16वें ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने रायुडू (32) को डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया
सुरेश रैना पांच रन बनाते ही आईपीएल में अपने 5500 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्ष पटेल ने मोईन अली (23) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया और चेन्नई को तीसरा झटका दिया। तीसरे विकेट के लिए मोईन और रायुडू के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई।
12 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 100/2. मोईन अली 11 और अंबाती रायुडू 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
10 ओवर्स के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। मोईन अली 1 और अंबाती रायुडू 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10वें ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने डुप्लेसिस (31) को नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट कराया।
गायकवाड़-डुप्लेसिस ने चेन्नई को शानदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
दो ओवर्स के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 10 और ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।
10 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और पडिक्कल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली ने छठे ओवर की तीसरी गेंद (हेजलवुड) पर चौके के साथ टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।
चार ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 36/0. विराट कोहली 19 और देवदत्त पडिक्कल 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
पडिक्कल ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद (जोश हेजलवुड) पर शानदार सिक्स लगाया।
तीन ओवर्स के बाद बैंगलोर ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और देवदत्त 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच में आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की है। पहले ओवर की पहली व दूसरी गेंद पर विराट ने लगातार दो चौके जड़ दिए। पहले ओवर में 13 रन आए।
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर पहला ओवर फेंक रहे हैं।
साढ़े सात बजे टॉस होगा और सात बजकर 45 मिनट पर पहली गेंद फेंकी जाएगी।
शारजाह में रेतीला तूफान की वजह से 10 मिनट की देरी से टॉस होगा।