फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR: पृथ्वी के तूफान में उड़ा केकेआर, सात विकेट से जीती दिल्ली, अंकतालिका में दूसरे स्थान पर

Fri, 30 Apr 2021 12:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

IPL 2021 Live Score Delhi vs Kolkata: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार रात दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइराइडर्स को आसानी से सात विकेट से मात दी। मैच में कोलकाता ने टॉस गंवाकर 154 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने 21 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य पा लिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 41 गेंद में 82 रन ठोके, इस दौरान पहले ही ओवर में लगातार छह चौके लगाए।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 29-Apr-2021

केकेआर के खिलाफ जमकर बोलता है शॉ का बल्ला

11:05 PM, 29-Apr-2021

हमें कुछ अलग करना होगा: हार के बाद कप्तान मॉर्गन

10:59 PM, 29-Apr-2021

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आई दिल्ली

विज्ञापन
10:55 PM, 29-Apr-2021

मैच के बाद मावी और पृथ्वी

जिस शिवम मावी को मैच के पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ ने लगातार छह चौके मारे, अंत में दोनों के बीच मजाकिया बातचीत।
 

10:50 PM, 29-Apr-2021

सात विकेट से जीती दिल्ली

विज्ञापन
10:45 PM, 29-Apr-2021

एक ही ओवर में पृथ्वी और ऋषभ आउट

विकेट तो आया, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है। पैट कमिंस ने दूसरी गेंद में पृथ्वी शॉ को निपटाया, जिन्होंने 42 गेंदों में 82 रन बनाए फिर पांचवीं बॉल में छक्का मारकर जीताने के चक्कर में ऋषभ पंत भी आउट हो गए, उन्होंने 8 गेंद में 16 रन पीटे। अब दिल्ली को जीत के लिए छह ओवर में 5 रन ही चाहिए। शिमरोन हेटमेयर और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर अब दो नए बल्लेबाज।

10:35 PM, 29-Apr-2021

आते ही ऋषभ का धूम-धड़ाका

15वें ओवर से 14 रन आए। कप्तान पंत ने प्रसिद्ध कृष्णा को उनके तीसरे और पारी के 15वें ओवर में 14 रन मारे। इस दौरान एक छक्का और एक चौका भी आया। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 146/1 पृथ्वी शॉ (82) और ऋषभ पंत (12)

10:29 PM, 29-Apr-2021

पहला विकेट गिरा, अर्धशतक से चूके धवन

पैट कमिंस को तीसरी गेंद में छक्का मारने के बाद पांचवीं बॉल पर धवन आउट हो गए, उन्होंने 47 गेंद में 46 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 37 गेंद में 23 रन चाहिए और पृथ्वी अपने शतक से 18 रन दूर हैं।
 

10:21 PM, 29-Apr-2021



13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 123/0 पृथ्वी शॉ (79) और शिखर धवन (40)

10:16 PM, 29-Apr-2021

दिल्ली को मिली जीत की खुशबू

10:11 PM, 29-Apr-2021

10 ओवर में स्कोर 95/0

अब आखिरी 60 गेंद में 60 रन चाहिए
 

10:04 PM, 29-Apr-2021

18 गेंद में पृथ्वी शॉ की फिफ्टी

09:59 PM, 29-Apr-2021

पावरप्ले में स्कोर 67/0

पहला ओवर फेंकने आए पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी। आतिशी शॉट्स लगा रहे दोनों बल्लेबाजों को रोका। सिर्फ एक रन दिए। अब 84 गेंद में सिर्फ 88 रन की दरकार।

09:52 PM, 29-Apr-2021

पांच ओवर में स्कोर 66 रन

धवन ने प्रसिद्ध कृष्णा को पहली गेंद में चौके के लिए खेला तो पृथ्वी ने ओवर का अंत भी चौके के साथ किया। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 66/0 पृथ्वी शॉ (48) और शिखर धवन (16)

