फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RR Highlights: राजस्थान ने 6 विकेट से चेन्नई को हराया, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा पचासा; अश्विन को दो विकेट

Tue, 20 May 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 20-May-2025

राजस्थान ने 6 विकेट से चेन्नई को हराया

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। ग्रुप चरण में यह उनका आखिरी मुकाबला था। वहीं, चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई को खेलना है। राजस्थान और चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। 

मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अंशुल कंबोज ने तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यवंशी को कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। सैमसन 41 और सूर्यवंशी 57 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रियान पराग कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 31 और शिमरन हेटमायर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले चेन्नई की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। डेवोन कॉनवे को युद्धवीर सिंह ने शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने उर्विल को भी पवेलियन की राह दिखाई, जो खाता भी नहीं खोल पाए। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 43, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और शिवम दुहे ने 39 रनों की बड़ी पारियां खेलीं। वहीं, कप्तान धोनी 17 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान की तरफ से युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा को एक-एक सफलता मिली।

10:48 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने रियान पराग को बोल्ड किया जो सिर्फ तीन रन बना पाए। अब क्रीज पर शिमरन हेटमायर आए हैं।

10:40 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: संजू सैमसन के बाद वैभव सूर्यवंशी आउट हुए

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए। दोनों को रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर रियान पराग और ध्रुव जुरेल मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 138/3 है।

विज्ञापन
10:29 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: 27 गेंदों में वैभव ने जड़ा पचासा

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 27 गेंदों में करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और संजू सैमसन के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

10:21 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन के बीच 50+ रन की साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 95/1 है।

विज्ञापन
09:56 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान संजू सैमसन आए हैं। 

09:33 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।

09:17 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई ने राजस्थान के सामने रखा 188 रन का लक्ष्य

चेन्नई ने राजस्थान के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187  रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 43, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। वहीं, राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक सफलता हासिल की।

08:44 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई को छठा झटका

डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। उनका साथ देने के लिए शिवम दुबे मौजूद हैं।

08:12 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

युद्धवीर सिंह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेन्नई को पांचवां झटका दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया जो सिर्फ एक रन बनाया। अब क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं।

08:05 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

वानिंदु हसरंगा ने चेन्नई को चौथा झटका दिया। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन की राह दिखाई। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।

08:03 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई को 68 पर तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका देशपांडे ने दिया। उन्होंने आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। वह 43 रन बनाकर आउट हुए।

07:41 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

युद्धवीर सिंह ने ही चेन्नई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए उर्विल पटेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आए हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।

07:39 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका युद्धवीर सिंह ने दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए।

07:29 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़।

07:02 PM, 20-May-2025

CSK vs RR IPL Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। युद्धवीर सिंह की वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:53 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई को बेहतर करना होगा बल्लेबाजी संयोजन

सुपरकिंग्स को अगली नीलामी के दौरान अपना बल्लेबाजी संयोजन बेहतर करना होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और परखे हुए खिलाड़ियों को शामिल करने का उसका पुराना फॉर्मूला मौजूदा सत्र में पूरी तरह से विफल रहा जिससे टीम का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुपरकिंग्स को राहुल त्रिपाठी और दीपक हुड्डा से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। भारत के लिए खेलने के अनुभव ने उन्हें फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध दिलाया होगा लेकिन वे दबाव की स्थिति में लगातार मैच जीतने वाला प्रदर्शन नहीं कर पाए। आयुष म्हात्रे, शेख रशीद और उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ियों के आने से टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीस वर्षीय म्हात्रे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक लगाने के करीब पहुंचे और सनराइजर्स हैदराबाद तथा मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। पटेल देर से टीम में शामिल हुए लेकिन उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई। उन्होंने अब तक जो किया है उसे अगले सत्र का ट्रेलर कहा जा सकता है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई लोगों को उम्मीद थी कि धोनी के कप्तान के रूप में वापस आने से टीम की किस्मत बदल जाएगी लेकिन इतने सीमित संसाधनों के साथ वह भी कुछ खास नहीं कर सके। डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र जैसे विदेशी खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं लेकिन सुपरकिंग्स के लिए कुछ भी काम नहीं आया।

06:51 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: सम्मान के लिए खेलेगी रॉयल्स

रॉयल्स की टीम अगर 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर हैं तो इसका मुख्य कारण उनके गेंदबाजों का औसत प्रदर्शन और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता है। जोस बटलर को टीम से जाने देने और जोफ्रा आर्चर के खराब प्रदर्शन के कारण रॉयल्स के सामने कई चुनौतियां रहीं। विपक्षी टीम को दबाव में डालने की क्षमता रखने वाले एक अच्छे भारतीय गेंदबाज की कमी भी टीम की बड़ी कमजोरी रही है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करने में सफल रही तो इसकी सबसे बड़ी वजह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट थे। अगर गुजरात टाइटंस की स्थिति मजबूत है तो इसकी वजह मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं जिन्होंने मिलकर 30 से अधिक विकेट लिए हैं। रॉयल्स की टीम के साथ मौजूदा सत्र में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने बल्लेबाजी में कुछ शानदार शुरुआत की जैसे कि रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ जब उन्होंने शुरुआती पांच ओवर में 70 से अधिक रन बनाए लेकिन टीम फिर भी मैच हार गई। मौजूदा सत्र में रॉयल्स के साथ बार-बार यह कहानी दोहराई गई। टीम सम्मान के लिए खेल सकती है और जीत के साथ अपने अभियान का अंत कर सकती है।

06:51 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: चेन्नई की राजस्थान से टक्कर

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकीं और अंतिम दो स्थान पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम मंगलवार को यहां जब आईपीएल मुकाबले में आपस में भिड़ेंगी तो उनकी नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने पर टिकी होंगी। मंगलवार का मैच रॉयल्स के लिए 2025 सत्र का आखिरी मैच है। टीम के पास इस सत्र में वैभव सूर्यवंशी के रूप में असाधारण प्रतिभा खोजने के अलावा दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। नीलामी में खराब गेंदबाजी विकल्प चुनने का जयपुर की टीम को सबसे अधिक नुकसान हुआ है और इसके अलावा उसके मध्य क्रम का प्रदर्शन भी प्रभावशाली नहीं रहा।

06:46 PM, 20-May-2025

CSK vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका, रियान पराग तीन रन बनाकर आउट; नूर अहमद ने बोल्ड किया

IPL Live Cricket Score, CSK vs RR Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सम्मान की लड़ाई लड़ेंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें