ऋषभ पंत एक ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। सिराज की फुल टॉस गेंद पर पंत ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से हवा में शॉट खेला लेकिन वहां खड़े विराट कोहली ने ऊपर उछलकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। पंत ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 34 रन बनाए। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 145/6, शार्दुल ठाकुर (9*), अक्षर पटेल (1*)
वनिंदु हसरंगा का आखिरी ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में पंत और शार्दुल ने मिलकर 19 रन बनाए। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 134/5, ऋषभ पंत (26*), शार्दुल ठाकुर (7*)
पांचवें ओवर में 50 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा। सिराज ने पृथ्वी शॉ को अनुज रावत के हाथों कैच कराया। शॉ 13 गेंदों पर 16 रन बना सके। फिलहाल डेविड वार्नर 15 गेंदों पर 32 रन और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
शाहबाज अहमद के पहले ओवर में डेविड वॉर्नर ने की धुनाई। वॉर्नर ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन बटोरे। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 45/0, पृथ्वी शॉ (16*), डेविड वॉर्नर (27*)
बैंगलोर के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई है। उसने पहले दो ओवर में 19 रन बटोरे। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19/0, पृथ्वी शॉ (11*), डेविड वॉर्नर (8*)
दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाने के बाद 13वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। बैंगलोर की तरफ से दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 100/5, दिनेश कार्तिक (5*), शाहबाज अहमद (8*)
ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरी किया। मैक्सवेल ने चौके के साथ अपने 100वें मैच में फिफ्टी लगाई।
सुयश प्रभुदेसाई भी कुछ खास नहीं कर पाए और महज छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया।
कुलदीप यादव का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। ग्लेन मैक्सवेल ने उनके ओवर में दो छक्के और दो चौके समेत 23 रन बटोरे। नौ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 70/3, सुयश प्रभुदेसाई (2*), ग्लेन मैक्सवेल (47*)
विराट कोहली एक अच्छी शुरुआत के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। उन्हें ललित यादव ने सटीक और तेज थ्रो से रन आउट कर के पवेलियन भेजा। विराट ने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 12 रन बनाए। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 42/3, सुयश प्रभुदेसाई (1*), ग्लेन मैक्सवेल (20*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पहला पावरप्ले निराशाजनक रहा। टीम ने शुरू के छह ओवर में 40 रन बनाए और दो विकेट भी गंवाए। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 40/2, विराट कोहली (12*), ग्लेन मैक्सवेल (19*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब हुई है। अनुज रावत के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी पवेलियन लौट गए हैं। डुप्लेसिस को खलील ने अक्षर के हाथों कैच कराया। आरसीबी के कप्तान 11 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 17/2, विराट कोहली (4*), ग्लेन मैक्सवेल (4*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। जबकि दिल्ली के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने नई गेंद से शुरुआत की है।
दिल्ली कैपिटल्स :
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, खलील अहमद
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
फ़ाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वनिंदु हसरंगा, जॉश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में एक अहम बदलाव किया गया है। आकाशदीप की जगह हर्षल पटेल को प्लेइंग XI में शामिल को जगह मिली है।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को दिल्ली की तरफ से डेब्यू कैप मिला है। वह पहली बार सीजन में खेलेंगे। उन्हें सरफराज खान की जगह टीम में शामिल किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बैंगलोर के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पांच में तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ छठे पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार मुकाबलों में दो जीत के साथ आठवें नंबर पर है।