09:45 PM, 29-Apr-2021

अब नरेन बने पृथ्वी शॉ का निशाना

14 रन का एक और बड़ा ओवर। हर गेंदबाज की धुनाई करते हुए पृथ्वी शॉ। सुनील नरेन को उनके पहले ओवर की चौथी गेंद में छक्का और अगली बॉल पर चौका। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 57/0 पृथ्वी शॉ (44) और शिखर धवन (11)

09:39 PM, 29-Apr-2021

प्रसिद्ध कृष्णा का पहला ओवर

धवन ने पहली ही गेंद में कृष्णा का चौके के साथ स्वागत किया। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 43/0 पृथ्वी शॉ (31) और शिखर धवन (10)

09:33 PM, 29-Apr-2021

दूसरे ओवर से 10 रन आए

वरुण चक्रवर्ती को चौथी गेंद में पृथ्वी शॉ ने चौका लगाया। औवर से 10 रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 35/0 पृथ्वी शॉ (31) और शिखर धवन (2)

09:27 PM, 29-Apr-2021

एक ओवर में लगातार छह चौके

दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन शुरुआत। पृथ्वी शॉ ने पहले ओवर में पेसर शिवम मावी को छह गेंदों में लगातार छह चौके मारे। ओवर में एक वाइड और कुल 25 रन।
 

09:15 PM, 29-Apr-2021

बर्थडे ब्वॉय रसेल ने बनाए 27 गेंद में 45 रन

पैट कमिंस 13 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। शुभमन गिल ने 38 गेंद में 43 रन जोड़े। इयोन मॉर्गन और सुनील नरेन खाता तक नहीं खोल पाए।
 

09:09 PM, 29-Apr-2021

दिल्ली के सामने 155 रन का लक्ष्य

आंद्रे रसेल और पैट कमिंस जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के सामने आवेश खान ने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन एक चौका और एक छक्का भी खा गए। ओवर से कुल 13 रन। इस तरह कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।

09:04 PM, 29-Apr-2021

19वें ओवर में 18 रन

आंद्रे रसेल ने दम दिखाया। अबतक गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हो रही थी, लेकिन सही समय पर बल्ला चल रहा है। तीसरी गेंद में चौका तो पांचवीं और छठी में छक्का जड़ा। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 141/6 आंद्रे रसेल (38) और पैट कमिंस (5)

08:52 PM, 29-Apr-2021

दिनेश कार्तिक भी आउट

17वें ओवर की पहली गेंद में स्विप शॉट से कार्तिक ने चौका मारा फिर अगली गेंद पर अक्षर पटेल को स्विच शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन बुरी तरह चूके और एलबीडब्ल्यू आउट। केकेआर का रिव्यू भी बेकार। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 112/6 आंद्रे रसेल (16) और पैट कमिंस (3)
 

08:48 PM, 29-Apr-2021

33वें जन्मदिन पर रसेल का कीर्तिमान

रसेल के छह हजार टी-20 रन पूरे, इसके बाद इशांत शर्मा को ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। फिर इशांत की वापसी। ओवर से कुल 10 रन। टीम का स्कोर भी जैसे-तैसे 100 रन के पार
 

08:43 PM, 29-Apr-2021

छह ओवर के बाद आया छक्का

15वें ओवर की आखिरी बॉल पर दिनेश कार्तिक ने स्विप शॉट में छक्का बटोरा। मिड विकेट के ऊपर से दिनेश कार्तिक ने स्लॉग स्विप मारा। रसेल के बल्ले से अब भी शॉट नहीं आ रहे। ओवर से कुल नौ रन। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 95/5 आंद्रे रसेल (7) और दिनेश कार्तिक (9)

08:36 PM, 29-Apr-2021

रसेल 11 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे

14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 86/5 आंद्रे रसेल (5) और दिनेश कार्तिक (2)
 

08:31 PM, 29-Apr-2021

शुभमन गिल भी आउट 

आवेश खान जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। अपने ओवर में लगातार यॉकर्स और स्लोअर बाउंसर्स से रसेल को बांधे रखा। धीमी गति की गेंद में यह सेट बल्लेबाज लॉन्ग ऑन क्षेत्र में मारने के चक्कर में आउट हुए। फिर स्टीव स्मिथ ने कैच लपका। पिछले चार ओवर में सिर्फ 17 रन और दो बड़े विकेट। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 82/5 आंद्रे रसेल (3)

08:25 PM, 29-Apr-2021

बर्थडे ब्वॉय आंद्रे रसेल क्रीज पर



12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 78/4 शुभमन गिल (41) और आंद्रे रसेल (1)

08:20 PM, 29-Apr-2021

ललित यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए

अमित मिश्रा की गैरमौजूदगी में खेल रहे युवा स्पिनर ललित यादव ने अपने तीसरे और पारी के 11वें ओवर में कमाल कर दिया। दूसरी गेंद में कप्तान इयोन मॉर्गन को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाया तो चौथी गेंद में नए बल्लेबाज सुनील नरेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 75/4 शुभमन गिल (39) और आंद्रे रसेल (0)
 

08:13 PM, 29-Apr-2021

राहुल त्रिपाठी आउट

लग ही रहा था कि यहां कोलकाता विकेट गंवाने वाला है। रनगति बढ़ाने के प्रयास में राहुल त्रिपाठी 17 गेंद में 19 रन बनाकर आउट। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 73/2 शुभमन गिल (37) और इयोन मॉर्गन (0)

08:09 PM, 29-Apr-2021

केकेआर का स्कोर 50 रन के पार

आठ ओवर में कोलकाता का स्कोर 58 रन है। नीतिश राणा के रूप में एक विकेट भी गिरा है। अक्षर पटेल दो ओवर में 16 रन खर्च कर एक सफलता अर्जित कर चुके हैं। कोलकाता को अपनी रनगति बढ़ानी होगी। इस विकेट पर 180 रन से कम स्कोर आसानी से हासिल किया जा सकता है।

08:00 PM, 29-Apr-2021

पिछले दो ओवर में तीन चौके

दो शुभमन गिल तो एक राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आया। पावरप्ले का अंत। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 45/1 शुभमन गिल (23) और राहुल त्रिपाठी (6)

07:48 PM, 29-Apr-2021

केकेआर का पहला विकेट गिरा

अक्षर पटेल को पहले छक्का मारा, फिर दिल्ली के स्पिनर ने नीतिश राणा को स्टंपिंग कर बदला पूरा किया। राहुल त्रिपाठी नए बल्लेबाज। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 25/1 शुभमन गिल (10) और राहुल त्रिपाठी (0)
 

07:43 PM, 29-Apr-2021

इशांत शर्मा की जोरदार गेंदबाजी



तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 18/0 नीतिश राणा (9) और शुभमन गिल (9)

07:38 PM, 29-Apr-2021

दूसरे ओवर में चौका

रबाडा ने एक जोरदार यॉर्कर फेंकी, जिसे राणा ने जैसे-तैसे झेल लिया। अगली गेंद स्लोअर थी, जिसे पढ़ा और चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 10/0 नीतिश राणा (7) और शुभमन गिल (3)

07:33 PM, 29-Apr-2021

मैच शुरू

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले ओवर में चार रन बनाए। गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक भी बाउंड्री नहीं खाई। लगातार फेल होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट और कप्तान मॉर्गन ने इस जोड़ी पर विश्वास बनाए रखा। एक ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 4/0 नीतिश राणा (2) और शुभमन गिल (2)

07:28 PM, 29-Apr-2021

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

केकेआर की टीम में कोई बदलाव नहीं। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी  स्पिनर अमित मिश्रा चोटिल। ललित यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह
 

07:24 PM, 29-Apr-2021

नीतिश राणा का 50वां मैच

07:20 PM, 29-Apr-2021

DC vs KKR: पृथ्वी के तूफान में उड़ा केकेआर, सात विकेट से जीती दिल्ली, अंकतालिका में दूसरे स्थान पर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज कोलकाता नाइराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर है। मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्ला थमाया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें