फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को नहीं दिला पाए जीत

Sun, 31 Mar 2024 11:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

खास बातें

IPL Live Cricket Score, DC vs CSK Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 17वें सीजन में लगातार दो मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। सीजन का 15वां मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बना सकी। दिल्ली ने यह मैच 20 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया

आईपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीत हासिल कर चेन्नई के जीत के रथ को रोक दिया। दिल्ली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर सिर्फ 171 रन बना सकी। चेन्नई की इस शिकस्त ने उसे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर धकेल दिया जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। 

खलील अहमद की घातक गेंदबाजी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज सात रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ एक रन और रचिन रवींद्र दो रन बना सके। दोनों को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल को आउट कर दिया। वह 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए। टीम को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 45 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले।

मुकेश कुमार ने बरपाया कहर
मुकेश कुमार इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले उन्होंने रहाणे (45) को आउट किया, इसके बाद अगली गेंद पर समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सीएसके को 120 रन के स्कोर पर छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जिन्हें मुकेश ने ही 17वें ओवर में शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर लौटे। 

तूफानी पारी के बावजूद धोनी नहीं दिला पाए टीम को जीत
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने भी 21 रन की नाबाद पारी खेली। धोनी और जेडजा के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

11:02 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : चेन्नई को लगा छठा झटका

चेन्नई को छठा झटका 120 रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने शिवम दुबे को शिकार बनाया। वह सिर्फ 20 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।

10:45 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : मुकेश कुमार ने चेन्नई को दिया पांचवा झटका

मुकेश कुमार इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले उन्होंने रहाणे (45) को आउट किया, इसके बाद अगली गेंद पर समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं। टीम को जीत के लिए 34 गेंदों में 84 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:41 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : अजिंक्य रहाणे अर्धशतक से चूके

अजिंक्य रहाणे दमदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने चेन्नई को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई और तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, वह चूक गए। स्टार बल्लेबाज को मुकेश कुमार ने 14वें ओवर में आउट कर दिया। वह 45 रन बना सके।

10:37 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 101/3

13 ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 45 रन और शिवम दुबे 13 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

विज्ञापन
10:24 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : डेरिल मिचेल-अजिंक्य रहाणे की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा

चेन्नई को संकट से उबारने में जुटे डेरिल मिचेल को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया। उन्होंने दिल्ली के स्टार बल्लेबाज को 75 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए मिचेल ने अजिंक्य रहाणे के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई। वह इस मैच में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/3 है।

10:11 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 47/2

आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है, चेन्नई ने दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 25 रन और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपती दिख रही है। 

10:02 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : पॉवरप्ले खत्म हुआ, चेन्नई का स्कोर 32/2

पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरुआती छह ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। खलील अहमद दमदार गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणा और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।

09:48 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : खलील अहमद ने चेन्नई को दिया दूसरा झटका

चेन्नई के खिलाफ खलील अहमद घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में रचिन रवींद्र को भी आउट कर दिया। इससे पहले खलील ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा था। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 17/2 है।

09:36 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : कप्तान गायकवाड़ आउट हुए

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट मात्र तीन रन के स्कोर पर लगा। खलील अहमद ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पंत के हाथों कैच कराया। वह दिल्ली के खिलाफ सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। एक ओवर के बाद टम का स्कोर 3/1 है।

09:33 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : चेन्नई की पारी शुरू हुई

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र पहुंच गए हैं। 

09:16 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दिल्ली ने चेन्नई को दिया 192 रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 192 रन का लक्ष्य तैयार किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। मथीशा पथिराना ने तीन विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। 

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई को पहली सफलता मुस्तफिजुर रहमान ने दिलाई जिन्होंने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को पथिराना के हाथों कैच कराया। वह 35 गेंदों में 52 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। दिल्ली का दूसरा विकेट अगले ओवर में गिरा। रवींद्र जडेजा ने सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को धोनी के हाथों कैच कराया। इस सीजन का पहला आईपीएल मैच खेल रहे शॉ ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।

आईपीएल के 13वें मैच में मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। उन्होंने ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच हुई साझेदारी को 134 रन के स्कोर पर तोड़ दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। मार्श को मथीशा पथिराना ने 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर बोल्ड किया। स्टार ऑलराउंडर ने 12 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए। इसके पथिराना ने इ ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, टीम के कप्तान पंत भी दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने मैदान पर वापसी के बाद पहला अर्धशतक लगाया। स्टार खिलाड़ी ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। चेन्नई के खिलाफ अक्षर पटेल सात रन और अभिषेक पोरेल नौ रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथीषा पथिराना ने तीन विकेट लिए। उन्होंने घातक गेंदबाजी की। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

09:07 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : वापसी के बाद पहला अर्धशतक लगाकर लौटे 'मिरैकल मैन'

मिरैकल मैन के नाम से मशहूर ऋषभ पंत ने चेन्नई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों में दमदार अर्धशतक लगाया। मैदान पर वापसी के बाद यह उनका पहला अर्धशतक है जिसे लगाकर वह पवेलियन लौट गए। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें पथिराना ने गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। फिलहाल क्रीज पर अक्षर पटेल और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं। 

09:04 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 162/4

18 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। दिल्ली ने चार विकेट खोकर 162 रन का स्कोर तैयार कर लिया है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 27 में 35 रन और अक्षर पटेल छह गेंदों में पांच रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 

08:50 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

मथीशा पथिराना इस मैच में घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर पहले मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। इस दौरान उन्होंने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की गेंदबाजी करते देखा गया। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 143/4 है।

08:45 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : पथिराना ने मार्श को किया बोल्ड

मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर मिचेल मार्श को 134 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। मार्श इस मैच में सिर्फ 18 रन बना सके। 

08:29 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : जडेजा ने शॉ को भेजा पवेलियन

रवींद्र जडेजा ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका 103 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने फॉर्म में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 27 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल मार्श आए हैं। 

08:21 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : चेन्नई को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका 93 रन के स्कोर पर लगा। मुस्तफिजुर रहमान ने दिल्ली के डेविड वॉर्नर को 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर पथिराना के हाथों कैच कराया। वह पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाने में कामयाब हुए। डेविड वॉर्नर ने इसी के साथ बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने अर्धशतक के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। यह उनके टी20 करियर का 110वां पचासा है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। 

08:16 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : वॉर्नर ने लगाया अर्धशतक

चेन्नई के खिलाफ डेविड वॉर्नर दमदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। यह उनके टी20 करियर का 110वां अर्धशतक है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 91/0 है।

08:04 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में वॉर्नर-शॉ ने ली मुस्तफिजुर की क्लास

पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में डेविड वॉर्नर ने मुस्तफिजुर रहमान की जमकर क्लास ली। इस ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज ने चौका मारा जबकि दूसरी गेंद चेन्नई के गेंदबाज ने नो बॉल फेंक दी। इसके बाद वॉर्नर ने एक रन लेकर शॉ को क्रीज दे दी। उन्होंने अगली तीन गेंदों पर चौके की हैट्रिक लगाई। इस ओवर में कुल 20 रन आए। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 75/0 है।

07:58 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दिल्ली ने पूरे किए 50 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। डेविड वॉर्नर 21 गेंदों में 34 रन और पृथ्वी शॉ 14 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 62/0 है।

07:57 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : वॉर्नर-शॉ ने दिल्ली को दिलाई तेज शुरुआत

वॉर्नर और शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/0 है।

07:40 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर हैं। दो ओवर में दोनों ने 10 रन जोड़ लिए हैं। पहले ओवर में दीपक चाहर ने गेंदबाजी की और सात रन दिए। वहीं, दूसरे ओवर में तुषार देशपांड ने शानदार स्विंग गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन दिए। उन्होंने वॉर्नर और शॉ दोनों को परेशान किया।

07:05 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्तजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब: सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान। इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोइन अली, मिचेल सेंटनर।
 

07:02 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। कुलदीप यादव और रिकी भुई की जगह पृथ्वी शॉ और ईशांत शर्मा को मौका मिला है। वहीं, चेन्नई बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में खेलती नजर आएगी। दिल्ली इस मैच में डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स और एनरिक नॉर्तजे के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। इसके अलावा चेन्नई डेरिल मिचेल, मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र और मुस्तफिजुर रहमान के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आएगी।

06:48 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : पंत को करना होगा प्रदर्शन

डेविड वॉर्नर भी अब पुरानी फॉर्म में नहीं दिखते जबकि कप्तान ऋषभ पंत को लय में आने की जरूरत है। पिछले दो मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। मिचेल मार्श पिछले दो सत्र से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन भी निरंतर नहीं रहा है। दिल्ली की अंतिम ओवरों में गेंदबाजी भी चिंता का विषय है जिसमें अक्षर पटेल को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज प्रति ओवर 7.50 से कम रन नहीं दे पाया। एनरिच नोर्त्जे सही लाइन एवं लैंथ में गेंदबाजी नहीं कर सके जिससे डीसी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम पांच ओवरों में काफी रन लुटा दिए।

06:47 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : हर विभाग में मजबूत दिख रही है सीएसके

सीएसके एक बार फिर हर विभाग में मजबूत दिख रही है जो कोच रिकी पोंटिंग की दिल्ली कैपिटल्स से उलट है क्योंकि दिल्ली की टीम अभी तक खेल के दोनों विभाग में कमजोर रही है। सीएसके ने अनकैप्ड समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा और पहले ही आईपीएल पारी में उनके द्वारा जड़े गए दो छक्कों ने दिखा दिया कि फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में शामिल करने के लिए इतनी बेताब क्यों थी। 

06:47 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : सीएसके के खिलाफ खराब है दिल्ली का रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को आईपीएल के मैच में इस सत्र में पहली बार जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। हालांकि उसकी राह आसान नहीं होगी क्योंकि दिल्ली का रिकॉर्ड सीएसके के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में अबतक 29 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 19 बार सीएसके को जीत मिली है, जबकि 10 मैचों में दिल्ली ने जीत का स्वाद चखा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछली चार भिड़ंत में सीएसके की चुनौती से पार नहीं पा सकी और इसमें भी उसकी हार का अंतर 91 रन, 27 रन और 77 रन रहा है जो उसकी हालत दर्शाने के लिए काफी है। 

06:47 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK Live Score : पोंटिंग ने दिए पृथ्वी को शामिल करने के संकेत

मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने सीएसके के खिलाफ पृथ्वी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के संकेत दिए हैं। पोंटिंग ने कहा, 'ट्रेनिंग के दौरान हमने पृथ्व शॉ पर नजर रखी। अगर वह सभी को प्रभावित करने में सफल रहे तो हम उन्हें सीएसके के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं।' पृथ्वी ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश किया था जिस कारण उन्हें अबतक मौका नहीं मिल सका है। 

06:34 PM, 31-Mar-2024

DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को नहीं दिला पाए जीत

आईपीएल के 17वें सीजन में लगातार दो मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। सीजन का 15वां मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली ने शुरुआती दो मैचों में टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस मैच के लिए पृथ्वी को मौका देगी या अपनी प्लेइंग-11 में कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। दूसरी ओर, इस सीजन अबतक अजेय चल रही सीएसके की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें