 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 181 रन का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, पांचवें ओवर में किंग ग्रोइन इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन ने संभाला। उन्होंने चार्ल्स के साथ पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई जिसे 12वें ओवर में मोईन अली ने तोड़ा। उन्होंने सलामी बल्लेबाज चार्ल्स को 94 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 34 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रोवमैन पॉवेल ने धमाल मचाया। उन्होंने पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की। 15वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने पॉवेल को आउट कर दिया। वह 36 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में रसेल सिर्फ एक रन बना सके। वहीं, रदरफोर्ड 28 और रोमारियो शेफर्ड पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मोईन अली और लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाए।

07:23 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: पूरन 36 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आंद्रे रसेल मौजूद हैं।

07:23 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका 137 रन के स्कोर पर लगा। लियाम लिविंगस्टोन ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर वुड के हाथों पॉवेल को कैच कराया। कप्तान इस मुकाबले में पांच छक्कों की मजदद से 17 गेंदों में 36 रन बनाकर लौटे। चौथे नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:00 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

वेस्टइंडीज को पहला झटका 94 रन के स्कोर पर मोईन अली ने दिया। उन्होंने जॉनसन चार्ल्स को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 34 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/1 है।

06:46 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: किंग-पूरन मचा रहे धमाल

ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन धमाल मचा रहे हैं। इससे पहले ब्रेंडन किंग रिटायर्ड हर्ट हो गए। ग्रोइन इंजरी की वजह से वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के गेंदबाजों पर मेजबान टीम के बल्लेबाज हावी होते नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 82/2 है।

06:00 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स उतरे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर रीस टॉप्ली फेंकते नजर आ रहे हैं।

05:50 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

वेस्टइंडीज : ब्रेंडन किंग, जॉन्सन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

05:38 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

सेंट लूसिया में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उम्मीद है मेजबान टीम बटलर के महारथियों के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब होगी।

02:22 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज फायदा उठाना चाहेंगे

सपाट पिचें और छोटी सीमारेखा होने से मैदान बल्लेबाजों की ऐशगाह साबित हुए हैं और यहां खूब रन बने हैं । इंग्लैंड के दमदार बल्लेबाजी क्रम के सामने वेस्टइंडीज का भरोसा अकील हुसैन और गुडाकेश मोती जैसे स्पिनरों पर होगा । पिच भले ही बल्लेबाजों की मददगार हो लेकिन तेज गेंदबाजों को भी अतिरिक्त उछाल मिलेगा और ऐसे में मध्यम तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय की भूमिका अहम होगी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड भी इसका फायदा उठाना चाहेंगे।
 

02:21 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: कप्तान पॉवेल ने क्या कहा?

कप्तान रोवमैन पॉवेल ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'अफगानिस्तान को हराकर इंग्लैंड को कोई संदेश नहीं देना था । उन्हें बस इतना बताना था कि वह अच्छा खेल रहे हें तो हम भी कुछ कम नहीं हैं। यह शानदार मैच होगा।' वेस्टइंडीज की टीम ने एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है । जरूरत प़ड़ने पर उसके बल्लेबाज चले हैं , फिर चाहे शेन रदरफोर्ड हो या निकोलस पूरन । इसी तरह गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया है ।

02:20 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: दोनों टीमों का फॉर्म

ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद जोस बटलर और उनकी टीम के पास नये सिरे से शुरूआत करने का मौका हैय़ दूसरी ओर लगातार आठ मैच जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम ने डेरेन सैमी राष्ट्रीय स्टेडियम पर आखिरी ग्रुप मैच में अफगानिस्तान को 104 रन से हराया। एक बार फिर टीम अपने मुख्य कोच और दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान के नाम पर बने स्टेडियम में उस लय को दोहराना चाहेगी।

02:20 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI Live: दोनों टीमें दो बार चैंपियन बन चुकीं

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों दो बार टी20 विश्व कप जीत चुके हैं। वेस्टइंडीज टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय है जबकि इंग्लैंड को खिताब की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये ग्रुप चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया की मदद की जरूरत पड़ी।

02:09 AM, 20-Jun-2024

ENG vs WI: इंग्लैंड की सुपर-8 में पहली जीत, विंडीज टीम को आठ विकेट से हराया, सॉल्ट-बेयरस्टो ने मचाया धमाल

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 में सुपर-8 राउंड में शानदार फॉर्म में चल रही वेस्टइंडीज टीम का सामना गत चैम्पियन इंग्लैंड से है। विंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी। यह मैच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें