फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR Highlights: कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, फिन एलन का शानदार शतक

Fri, 08 May 2026 10:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली ने 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए फिन एलन ने नाबाद शतक जड़ा।
विज्ञापन
फिन एलन - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:36 PM, 08-May-2026

कोलकाता ने दिल्ली को हराया

अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी की घातक गेंदबाजी के बाद फिन एलन की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

10:14 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: फिन एलन का अर्धशतक

फिन एलन ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कैमरन ग्रीन भी क्रीज पर मौजूद हैं।

09:43 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: कोलकाता की झटकों से शुरुआत

कोलकाता को दूसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब फिन एलन का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं। चार ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 32 रन है।

विज्ञापन
09:40 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब फिन एलन का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।

09:26 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

विज्ञापन
09:13 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली ने कोलकाता को दिया 143 रनों का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 143 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट लिए जबकि वैभव, सुनील और ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।

08:23 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को पांचवां झटका लगा

दिल्ली को पांचवां झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब अक्षर पटेल का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 89 रन है।

08:22 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: समीर-निसांका लौटे पवेलियन

समीर रिजवी तीन और पथुम निसांका 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को क्रमश: सुनील नरेन और अनुकूल रॉय को सफलता मिली। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल मौजूद हैं।

08:06 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन के हाथों नीतीश राणा को कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए समीर रिजवी आए हैं।

07:51 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर दिया। उन्होंने केएल राहुल को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 23 रन बना पाए। फिलहाल पथुम निसांका 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने नीतीश राणा आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 49 रन है।

07:42 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 28/0

पथुम निसांका (20) और केएल राहुल (8) ने दिल्ली को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद स्कोर 28/0 है।

07:31 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं।

07:07 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

07:01 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में मुकेश कुमार की टी नटराजन की जगह वापसी हुई है जबकि विपराज निगम को करुण नायर की जगह मौका मिला है।

06:56 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली के लिए आगे की राह कठिन

दिल्ली कैपिटल्स सीजन में फिलहाल मुश्किल में है। टीम ने 10 मैचों में छह हार झेली हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम को अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे।

06:54 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: मिलर ने आगे क्या कहा?

मिलर ने कहा, 'यह मेरा पहला आईपीएल नहीं है। वह टूर्नामेंट की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। उनका काम अब टीम के खिलाड़ियों को सकारात्मक ऊर्जा देना और अपने मौके के लिए तैयार रहना है। अब हमारे लिए हर मैच करो या मरो जैसा है। हमें क्वालिफाई करने के लिए चार में से चार मैच जीतने होंगे। हमने पूरी तरह खराब क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन कुछ छोटे-छोटे फेज में टीम के तौर पर गलतियां की हैं, जिनका नुकसान उठाना पड़ा है। इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का व्यवहार अलग रहा है। कभी हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए तो कभी बल्लेबाजी मुश्किल रही। बल्लेबाजी इकाई ने लगातार विकेट गंवाकर खुद को दबाव में डाला है। अहम मौकों पर छोड़े गए कई कैच भी टीम पर भारी पड़े हैं।'

06:51 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: टीम संयोजन के कारण मिलर को बैठना पड़ रहा है बाहर

दिल्ली ने शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका को मौका दिया है। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स हैं, जबकि गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया है। इस वजह से मिलर को बाहर बैठना पड़ रहा है। टी20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मिलर के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना निराशाजनक है। मिलर ने कहा, निश्चित तौर पर यह निराशाजनक है। हर खिलाड़ी हर मैच खेलना चाहता है, लेकिन आईपीएल का स्ट्रक्चर ऐसा है कि सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही अंतिम एकादश में खेल सकते हैं। ऐसे में टीम संयोजन बेहद अहम हो जाता है।

06:51 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Live Score: दिल्ली का कोलकाता से सामना

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। दिल्ली क्या अपने प्लेइंग इलेवन में धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को जगह देगी, यह एक बड़ा सवाल है। मिलर पिछले दो मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। कोई भी टीम में एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। टीम में संतुलन के दृष्टिकोण से दिल्ली इन चार में मिलर को मौका नहीं दे पा रही है। 

06:40 PM, 08-May-2026

DC vs KKR Highlights: कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, फिन एलन का शानदार शतक

IPL Live Cricket Score, DC vs KKR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली की नजरें लय में वापसी पर होंगी। वहीं, केकेआर जीत के साथ महत्वपूर्ण दो अंक हासिल करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें