वार्नर अपनी इस पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने, उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और शोएब मलिक यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पांडेय ने चाहर पर चौके से खाता खोला और फिर कुरेन की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। सनराइजर्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाए। पांडेय और वार्नर रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। पांडे ने 10वें ओवर में मोईन अली पर पारी का पहला छक्का जड़ा।
सनराइजर्स के लिए मनीष पांडे ने 46 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 61 रन की पारी खेलने के अलावा वार्नर (55 गेंद में 57 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की, जिससे टीम तीन विकेट पर 171 रन बनाने में सफल रही। केन विलियमसन (10 गेंद में नाबाद 26) और केदार जाधव (चार गेंद में नाबाद 12) ने अंतिम ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे टीम ने अंतिम आठ ओवर में 89 रन जोड़े।
ऋतुराज गायकवाड़ (44 गेंद में 75 रन, 12 चौके)
फाफ डुप्लेसिस (38 गेंद में 56 रन, छह चौके, एक छक्का)
मोईन अली (15) ने खलील पर चौके से खाता खोला और फिर राशिद पर दो चौके मारे लेकिन इसी लेग स्पिनर की गेंद को हवा में लहराकर जाधव को कैच दे बैठे। राशिद ने अगली गेंद पर डुप्लेसिस को भी बोल्ड किया।
सुपरकिंग्स की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम 10 अंक के साथ शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई की टीम शीर्ष पर है। सनराइजर्स की टीम छह मैचों में पांचवीं हार के बाद दो अंक के साथ अंतिम पायदान पर है।
18.3 ओवर में सुरेश रैना के चौके से चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया। नौ गेंद शेष रहते ही CSK ने 172 रन का विशाल स्कोर पा लिया। रविंद्र जडेजा 7 तो सुरेश रैना 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।
राशिद खान को लगातार दो चौके मारने के बाद ओवर की आखिरी बॉल पर गायकवाड़ आउट। 44 गेंद में 75 रन बनाए। 13 ओवर के बाद CSK का स्कोर 129/1 फाफ डुप्लेसिस (53)
जशदीश सूचित महंगे साबित हुए। 15 रन का बड़ा ओवर। अब 48 गेंद में 57 रन चाहिए। 12 ओवर के बाद CSK का स्कोर 115/0 फाफ डुप्लेसिस (52) और ऋतुराज गायकवाड़ (62)
11 ओवर के बाद CSK का स्कोर 100/0 फाफ डुप्लेसिस (51) और ऋतुराज गायकवाड़ (48)
चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 91 रन हो चुका है। नीचे सुरेश रैना, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा सरीखे पावर हिटर हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अपने-अपने अर्शशतक की ओर। नौ ओवर के बाद CSK का स्कोर 84/0 फाफ डुप्लेसिस (45) और ऋतुराज गायकवाड़ (38)
अब 84 गेंदों में 121 रन चाहिए। फाफ डुप्लेसिस 32 तो ऋतुराज गायकवाड़ 17 रन बनाकर नाबाद हैं। छह ओवर में स्कोर 50/0
पिछले दो ओवर में तीन चौके भी आए हैं। खलील अहमद को शुरुआती दो बॉल में फाफ डुप्लेसिस ने लगातार दो चौके जड़े थे। फिर गेंदबाज की जोरदार वापसी।
खलील अहमद दूसरा ओवर लेकर आए थे, पांचवीं गेंद में फाफ डुप्लेसिस ने चौका जड़ा। तीन बार दो-दो रन भी चुराए गए। दो ओवर के बाद CSK का स्कोर; 15/0 ऋतुराज गायकवाड़ (3) और फाफ डुप्लेसिस (11)
अपनी शैली के विपरित केन विलियमसन ने 10 गेंद में 26 रन की छोटी लेकिन बेहतरीन पारी खेली। वरना सनराइजर्स इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाते।
हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। लुंगी एनगिडी ने कप्तान का शिकार किया। 55 गेंद में 57 रन की पारी का अंत। हैदराबाद का स्कोर 128/2
80 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों ने 100 रन जोड़े। वार्नर और मनीष पांडेय दोनों के अर्धशतक हो चुके हैं।
टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज। डेविड वार्नर के बाद शिखर धवन और फिर विराट कोहली का नंबर आता है।
छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 39/1 मनीष पांडेय 10 और डेविड वार्नर 19
मनीष पांडेय नए बल्लेबाज
दीपक चाहर का स्वागत इस ओवर में चौके से हुआ। डेविड वार्नर के पहले प्रहार के बाद बेयरस्टो ने भी तीसरी गेंद में हाथ खोला। तीसरे ओवर में कुल 11 रन।
दीपक चाहर के बाद सैम करन की भी कसी गेंदबाजी। ओवर में सिर्फ दो रन।
वार्नर औऱ बेयरस्टो ने एक-एक सिंगल लिया, एक रन वाइड से आया। अगला ओवर युवा सैम करन फेंकेगे।
दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए हैं। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। ओवर द विकेट पहला ओवर। मनीष पांडेय के रूप में टीम के पास अतिरिक्त अनुभवी बल्लेबाज
लुंगी एनगिडी और मोईन अली की चेन्नई की टीम में वापसी, मनीष पांडेय और संदीप शर्मा सनराइझर्स की टीम में आज दिखेंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स लक्ष्य का पीछा करेगी, क्योंकि टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, जी हां। दक्षिण भारत की दो टीमों की भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में