फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने नौ विकेट से दर्ज की जीत, भुवनेश्वर और हेजलवुड ने उधेड़ी दिल्ली की बखिया

Mon, 27 Apr 2026 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

आरसीबी ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:03 PM, 27-Apr-2026

आरसीबी ने दिल्ली को हराया

आरसीबी ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया। सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

09:38 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका काइल जैमीसन ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

09:29 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:08 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: 75 पर ऑलआउट हुई दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 76 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम 75 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

09:00 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: नौवां विकेट गिरा

दिल्ली को नौवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। फिलहाल अभिषेक पोरेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:47 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: आठवां विकेट गिरा

दिल्ली को आठवां झटका क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में दिया। उन्होंने काइल जैमीसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 गेंदों में 12 रन बना पाए। अब कुलदीप यादव आए हैं।

08:41 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: 11 ओवर का खेल पूरा

11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और दिल्ली ने सात विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल और काइल जैमीसन क्रीज पर मौजूद हैं।

08:22 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: सातवां विकेट गिरा

दिल्ली को सातवां झटका नौवें ओवर में रसिख सलाम डार ने दिया। उन्होंने जितेश के हाथों डेविड मिलर को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 19 रन बना पाए। सातवें विकेट के लिए मिलर और पोरेल के बीच 31 गेंदों में 35 रनों की साझेदारी हुई। 

08:09 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पावरप्ले में टीम सिर्फ 13 रन बना सकी, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का शुरुआती छह ओवरों में सबसे छोटा स्कोर है। टीम के छह विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।

07:58 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: छठा विकेट गिरा

दिल्ली को छठा झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने नीतीश राणा को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब अभिषेक पोरेल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं। चार ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर नौ रन है।

07:50 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: पांचवां विकेट गिरा

दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पांचवां झटका भी भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल को जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब अभिषेक पोरेल आए हैं।

07:46 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: चौथा विकेट गिरा

दिल्ली को चौथा झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने पडिक्कल के हाथों ट्रिस्टन स्टब्स को कैच कराया। वह तीन गेंदों में सिर्फ पांच रन बना पाए। दिल्ली के लिए अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए हैं। 

07:39 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: राहुल और समीर आउट

आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की शुरुआत खराब हुई है। पारी का दूसरा ओवर फेंक रहे जोश हेजलवुड ने पहले केएल राहुल (1) को पवेलियन भेजा। बाद में समीर रिजवी को शून्य पर आउट किया। अब नीतीश राणा का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।

07:32 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: दिल्ली की झटके से शुरुआत

दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई है। भुवनेश्वर कुमार ने साहिल परख को बोल्ड किया। वह डेब्यू मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। अब केएल राहुल का साथ देने नीतीश राणा आए हैं।

07:08 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जैमीसन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, टी विजय, अभिषेक पोरेल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

07:03 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान रजत पाटीदार ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली ने तीन बदलाव किए हैं। साहिल परख डेब्यू करेंगे। काइल जैमीसन और दुष्मंथा चमीरा को मौका मिला है।

03:51 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, विपराज निगम, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट/जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।

03:49 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: कैसी रहेगी पिच?

दिल्ली में बल्लेबाजी करने आसान माना जाता है। अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों को फायदा होता है। इसके बावजूद, दिल्ली की पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप मिलती है। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कठिनाई रहती है।

03:48 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 34 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबले ही जीत पाई है। अरुण जेटली स्टेडियम में भी आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें 11 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। आरसीबी ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है।

03:46 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: रोमांच से भरपूर होगा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल और नीतीश राणा अच्छे लय में हैं। जबकि कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आरसीबी की ओर से विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है।

03:45 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Live Score: दिल्ली की आरसीबी से टक्कर

आईपीएल 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स और रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। 

03:35 PM, 27-Apr-2026

DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने नौ विकेट से दर्ज की जीत, भुवनेश्वर और हेजलवुड ने उधेड़ी दिल्ली की बखिया

IPL Live Cricket Score, DC vs RCB Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान दिल्ली की नजर लगातार दो हार के बाद लय हासिल करने पर होंगी। वहीं, तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी अपने नेट रन रेट में सुधार के लिए लड़ेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें