फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs GT Highlights: गुजरात ने एक रन से जीता मैच, कुलदीप आखिरी गेंद पर रनआउट; मिलर-केएल की मेहनत पर फिरा पानी

Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

गुजरात टाइटंस ने एक रन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:39 PM, 08-Apr-2026

गुजरात एक रन से जीती मैच

गुजरात टाइटंस ने एक रन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। 

11:10 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: केएल राहुल शतक से चूके

दिल्ली को छठा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को बटलर के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। अब मिलर का साथ देने विपराज निगम आए हैं।

11:07 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: 160 पर दिल्ली ने पांचवां विकेट खोया

दिल्ली को पांचवां झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं।

विज्ञापन
10:47 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने फिलिप्स के हाथों अक्षर पटेल को कैच आउट कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। इससे पहले डेविड मिलर 12 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। अब केएल राहुल का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 134 रन है।

10:27 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार

दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार पहुंच गया है। नीतीश राणा पांच और समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए। अब केएल राहुल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।

विज्ञापन
10:17 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह नीतीश राणा के साथ क्रीज पर डटे हैं और गुजरात के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 97 रन है।

10:13 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने पथुम निसांका को अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने नीतीश राणा आए हैं।

10:01 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच शुरुआती छह ओवरों में 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

09:35 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

09:19 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रन का लक्ष्य

शुभमन गिल (70), जोस बटलर (52) और वाशिंगटन सुंदर (55) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 211 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए।

09:07 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: शुभमन गिल आउट

गुजरात को तीसरा झटका एनगिडी ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। वह 45 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। अब सुंदर और फिलिप्स क्रीज पर हैं।

08:46 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: शुभमन गिल का शानदार पचासा

शुभमन गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं, वाशिंगटन सुंदर भी 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 161 रन हो गया है।

08:33 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: 12 ओवर का खेल पूरा

12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने दो विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 36 और सुंदर 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

08:11 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे बटलर

जोस बटलर 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप ने बोल्ड किया। अब वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं। 

08:08 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: जोस बटलर का शानदार अर्धशतक

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जोस बटलर दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 77 रन है।

07:43 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: 19 पर गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को बोल्ड किया, जो सिर्फ 12 रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं।

07:33 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:10 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।

07:02 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि इस मैच में वह प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। उनकी जगह पिछले मैच में खेलने वाले कुमार कुशाग्र को आराम दिया गया है।

06:46 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

06:12 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में दिन के समय में बारिश होने की आशंका है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश होने के चांस कम हैं, लेकिन काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

05:34 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। हालांकि, इस ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चार मैच जीटी ने जीते हैं। वहीं, तीन मुकाबलों में डीसी ने जीत दर्ज की है। 

05:33 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: शुभमन गिल आज कर सकते हैं वापसी

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 204 रन ही बना पाई थी। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन कमाल की लय में नजर आए हैं। हालांकि, सुदर्शन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका है। 

शुभमन गिल पूरी तरह से फिट न होने के कारण आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। हालांकि, इस मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी होना लगभग तय माना जा रहा है। जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी सिराज और रबाडा की जोड़ी ने काफी रन खर्च किए हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भी लाइन एंड लेंथ से भटके दिखाई दिए हैं। राशिद खान भी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

05:16 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: रिजवी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में समीर रिजवी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार दो मुकाबलों में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है। पथुम निसांका ने भी पिछले मुकाबले में 30 गेंदों पर 44 रनों की अहम पारी खेली थी। हालांकि, केएल राहुल और नीतीश राणा की फॉर्म जरूर डीसी के लिए चिंता करने वाली बात रही है। राहुल दो मुकाबलों में सिर्फ एक रन ही बना सके हैं। वहीं, गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुकेश ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। टी नटराजन ने तीन ओवर में 24 रन देकर एक विकेट निकाला था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी भी शुरुआती दो मुकाबलों में उम्मीदों पर खरी उतरी है।
 

05:16 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली और गुजरात में टक्कर

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेगी। वहीं, जीटी को इस सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।  

05:13 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Highlights: गुजरात ने एक रन से जीता मैच, कुलदीप आखिरी गेंद पर रनआउट; मिलर-केएल की मेहनत पर फिरा पानी

IPL Live Cricket Score, DC vs GT Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां मेजबान दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी, वहीं गुजरात अपनी पहली जीत के लिए जोर लगाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें