लखनऊ सुपर जाएंट्स को आखिरी 12 गेदों में जीत के लिए 19 रन की दरकार।
एनरिक नोर्त्जे अपने दूसरे ओवर में भी काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में 14 रन लुटाए। लखनऊ ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 104/2, क्विंटन डिकॉक (64*), दीपक हुड्डा (6*)
ललित यादव ने पहली सफलता हासिल करते हुए एविन लुईस को अपना शिकार बनाया। ललित ने लुईस को पांच रन के स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया।
क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का दूसरा पचासा है। 12 ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 86/1, एविन लुईस (5*), क्विंटन डिकॉक (53*)
पहले ओवर में 11 रन देने के बाद कुलदीप ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए और राहुल का एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। 10 ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 74/1, एविन लुईस (1*), क्विंटन डिकॉक (47*)
कुलदीप यादव ने दिल्ली को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को 24 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया।
कुलदीप यादव अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल ने छक्का लगाया, हालांकि इसके बाद कुलदीप ने वापसी की और अगली पांच गेंदों में पांच रन दिए। ओवर से आए कुल 11 रन। आठ ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 62/0, केएल राहुल (22*), क्विंटन डिकॉक (38*)
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धीमी शुरुआत के बाद रनों की रफ्तार बढ़ाते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। सात ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 51/0, केएल राहुल (12*), क्विंटन डिकॉक (37*)
सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे एनरिक नोर्त्जे ने पहले ही ओवर में लुटाए 19 रन। उनके ओवर में क्विंटन डिकॉक ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 45/0, क्विंटन डिकॉक (35*), केएल राहुल (9*)
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने लखनऊ को धीमी शुरूआत दिलाई है। दिल्ली ने तीन ओवर में तीन नए गेंदबाज बदले हैं। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 15/0,
केएल राहुल (8*), क्विंटन डिकॉक (6*)
दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरूआत की है। दिल्ली की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने नई गेंद थामी है।
ऋषभ पंत और सरफराज खान ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों मिलकर तेजी से टीम को मजबूत स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 130/3, सरफराज खान (29*), ऋषभ पंत (29*)
ऋषभ पंत मे एड्रयू टाय के तीसरे ओवर में दो छक्के और एक चौका समेत 18 रन बटोरे। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 117/3, ऋषभ पंत (28*), सरफ़राज ख़ान (17*)
दिल्ली की टीम ने 16वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज खान क्रीज पर बने हुए हैं।
रवि बिश्नोई ने अपने तीसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल करते हुए रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने पॉवेल को तीन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 80/3, सरफराज खान (6*), ऋषभ पंत (3*)
रवि बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज दो रन दिए और डेविड वॉर्नर का बड़ा विकेट भी लिया। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 70/2, रोवमन पॉवेल (2*), ऋषभ पंत (1*)
डेविड वॉर्नर सीजन के पहले मैच में प्रभाव नहीं डाल पाए और 12 गेंदों में महज चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने बदोनी के हाथों कैच कराया।
पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने तेजी से बल्लाबाजी करते हुए आईपीएल का 11वां पचासा जड़ा।
पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरू के छह ओवर पूरी तरह से दिल्ली के नाम रही। दिल्ली ने छठे ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 52/0, पृथ्वी शॉ (47*), डेविड वॉर्नर (3*)
लखनऊ के लिए पृथ्वी शॉ को रोक पाना बड़ी चुनौती साबित हो रही है। शॉ ने आवेश खान के पहले ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर 13 रन बटोरे। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 40/0, पृथ्वी शॉ (35*), डेविड वॉर्नर (3*)
जेसन होल्डर का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में पृथ्वी शॉ ने एक छक्का और एक चौका समेत कुल 14 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 27/0, पृथ्वी शॉ (22*), डेविड वॉर्नर (3*)
दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी पहली बार इस सीजन में पारी की शुरुआत कर रही है। वहीं लखनऊ ने जेसन होल्डर को नई गेंद थमाई है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स :
केएल राहुल (कप्तान),क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, ऐंड्रयू टाय, रवि बिश्ननोई, आवेश ख़ान
दिल्ली कैपिटल्स :
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, सरफ़राज ख़ान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, एनरिक नोर्त्जे
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आज एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम में मनीश पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम का शामिल किया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने आज के मैच में तीन बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर, एनरिक नोर्त्जे और सरफराज खान को मौका मिला है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।
दिल्ली कैपिटल्स में आज ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की वापसी होनी तय है। लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे वॉर्नर को इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। दिल्ली के साथ उनकी दूसरी पारी होगी।
दोनों टीमें आज का मुकाबला नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेल रही हैं। इस मैदान पर दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।
केएल राहुल की अगुआई में लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहले मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद टीम ने जोरदार वापसी की और लगातार दो मुकाबले जीते उसने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।