फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs UPW Highlights: प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, यूपी पर दर्ज की पांच विकेट से जीत; वोलवार्ड्ट ने 47 रन बनाए

Sun, 01 Feb 2026 10:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

खास बातें

यूपी वॉरियर्स पर पांच विकेट से जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में जगह बना ली। अब दिल्ली का सामना मंगलवार (3 फरवरी) को इस सत्र के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स से होगा।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम यूपी - फोटो : WPL-X
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Highlights: प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली

यूपी वॉरियर्स पर पांच विकेट से जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में जगह बना ली। अब दिल्ली का सामना मंगलवार (3 फरवरी) को इस सत्र के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स से होगा। यह मैच भी वडोदरा में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाए। उनके लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। जवाब में दिल्ली ने एल. वोल्वार्ड्ट की 47 रनों की धुआंधार पारी की मदद से 18.4 ओवर में 126 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की इस जीत ने मुंबई इंडियंस का पत्ता काट दिया। इस जीत के साथ जेमिमा रोड्रिग्स की टीम आठ अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पहुंच गई जबकि मुंबई सिर्फ छह अंकों के साथ चौथे पायदान पर खिसक गई। वहीं, यूपी की उम्मीदें पहले ही समाप्त हो चुकी थीं।

09:07 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Live Score: यूपी ने दिल्ली के सामने रखा 123 रन का लक्ष्य

यूपी ने दिल्ली के सामने 123 रन का लक्ष्य रखा है। 

08:10 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Live Score: दीप्ति और हरलीन आउट हुईं

दीप्ति शर्मा 24 और हरलीन देओल तीन रन बनाकर आउट हो गईं। अब क्रीज पर डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख मौजूद हैं।

विज्ञापन
07:52 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Live Score: यूपी की खराब शुरुआत

यूपी की खराब शुरुआत हुई है। कप्तान मैग लैनिंग और चार्ली नॉट आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर दीप्ति शर्मा और हरलीन देओल मौजूद हैं। यूपी ने पांच ओवर के बाद दो विकेट पर 30 रन बना लिए हैं।

07:04 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), एल. वोल्वार्ड्ट, मारिजन कप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी, डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

विज्ञापन
07:02 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, यूपी ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। 

06:47 PM, 01-Feb-2026

DC vs UPW Highlights: प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, यूपी पर दर्ज की पांच विकेट से जीत; वोलवार्ड्ट ने 47 रन बनाए

Live Cricket Score, DC vs UPW Women’s Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच महिला प्रीमियर लीग का 20वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ दिल्ली की नजर प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें