फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद पांच विकेट से जीता, चेन्नई की सातवीं हार; हर्षल पटेल के बाद ईशान किशन चमके

Fri, 25 Apr 2025 11:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 25-Apr-2025

हैदराबाद पांच विकेट से जीता

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी और ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। यह हैदराबाद की चेपॉक में पहली जीत है। शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

11:03 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका

अनिकेत वर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए।

10:36 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को चौथा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए कामिंदु मेंडिस आए हैं।

विज्ञापन
10:22 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

हेनरिक क्लासेन सात रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर अनिकेत वर्मा आए हैं।

10:08 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका लगा

हैदराबाद को दूसरा झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 19 रन बना सके। अब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन उतरे हैं।

विज्ञापन
09:42 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहली गेंद पर झटका

हैदराबाद को भी पहली गेंद पर पहला झटका लगा। खलील अहमद ने अभिषेक शर्मा को आयुष म्हात्रे के हाथों कैच आउट कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर ईशान किशन और ट्रेविस हेड मौजूद हैं।

09:25 PM, 25-Apr-2025

चेन्नई की पारी समाप्त

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 154 रन के स्कोर पर रोक दिया। 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम चेपॉक में ऑलआउट हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है। उनके लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट जबकि पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी और कामिंदु मेंडिस को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच में चेन्नई की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर शेक रशीद को अपना शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद हर्षल पटेल ने तीसरे नंबर पर आए सैम करन को पवेलियन की राह दिखाई। 47 पर आयुष म्हात्रे को कमिंस ने आउट किया। वह 30 रन बना पाए। इस मैच में सीएसके की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा दीपक हुड्डा ने 22, रवींद्र जडेजा ने 21 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए। अपने करियर का 400वां टी20 मैच खेलने उतरे धोनी सिर्फ छह रन बना पाए। वहीं, अंशुल कंबोज और नूर अहमद सिर्फ दो-दो रन बनाकर आउट हो गए। खलील अहमद एक रन बनाकर नाबाद रहे।

08:59 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: धोनी आउट हुए

चेन्नई को सातवां झटका हर्षल पटेल ने दिया। उन्होंने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना शिकार बनाया। वह 10 गेंदों में सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर अंशुल कंबोज आए हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर 133/7 है।

08:44 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को छठा झटका

चेन्नई को छठा झटका जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। अब क्रीज पर धोनी आए हैं। 

08:40 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

चेन्नई को पांचवां झटका डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा। उन्हें हर्षल पटेल ने कामिंदु मेंडिस के हाथों कैच कराया। सीएसके के लिए अपने डेब्यू मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली। अब क्रीज पर दीपक हुड्डा आए हैं।

08:23 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर आउट

चेन्नई के बल्लेबाजों को हैदराबाद के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कामिंदु मेंडिस ने बोल्ड किया। अब क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं।

08:20 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: नौ ओवर के बाद स्कोर 73/3

रवींद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 21 गेंदों में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 73/3 है।

08:03 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

चेन्नई का तीसरा विकेट आयुष म्हात्रे के रूप में गिरा। उन्हें पैट कमिंस ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। वह 19 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस पहुंचे हैं। उनका साथ देने के लिए डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद हैं।

07:56 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: 39 पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा

चेन्नई को दूसरा झटका हर्षल पटेल ने दिया। उन्होंने सैम करन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब क्रीज पर रवींद्र जडेजा आए हैं।

07:31 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: चेन्नई ने पहली गेंद पर गंवाया पहला विकेट

चेन्नई ने पहली गेंद पर पहला विकेट गंवा दिया। मोहम्मद शमी ने शेख रशीद को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर सैम करन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।

07:08 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।

07:07 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: धोनी खेल रहे 400वां टी20 मैच

चेन्नई सुपर किंग्स (कप्तान) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी का यह 400वां टी20 मुकाबला है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 25वें खिलाड़ी हैं। अब तक 24 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने करियर 400 या इससे अधिक टी20 मुकाबले खेले हैं। धोनी 400 टी20 मुकाबला खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली इस प्रारूप में 400 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने वाले भारतीय का रिकॉर्ड रोहित के नाम है जिन्होंने अबतक 456 टी20 मैच खेले हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर कार्तिक हैं जिन्होंने 412 मैच और तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 407 मैच खेले हैं। अब इस सूची में धोनी का भी नाम जुड़ गया है।

07:01 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मोहम्मद शमी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। रचिन रवींद्र और विजय शंकर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस और दीपक हुड्डा को मौका मिला है।

06:40 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: कोच ने भी जताई नाराजगी

सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने भी स्वीकार किया है कि उनके बल्लेबाज साझेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। विटोरी ने कहा- जब हेड और अभिषेक सफल नहीं होते हैं, तो यह अन्य बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है। इस सत्र में हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हमें अच्छी साझेदारियां निभाने की जरूरत है।

06:39 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: अभिषेक और ट्रेविस की जोड़ी रही फ्लॉप

सनराइजर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसकी टीम ने भी शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे अपनी अति आक्रामकता भारी पड़ने लगी। पिछले सत्र में उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी इस बार नहीं चल पा रही है जिससे टीम के मध्य क्रम की कलई भी खुल गई है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

06:39 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस पर रहेंगी नजरें

महेंद्र सिंह धोनी की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में वापसी हुई है और घुटने की परेशानी के बावजूद कप्तान के रूप में उनके फैसले काफी मायने रखते हैं। डेथ ओवरों की उनकी बल्लेबाजी तथा मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर लिए जाने वाले फैसले टीम को वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई के लिए 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे का टीम से जुड़ना अच्छा संकेत है। इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। चेन्नई ने अपने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को भी अपनी टीम से जोड़ा है।

06:38 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: सीएसके के बल्लेबाज नहीं कर सके प्रभावित

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग यहां की पिच को लेकर खुलेआम अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। यहां का विकेट स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है लेकिन इस बार यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। चेन्नई का अपने मैदान से इतर और अन्य स्थानों पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है तथा उसने दूसरे मैदानों पर खेले गए चार मैच में से केवल एक मैच जीता है। इस बार उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तथा नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से उसकी समस्याएं बढ़ी हैं।

06:38 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम रही चेन्नई

चेन्नई की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उसे यहां मुंह की खानी पड़ रही है। उसकी टीम अभी तक यहां के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है। चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं उसकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नौ विकेट पर 103 रन ही बना पाई जो उसका अपने घरेलू मैदान पर न्यूनतम स्कोर भी है।

06:34 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Live Score: फैंस को रोचक जंग देखने को मिल सकती है

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 18वां सत्र कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमें छह-छह हार के बाद अंक तालिका में क्रमश: नौवें और 10वें पायदान पर हैं। शुक्रवार को चेन्नई में सीएसके और हैदराबाद प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए उतरेंगी। इस दौरान फैंस को रोचक जंग देखने को मिल सकती है।

06:30 PM, 25-Apr-2025

CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद पांच विकेट से जीता, चेन्नई की सातवीं हार; हर्षल पटेल के बाद ईशान किशन चमके

IPL Live Cricket Score, CSK vs SRH Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें