आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत हुई थी। जैक फ्रेजर मैकगर्क एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद एम सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को पंत के हाथों कैच कराया।
शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान को दिग्वेश राठी ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदो में 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुप्लेसिस ने 29 रन बनाए।
इसके बाद मोर्चा ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने दिल्ली की जीत की नींव रखी। स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि आशुतोष 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वह अंत तक डटे रहे और मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 39, मिचेल स्टार्क ने दो, कुलदीप यादव ने पांच और मोहित शर्मा ने एक* रन बनाया। लखनऊ के लिए शार्दुल, सिद्धार्थ, दिग्वेश और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
दिल्ली को छठा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें एम सिद्धार्थ ने बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विपराज निगम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 34 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली को जीत के लिए 46 गेंदों में 97 रनों की जरूरत है।
दिल्ली को पांचवां झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आशुतोष शर्मा बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी क्रीज पर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं।
दिल्ली को चौथा झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली को तीसरा झटका इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए मनिमारण सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में समीर रिजवी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डुप्लेसिस मौजूद हैं।
दिल्ली को दूसरा झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा। उन्हें भी शार्दुल ठाकुर ने ही अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए समीर रिजवी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
दिल्ली को पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक पोरेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा विपराज निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
इस मैच में लखनऊ की शुरुआत तेज हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई जिसे विपराज निगम ने तोड़ा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन और मार्श ने संभाला। दोनों ने महज 42 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह छह चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 72 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन ने 24 गेंदों में पचासा जड़ा। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड किया।
बतौर कप्तान 50वां टी20 मैच खेलने उतरे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खाता खोले बगैर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। इस मैच में लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने चार शाहबाज अहमद ने नौ और डेविड मिलर ने 27* रन बनाए। वहीं, पंत के अलावा शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने कोई रन नहीं बनाया। दिग्वेश राठी खाता खोले बगैर नाबाद रहे।
लखनऊ को चौथा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष बडोनी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डेविड मिलर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 170/4 है।
इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने उतरे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव ने फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। वह बतौर कप्तान 50वां टी20 मैच खेलने उतरे हैं। हालांकि, वह कोई बड़ी पारी खेले बिना आउट हो गए।
निकोलस पूरन ने 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
लखनऊ को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। वह 36 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं।
मिचेल मार्श और निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 20 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। लखनऊ का स्कोर 98/1 है।
मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। उनका साथ देने के लिए निकोलस पूरन मौजूद हैं।
लखनऊ को पहला झटका विपराज निगम ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी निभाई। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 50/1 है।
लखनऊ की अच्छी शुरुआत हुई है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 33/0 है।
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम के अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें फाफ डुप्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। वहीं, ऋषभ पंत की टीम में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर मौजूद हैं।
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, मैच से पहले केएल घर लौट गए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी आथिया शेट्टी किसी भी वक्त बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें: DC vs LSG: विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पहले मैच के लिए नहीं रहेंगे उपलब्ध, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन।
लखनऊ सुपर जाएंट्सः मिचेल मार्श, आर्यन जुयाल, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, शमार जोसेफ।
लखनऊ के लिए गेंदबाजी विभाग हालांकि चिंता का विषय है क्योंकि उसके भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव, आवेश खान और आकाशदीप अभी चोटों से उबर रहे हैं। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने से लखनऊ को मजबूती मिली है। शार्दुल को तेज गेंदबाज मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है।
लखनऊ को उम्मीद होगी कि उनके भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाएंगे। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध हैं क्योंकि चोट के कारण उन्हें गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। ऐसे में लखनऊ को डेविड मिलर और एडेन मार्करैम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज है जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है। उनके अलावा लखनऊ की टीम में आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं।
कागजों पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। दिल्ली को बल्लेबाजी में जहां फाफ डुप्लेसिस के अनुभव का फायदा मिलेगा, वहीं गेंदबाजी में उसके पास ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर की मौजूदगी में दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है जिसमें राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली की गेंदबाजी इकाई भी मजबूत नजर आ रही है जिसके स्पिन विभाग में भारत के दो अनुभवी स्पिनर अक्षर और कुलदीप यादव शामिल हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा शामिल हैं।
लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। जाहिर है कि लखनऊ को पंत से काफी उम्मीदें होंगी जो पिछले सीजन प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी थी। दूसरी तरह, तीन सीजन लखनऊ की कमान संभालने वाले केएल राहुल इस बार दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे। राहुल इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे क्योंकि उनके पास कप्तानी का अतिरिक्त जिम्मा नहीं होगा। भारतीय टीम के दो धुरंधरों राहुल और पंत अब क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें नए कप्तान की अगुआई में आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। दिल्ली की कमान इस बार अक्षर पटेल संभालेंगे, जबकि लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। पंत पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी अन्य टीम से खेलेंगे। उन्होंने पिछले सत्र में दिल्ली टीम की कमान संभाली थी, लेकिन उनके सामने अब लखनऊ का जिम्मा संभालने की चुनौती होगी।
IPL Live Cricket Score, DC vs LSG Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। इस संस्करण में दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में खेलने उतरेंगी। लखनऊ की अगुआई ऋषभ पंत करेंगे जबकि दिल्ली की कमान अक्षर पटेल को सौंपी गई है।