साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवर में एक भी विकेट गंवाए बगैर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत तक लय बरकरार रखी। दोनों के बीच 205 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा निभाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 210 रन की साझेदारी निभाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह गुजरात की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
साई सुदर्शन ने 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
शुभमन गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली को अभी भी पहले विकेट का इंतजार है।
गुजरात की अच्छी शुरुआत हुई है। साई सुदर्शन 44 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 59/0 है।
गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अक्षर पटेल की टीम ने केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। उनके लिए राहुल ने सर्वाधिक 112 रन की पारी खेली। वहीं, गुजरात के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृ्ष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
केएल राहुल ने 60 गेंदों में शतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां शतक है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
साई किशोर ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 30 रन बना पाए। अब क्रीज पर अक्षर पटेल आए हैं।
केएल राहुल ने 35 गेंदों में सत्र का चौथा पचासा जड़ा है। वह अभिषेक पोरेल के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। केएल राहुल 36 और अभिषेक पोरेल एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 45/1 है।
दिल्ली को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। उन्हें अरशद खान ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब क्रीज पर अभिषेक पोरेल आए हैं।
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। फाफ डुप्लेसिस और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दसुन शनाका।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, दुष्मंथा चमीरा।
गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कगिसो रबाडा वापसी के लिए तैयार हैं। वहीं, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि विप्रज निगम की माधव तिवारी की जगह वापसी हुई है जबकि स्टार्क को मुस्तफिजुर रहमान ने रिप्लेस किया है।
जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा गुजरात टीम से दोबारा जुड़ गए हैं। इंग्लैंड के बटलर हालांकि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के कारण चेन्नई के खिलाफ गुजरात के अंतिम लीग मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। शुभमन गिल, बी साई सुदर्शन और बटलर की मौजूदगी में टाइटंस का शीर्ष क्रम मजबूत है। ये सभी सत्र में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण अपने पिछले मैच के अचानक स्थगित होने का झटका झेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को यहां आईपीएल तालिका में शीर्ष पर चल रहे गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश गेंदबाजी की चिंताओं को दूर करने और फिर से एकजुट होने की होगी जिससे कि प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवंत रख सके। दिल्ली ने अपने पिछले पांच मैच में तीन गंवाए हैं और एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। स्टार्क की अनुपस्थिति में मुस्ताफिजुर रहमान से टीम को उम्मीदें होंगी।
IPL Live Cricket Score, GT vs DC Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 60वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखने उतरेगी।