फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs SRH: धवन-अय्यर और पंत की शानदार पारी, दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Wed, 22 Sep 2021 10:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

  • हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली (14 अंक) 
  • अय्यर और पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की अटूट साझेदारी
  • शिखर धवन (42), श्रेयस अय्यर (47*) और कप्तान ऋषभ पंत 35* रन बनाए 
  • हैदराबाद की तरफ से रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

शिखर धवन (42), श्रेयस अय्यर (47*) और कप्तान ऋषभ पंत (35*) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली ने आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 13 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि तीसरे विकेट के लिए अय्यर और पंत के बीच 67 रनों की अटूट साझेदारी हुई। वहीं, इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम अंकतालिका में सबसे नीचले पायदान पर है। अंकतालिका में उसके केवल दो अंक हैं।
 

10:53 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली को मैच जीतने के लिए चाहिए केवल नौ रन

17 ओवर्स के बाद दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। यहां से दिल्ली को मैच जीतने के लिए केवल नौ रन की दरकार है।

10:47 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 25 रन

दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों में 25 रन की दरकार है। श्रेयस अय्यर 39 और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
10:36 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों में 39 रन की दरकार

दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों में 39 रन की दरकार है। श्रेयस अय्यर 36 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:35 PM, 22-Sep-2021

14वें ओवर में अय्यर ने लगाए लगातार दो चौके

14वें ओवर अय्यर दो गेंदों में लगातार दो चौके लगाए। संदीप शर्मा की तीसरी व चौथी गेंद पर अय्यर ने यह कमाल किया।

विज्ञापन
10:31 PM, 22-Sep-2021

13 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 85/2

13 ओवर्स के बाद दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 25 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर नाबाद हैं।  
 

10:20 PM, 22-Sep-2021

धवन 42 रन बनाकर आउट

11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। धवन 37 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। धवन और अय्यर के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई।

10:16 PM, 22-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 69/1

10 ओवर्स के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 41 और श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:12 PM, 22-Sep-2021

अय्यर ने लगाया शानदार छक्का, टी-20 क्रिकेट में अय्यर के 4000 रन पूरे

नौवें ओवर में राशिद खान की चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शानदार छक्का लगाया। टी-20 क्रिकेट में अय्यर के 4000 रन पूरे।
 

09:59 PM, 22-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 39/1

छह ओवर्स के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 22 और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर मौजूद हैं। पहले पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर 32/2 था।

09:57 PM, 22-Sep-2021

आईपीएल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  • 400* - शिखर धवन
  • 380 - केएल राहुल
  • 327 - मयंक अग्रवाल
  • 320 - फाफ डुप्लेसिस
  • 319 - पृथ्वी शॉ

09:56 PM, 22-Sep-2021

धवन ने लगाया छक्का, आईपीएल 2021 में 400 रन पूरे

छठे ओवर की तीसरी गेंद (राशिद खान) पर शानदार सिक्स लगाया। इसी के साथ धवन ने आईपीएल 2021 में अब तक 400* रन बना लिए हैं। वह इस सीजन के अब तक टॉप स्कोरर हैं। दूसरे नंबर पर केएल राहुल (380) हैं।

09:53 PM, 22-Sep-2021

पांचवें ओवर में आए केवल 2 रन

पांचवें ओवर में आए केवल 2 रन..पांच ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 29/1.

09:40 PM, 22-Sep-2021

खलील ने पृथ्वी को भेजा पवेलियन 

खलील अहम ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। शॉ 11 रन बनाकर आउट हो गए। केन ने शॉ का बेहतरीन कैच लपका। बता दें कि इसी ओवर में पृथ्वी ने दो चौके लगाए थे।

09:38 PM, 22-Sep-2021

दो ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 12/0

दूसरे ओवर में धवन ने दो चौके लगाए। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर 12 रन हो गया है।

09:26 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, हैदराबाद की तरफ से पहले ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं।

09:12 PM, 22-Sep-2021

हैदराबाद ने दिल्ली को 135 रन का लक्ष्य दिया

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से अब्दुल समद ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। इसके अलावा राशिद खान 22, कप्तान केन विलियमसन 18, ऋद्धिमान साहा 18 और मनीष पांडे 17 रनों का योगदान दिया। वहीं, दिल्ली की तरफ से कागिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। इसके अलावा एनरिच नॉर्टजे और अक्षर पटेल ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट अपने नाम किए।
 

09:03 PM, 22-Sep-2021

समद 28 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर कागिसो रबाडा ने हैदराबाद को सातवां झटका दिया। इस तेज गेंदबाज ने अब्दुल समद (28) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वहीं, आखिरी ओवर में हैदराबाद के दो खिलाड़ी रनआउट हो गए। ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान (22) और आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा रनआउट हो गए।

08:57 PM, 22-Sep-2021

हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

17 ओवर्स के बाद हैदराबाद ने छह विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 23 और राशिद खान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:46 PM, 22-Sep-2021

हैदराबाद को लगा छठा झटका

16वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने जेसन होल्डर (10) को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

08:36 PM, 22-Sep-2021

नॉर्टजे ने जाधव को किया चलता

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर  एनरिच नॉर्टजे ने केदार जाधव को एलबीडब्ल्यू आउट कर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया। 

08:22 PM, 22-Sep-2021

 हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई

11वें ओवर की पहली गेंद पर रबाडा ने मनीष पांडे को खुद की गेंद पर कैच लपककर चलता किया। इसी के साथ सनराइजर्स की पारी लड़खड़ा गई है। उसके चार विकेट गिर चुके हैं। 

08:19 PM, 22-Sep-2021

विलियमसन 18 रन बनाकर आउट

10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। पटेल ने सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन (18) को हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। विलियमसन और पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हुई। 10 ओवर्स के बाद हैदराबाद ने तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।

08:00 PM, 22-Sep-2021

छह ओवर्स के बाद सनराइजर्स का स्कोर 32/2

छह ओवर्स के बाद सनराइजर्स ने दो विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 6 और मनीष पांडे 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

07:53 PM, 22-Sep-2021

साहा 18 रन बनाकर आउट, आईपीएल में 2000 रन पूरे

पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कागिसो रबाडा ने ऋद्धिमान साहा को धवन के हाथों कैच आउट कराया और हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। साहा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए। 

07:47 PM, 22-Sep-2021

तीन ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 16/1

तीन ओवर्स के बाद हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 5 और ऋद्धिमान साहा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:33 PM, 22-Sep-2021

डेविड वार्नर शून्य पर आउट

आज के इस मुकाबले में सनराइजर्स की निराशाजनक शुरुआत हुई है। पहले ओलर की तीसरी गेंद पर एमरिच नॉर्टजे ने डेविड वार्नर (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नॉर्टजे ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि 2016 के बाद पहली बार आईपीएल में वार्नर शून्य पर आउट हुए।

07:30 PM, 22-Sep-2021

DC vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेविड वार्नर और ऋद्धिमान साहा ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, दिल्ली की तरफ से एनरिच नॉर्टजे पहला ओवर डाल रहे हैं।

07:29 PM, 22-Sep-2021

हैदराबाद को बेयरस्टो की कमी खलेगी

हैदराबाद की टीम की बात करें तो पहले फेज में कप्तानी बदलने को लेकर हुए बवाल ने टीम को बहुत नुकसान पहुंचाया। बीच सीजन में डेविड वार्नर से कप्तानी छिनकर केन विलियम्सन को सौंपी गई थी। टीम को जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी। ऐसे में डेविड वार्नर को अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी।

07:27 PM, 22-Sep-2021

पंत के नेतृत्व में अब तक शानदार प्रदर्शन

दिल्ली की टीम की बात करें तो नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी के साथ-साथ डीसी की बल्लेबाजी भी सधी हुई रही है। शिखर धवन 380 रन के साथ टीम और अब तक लीग के टॉप स्कोरर हैं। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 308 रन बनाए हैं। पहले फेज में चोट की वजह से नहीं खेलने वाले श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। इससे टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।

07:10 PM, 22-Sep-2021

आईपीएल 2021 का पहला मैच खेल रहे हैं अय्यर

बता दें कि दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर आईपीएल 2021 का पहला मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही यह उनके टी-20 करियर का 150वां मैच है। बता दें कि अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे। अय्यर की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने पंत को टीम की कमान जिम्मेदारी सौंपी थी।
 

07:06 PM, 22-Sep-2021

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।

07:05 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, अवेश खान।
 

07:01 PM, 22-Sep-2021

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

06:53 PM, 22-Sep-2021

अंकतालिका में हैदराबाद सबसे नीचे

अंकतालिका में दिल्ली दूसरे स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सबसे नीचले पायदान पर है। उसने अब तक केवल एक मैच जीता है। उसके केवल दो अंक हैं।

06:50 PM, 22-Sep-2021

आंकड़ों में हैदराबाद का पलड़ा भारी

आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं। इसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी है। उसने 19 में से 11 मैचों में जीत हासिल की है जबकि दिल्ली ने आठ मुकाबले जीते हैं।
 

06:46 PM, 22-Sep-2021

दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले हैदराबाद के टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा। टीम के स्टार गेंदबाज टी नटराजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नटराजन को पृथकवास में भेज दिया गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में जो लोगो आए हैं उन्हें भी आइसोलेट कर दिया गया है। 

06:29 PM, 22-Sep-2021

DC vs SRH: धवन-अय्यर और पंत की शानदार पारी, दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल के 14वें सीजन का 33वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार साढ़े साते बजे से शुरू होगा। सात बजे टॉस होगा। मुकाबले में दिल्ली की नजर पहले चरणकी फॉर्म बरकारर रखने पर होगी तो वहीं हैदराबाद एकजुट होकर मजबूत वापसी करते हुए जीत हासिल करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें