राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम छह विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी संदीप शर्मा के खिलाफ आखिरी तीन गेंदों में सात रन नहीं बना पाई।
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 52 और देवदत्त पडीक्कल ने 38 रन की पारी खेली। अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। मोईन अली को एक विकेट मिला। वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 50, महेंद्र सिंह धोनी ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 31 रन की पारी खेली। जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए अश्विन और चहल ने दो-दो विकेट लिए। जैम्पा और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।
इस मैच में जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है।
छह विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। धोनी और जडेजा की जोड़ी क्रीज पर है। आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 21 रन की जरूरत है।
113 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट गिरा है। डेवोन कॉन्वे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चहल ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब रवींद्र जडेजा और धोनी क्रीज पर हैं।
103 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। अंबाती रायुडू दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। युजवेन्द्र चहल ने उन्हें शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। अब कॉन्वे के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
102 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का चौथा विकेट गिरा है। मोईन अली 10 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं।
92 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। शिवम दुबे नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अश्विन ने उन्हें भी विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, गेंद लेग स्टंप के बाहर जाकर लग रही थी, लेकिन दुबे ने रिव्यू नहीं लिया।
78 रन के स्कोर पर चेन्नई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। अजिंक्य रहाणे 19 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। रहाणे ने अपनी पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए। अब कॉन्वे के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं।
अजिंक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है।
एक विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है।
10 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई की पारी संभाली है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। पावरप्ले में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं।
10 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। संदीप शर्मा ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब डेवोन कॉन्वे के साथ अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। एक ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।
राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए हैं। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने 30-30 रन की पारियां खेलीं। देवदत्त पडीक्कल ने 38 रन बनाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। मोईन अली को एक विकेट मिला।
174 रन पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा है। जेसन होल्डर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने उन्हें डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
167 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का छठा विकेट गिरा है। आकाश सिंह ने ध्रुव जुरेल को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। उन्होंने छह गेंद में चार रन बनाए। अब शिमरोन हेटमायर के साथ जेसन होल्डर क्रीज पर हैं।
पांच विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। दोनों अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने की कोशिश करेंगे।
142 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। जोस बटलर 36 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोईन अली ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शिमरोन हेटमायर के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
जोस बटलर ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक तीन छक्के और एक चौका लगाया है। उनके साथ शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट 141 रन है।
135 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आकाश सिंह ने उन्हें सिसांदा मगाला के हाथों कैच कराया। अश्विन ने 22 गेंद में तीन रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया। अब जोस बटलर और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। जोस बटलर अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।
तीन विकेट के नुकसान पर राजस्थान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ी संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं। बटलर अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
88 रन के स्कोर पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए हैं। उन्होंने देवदत्त पडीक्कल के बाद संजू सैमसन को भी आउट किया है। सैमसन ने दो गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब बटलर के साथ अश्विन क्रीज पर है।
88 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा है। देवदत्त पडीक्कल 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 57 रन बनाए हैं। जोस बटलर और देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस जोड़ी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 40 रन के पार जा चुका है। जोस बटलर और देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं।
11 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल आठ गेंद में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तुषार देशपांडे ने उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। अब जोस बटलर के साथ देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 12 रन है।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। खासकर जायवाल तेज गति से रन बना रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
सब्सटीट्यूट्स: रियान पराग, केएम आसिफ, डोनोवन फेरेरिया, एडम जैम्पा, जो रूट।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सिसांदा मगाला, महीष तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।
सब्सटीट्यूट्स: अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, सुभ्रांसु सेनापति, शेख रसीद, राजवर्धन हंगरगेकर।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के लिए मोईन अली और महीष तीक्ष्णा वापस आए हैं। मिचेल सैंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस यह मैच नहीं खेल रहे हैं। वहीं, राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी के लिए यह मैच बेहद खास होने वाला है। वह इस टीम के लिए बतौर कप्तान 200वां मैच खेलेंगे। धोनी किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं और बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
राजस्थान की टीम ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में इस टीम को पंजाब किंग्स ने पांच रन से हराया। तीसरी मैच में राजस्थान ने शानदार वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया। अब यह टीम चेन्नई पर जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।
चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले मैच में गुजरात के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इस टीम ने जबरदस्त वापसी की है। अपने दूसरे मैच में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन और तीसरे मैच में मुंबई को सात विकेट से हराया। अब यह टीम लगातार तीसरा मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। दोनों टीमें दो मैच जीत चुकी हैं और तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी। इस मैच में धोनी 200वीं बार चेन्नई की कप्तानी करेंगे। ऐसे में उनकी जीत के साथ इस मैच को उनके लिए खास बनाना चाहेगी।