फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH Highlights: पहली बार मैदान पर दिखे धोनी, चेपॉक में टीम के साथ लिया 'लैप ऑफ ऑनर', सीएसके हारी मैच

Tue, 19 May 2026 12:39 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : Jiohotsar (videograb)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:15 AM, 19-May-2026

CSK vs SRH Live: धोनी ने लिया लैप ऑफ ऑनर

चेन्नई सुपर किंग्स का यह चेपॉक स्टेडियम में इस सीजन का आखिरी मुकाबला था। महेंद्र सिंह धोनी पहली बार इस सीजन मैदान पर आए और उन्होंने लैप ऑफ ऑनर लिया। इस दौरान उनके साथ चिन्ना थाला सुरेश रैना भी मौजूद रहे।
 
 
 
 

11:39 PM, 18-May-2026

हैदराबाद ने चेन्नई को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। आखिरी स्थान के लिए लड़ाई जारी है। सोमवार को चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की दमदार 70 रनों की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

11:33 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: ईशान किशन आउट हुए

ईशान किशन आउट 70 रन बनाकर आउट हो गए। अब सलिल का साथ देने आर स्मरण आए हैं।

विज्ञापन
11:22 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: नीतीश बने मुकेश का शिकार

18वें ओवर की पहली गेंद पर मुकेश चौधरी ने नीतीश रेड्डी को उर्विल पटेल के हाथों कैच कराया। वह सात गेंदों में 11 रन बना सके। अब ईशान के साथ बल्लेबाजी के लिए सलिल अरोड़ा आए हैं। अब 17 गेंदों में 27 रन की जरूरत है।

11:20 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और हैदराबाद ने तीन विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। ईशान 59 और नीतीश 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। अब मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और हैदराबाद को जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
11:11 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: ईशान किशन का 37 गेंदों में पचासा

ईशान किशन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। फिलहाल वह नीतीश रेड्डी के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

11:05 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका 131 के स्कोर पर क्लासेन के रूप में लगा। वह 26 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। अब ईशान किशन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।

10:51 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 100 के पार पहुंच गया है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

10:24 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

हैदराबाद को दूसरा झटका अकील हुसैन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्पेंसर जॉनसन के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब ईशान किशन का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 57 रन है।

09:56 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब अभिषेक के साथ बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं।

09:44 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।

09:29 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की पारी समाप्त

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 181 रनों का लक्ष्य दिया है। चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। उनके लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने तीन और साकिब हुसैन ने दो विकेट झटके। इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

09:12 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका

चेन्नई को पांचवां झटका मलिंगा ने दिया। उन्होंने ब्रेविस को बोल्ड किया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने प्रशांत वीर आए हैं।

09:03 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: 16 ओवर का खेल पूरा

16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई ने चार विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 16 और डेवाल्ड ब्रेविस 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

08:36 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

चेन्नई को चौथा झटका भी कमिंस ने दिया। उन्होंने ऋतुराज को मलिंगा के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके। 

08:28 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका कमिंस ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों कार्तिक शर्मा को कैच कराया। वह 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुआ। अब ऋतुराज का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।

07:59 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: उर्विल पवेलियन लौटे

सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल आठ गेंदों पर दो छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। 

07:46 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका कमिंस ने दिया। उन्होंने सैमसन को ईशान किशन को कैच कराया। वह 13 गेंदों में 27 रन बनाकर लौटे। अब ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।

07:30 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर नीतीश रेड्डी फेंक रहे हैं।

07:07 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

07:03 PM, 18-May-2026

CSK s SRH Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि आज भी धोनी नहीं खेलेंगे। वह फिलहाल फिट नहीं हैं। चेन्नई इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। अकील हुसैन की गुरजपनीत सिंह की जगह वापसी हुई है। वहीं, हैदराबाद ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:24 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की टीम बस में सवार हुए धोनी

सीएसके की टीम बस में धोनी सवार हुए हैं। माना जा रहा है, आज वह खेल सकते हैं।
 

06:07 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: एनएसजी हब पहुंचे धोनी

इस बीच, भारतीय सेना में मानद रैंक रखने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने 17 मई को चेन्नई स्थित एनएसजी रीजनल हब का दौरा भी किया। धोनी की यह यात्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही और फैंस ने इसे उनके अनुशासन और देशभक्ति से जोड़कर देखा।

06:07 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: अश्विन ने दिए वापसी के संकेत

धोनी के पूर्व साथी और सीएसके स्टार रविचंद्रन अश्विन ने भी संकेत दिए हैं कि थाला इस मैच में खेल सकते हैं। अश्विन ने कहा, 'मुझे लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एमएस धोनी के खेलने की अच्छी संभावना है। जहां तक मैंने सुना है, वह पिछले दो-तीन मैचों से खेलने के लिए तैयार थे।' कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि धोनी टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए खुद को बाहर रख रहे थे ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

06:06 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: पांच साल पुराना बयान फिर आया चर्चा में

साल 2021 में सीएसके के खिताब जीतने के बाद चेन्नई में आयोजित समारोह में धोनी ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मेरा आखिरी वनडे घरेलू मैच रांची में था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा। चाहे वह अगले साल हो या पांच साल बाद, हम नहीं जानते।' अब ठीक पांच साल बाद चेन्नई में सीएसके का आखिरी मैच खेला जा रहा है, जिससे फैंस इस बयान को धोनी की संभावित विदाई से जोड़ रहे हैं।

06:06 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Live Score: आज चेन्नई खेलेगी अपना आखिरी घरेलू मैच

आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का यह आखिरी घरेलू मुकाबला है और इसके बाद इस सीजन चेन्नई में कोई मैच नहीं खेला जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। धोनी इस पूरे सीजन में मैदान से बाहर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शुरुआत से ही पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि सीएसके प्रबंधन लगातार यही कहता रहा है कि वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

05:48 PM, 18-May-2026

CSK vs SRH Highlights: पहली बार मैदान पर दिखे धोनी, चेपॉक में टीम के साथ लिया 'लैप ऑफ ऑनर', सीएसके हारी मैच

IPL Live Cricket Score, CSK vs SRH Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में प्रशंसकों की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी। फैंस के मन में एक ही सवाल है क्या आज धोनी वापसी करेंगे?

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें