फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs DC: रैना पर भारी धवन-शॉ की पारी, पंत की कप्तानी में दिल्ली की पहली जीत

Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

CSK vs DC IPL Score: टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। वनखेड़े में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते सुरेश रैना की अर्धशतक की मदद से 188 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से आठ गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 10-Apr-2021

दिल्ली की शानदार जीत 

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से शिकस्त देकर दो अंक हासिल कर लिए। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दोनों ने अर्धशतक जड़े और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।



मैच की बात करें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत ने टॉस जीता और चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली का यह फैसला सही साबित हुआ और उसने सात रन पर ही चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। हालांकि इसके बाद सुरेश रैना (54) और मोईन अली (36) ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इनके बाद अंबाती रायुडू (23) और फिर अंत में सैम करन (34) और रविंद्र जडेजा (26*) ने मिलकर टीम के स्कोर को 188 रन पर पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने जोरदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) ने मिलकर अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों को घुटने पर ला दिया और दिल्ली को जीत के करीब खड़ा दिया। इसके बाद रही सही कसर ऋषभ पंत (15*) और मार्कस स्टोइनिस (14) ने मिलकर पूरी कर दी और आठ गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

11:02 PM, 10-Apr-2021

दिल्ली को 18 गेंदों में 17 रन की जरुरत  

दो विकेट गिरने के बावजूद मैच दिल्ली की पकड़ में है। दिल्ली को इस सीजन का पहला मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 17 रन की दरकार है। क्रीज पर ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं।

10:59 PM, 10-Apr-2021

धवन आउट 

चेन्नई को आखिरकार शिखर धवन का विकेट मिल गया। लगातार दो चौका खाने के बाद शार्दुल ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए धवन को आउट किया। धवन 54 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। 
 

विज्ञापन
10:56 PM, 10-Apr-2021

24 गेंदों में 31 रन की दरकार 

चेन्नई की पकड़ से पहला मैच दूर होता जा रहा है। शिखर धवन आज चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 158/1, शिखर धवन (77*), ऋषभ पंत (7*)

10:39 PM, 10-Apr-2021

पृथ्वी शॉ आउट 

ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई को पहली सफलता दिला दी है। ब्रावो ने पृथ्वी शॉ को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोईन के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले पृथ्वी ने मात्र 38 गेंदों में 72 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के जड़े। 

विज्ञापन
10:22 PM, 10-Apr-2021

धवन का अर्धशतक

शिखर धवन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 44वां अर्धशतक पूरा किया। धवन ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
 

10:19 PM, 10-Apr-2021

पृथ्वी शॉ का अर्धशतक

टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक के साथ आईपीएल का आगाज किया है। शॉ ने मोईन अली की गेंद पर चौका जड़कर 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
 

10:17 PM, 10-Apr-2021

चेन्नई को पहले विकेट की तलाश

धोनी अपने हर गेंदबाज को आजमा चुके हैं लेकिन चेन्नई को अभी तक पहली सफलता नहीं मिली है। वहीं दिल्ली की पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की सलामी जोड़ी चेन्नई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रही है। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/0, शिखर धवन (46*), पृथ्वी शॉ (52*)

09:59 PM, 10-Apr-2021

पहला पॉवरप्ले समाप्त

दिल्ली की टीम ने पहले पावरप्ले में खूब रन बटोरे हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 65/0, शिखर धवन (29*), पृथ्वी शॉ (36*)

09:55 PM, 10-Apr-2021

शार्दुल का महंगा ओवर 

पृथ्वी शॉ किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं हैं। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के पहले ही ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। दिल्ली को इस ओवर में 17 रन मिले। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 58/0, शिखर धवन (27*), पृथ्वी शॉ (31*)

09:45 PM, 10-Apr-2021

पृथ्वी ने लगाया दिल्ली का पहला छक्का 

दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने पहला छक्का लगाया है। शॉ ने दीपक चाहर के दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 24/0, शिखर धवन (10*), पृथ्वी शॉ (14*)

09:32 PM, 10-Apr-2021

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई के 189 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी क्रीज पर जबकि चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने कमान संभाली है। पहले ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर: 9/0,  शिखर धवन (4*), पृथ्वी शॉ (5*)

09:17 PM, 10-Apr-2021

दिल्ली को 189 का लक्ष्य

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। आईपीएल के दूसरे मुकाबले में चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मोईन अली (36), सैम करन (34) और जडेजा (26*) ने भी छोटी-छोटी और महत्वपूर्ण पारियां खेली। दिल्ली की तरफ से क्रिस वोक्स और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए।
 

09:08 PM, 10-Apr-2021

चेन्नई के लिए बढ़िया ओवर 

सैम करन ने अपने भाई टॉम करन के चौथे ओवर में जमकर रन बटोरे। सैम ने टॉम को लगातार दो छक्के और एक चौका लगाया। चेन्नई को इस ओवर से 23 रन मिले। 19 ओवर के बाद चेेन्नई का स्कोर: 178/6, रविंद्र जडेजा (21*), सैम करन (29*) 
 

09:01 PM, 10-Apr-2021

18 ओवर का खेल पूरा

रविंद्र जडेजा और सैम करन की जोड़ी मिलकर चेन्नई को लगातार दो झटकों से उबारने में लगी है। दोनों ही खिलाड़ी बिना कोई गलती किए टीम के स्कोर को आगे बढ़ने में लगे हैं। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 155/6, रविंद्र जडेजा (16*), सैम करन (12*) 

08:50 PM, 10-Apr-2021

धोनी शून्य पर आउट

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही मैच में फेल हो गए। धोनी बिना खाता खोले दो गेंद खेलकर बोल्ड हो गए। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें आवेश खान ने आउट किया। 

08:47 PM, 10-Apr-2021

सुरेश रैना रन आउट 

सुरेश रैना बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 16वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 36 गेंदों में 54 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए।

08:42 PM, 10-Apr-2021

रायुडू आउट

अंबाती रायुडू अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन टॉम करन की धीमी गेंद पर चकमा खा गए और 23 रन के स्कोर पर धवन को कैच दे बैठे। उनके आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर पहुंचे। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 124/4, सुरेश रैना (52*), रविंद्र जडेजा (0*) 

08:34 PM, 10-Apr-2021

रैना का तूफानी अर्धशतक

सुरेश रैना ने शानदार वापसी करते हुए अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 32 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यह रैना की 39वां अर्धशतक है।
   

08:29 PM, 10-Apr-2021

रैना-रायुडू के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मोईन अली के आउट होने के बाद सुरेश रैना और अंबाती रायुडू ने चेन्नई की पारी को संभाला है। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 रन से अधिक जोड़ दिए हैं। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 117/3, सुरेश रैना (50*), अंबाती रायुडू (18*)

08:24 PM, 10-Apr-2021

अश्विन का कोटा पूरा 

रविचंद्रन अश्विन ने अपने चार ओवर का कोटा पूरा कर लिया है। अश्विन थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन एक सफलता भी हासिल की। अश्विन ने चार ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 81/3, सुरेश रैना (27*), अंबाती रायुडू (10*)

08:15 PM, 10-Apr-2021

चेन्नई-दिल्ली दोनों के लिए मिला जुला ओवर 

रविचंद्रन अश्विन के इस ओवर में चेन्नई ने 18 रन बटोरे जबकि दिल्ली की टीम को मोईन रूप में बड़ी सफलता मिली। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 66/3, सुरेश रैना (22*), अंबाती रायुडू (0*)  
 

08:14 PM, 10-Apr-2021

मोईन की तूफानी बल्लेबाजी और फिर आउट

मोईन अली ने रविचंद्रन अश्विन के तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। हालांकि इसके अगले ही गेंद पर अश्विन ने उन्हें धवन के हाथों कैच करवा दिया। आउट होने से पहले मोईन ने 24 गेंदों में 36 रन बनाए। 

08:00 PM, 10-Apr-2021

मोईन-रैना की अर्धशतकीय साझेदारी

मोईन अली और सुरेश रैना की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर सीएसके को शुरुआती झटकों से उबारा। 
 

07:54 PM, 10-Apr-2021

चेन्नई के लिए बढ़िया ओवर 

मोईन अली ने आवेश खान के दूसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाकर कुल 9 रन बटोरे। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 20/2, मोईन अली (9*), सुरेश रैना (4*)

07:49 PM, 10-Apr-2021

ऋतुराज भी आउट 

चेन्नई सुपर किंग्स की बेहद खराब शुरुआत हुई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के दोनों सलामी बल्लेबाज तीसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए हैं। क्रिस वोक्स ने अपने दूसरे ही ओवर में ऋतुराज को शिखर धवन के हाथों कैच करवाया। ऋतुराज ने सिर्फ पांच रन बनाए। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 11/2, मोईन अली (0*), सुरेश रैना (4*)

07:44 PM, 10-Apr-2021

फाफ डुप्लेसिस आउट

चेन्नई की टीम को दूसरे ही ओवर में पहला बड़ा झटका लगा है। सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को आवेश खान ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। डुप्लेसिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

07:31 PM, 10-Apr-2021

मैच शुरू

चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड पारी की शुरुआत कर रहे हैं। जबकि दिल्ली की तरफ से क्रिस वोक्स ने गेंदबाजी की कमान संभाली है।

07:19 PM, 10-Apr-2021

दो भाइयों की भिड़ंत 

आज के मुकाबले में दो सगे भाइयों की जोड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। इसमें सैम करन चेन्नई से तो टॉम करन दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं।

07:14 PM, 10-Apr-2021

अमित मिश्रा का दिल्ली के लिए 100वां मैच 

क्रिस वोक्स और टॉम करन दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे हैं जबकि अमित मिश्रा अपना 100वां मुकाबला खेल रहे हैं।  
 

07:12 PM, 10-Apr-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, टॉम करन, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, आवेश खान 

चेन्नई सुपर किंग्स 
फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर
 

07:00 PM, 10-Apr-2021

टॉस रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
 

06:51 PM, 10-Apr-2021

पिच रिपोर्ट:

लाल मिट्टी की पिच पर घास नहीं है यानी स्पिनर को मदद मिल सकती है। 170-180 रन तक बन सकते हैं। बल्लेबाजों के लिए भी मददगार है पिच। स्टेडियम की बाउंड्री भी ज्यादा बड़ी नहीं है।

06:48 PM, 10-Apr-2021

वानखेड़े पहुंचे माही

महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद भारत में खेलने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुके हैं। चेन्नई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले माही फिर से खिताब पर कब्जा करना चाहेंगे। 
 

06:45 PM, 10-Apr-2021

नए रंग में पंत

 श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
 

06:44 PM, 10-Apr-2021

आमने-सामने का रिकॉर्ड

एक तरफ हैं भारतीय क्रिकेट के पितामह महेंद्र सिंह धोनी जो बेहद अनुभवी हैं और आईपीएल के दूसरे सफल कप्तान हैं। वहीं दूसरी तरफ हैं युवा और धोनी के शिष्य माने जाने वाले ऋषभ पंत जो अनुभव के मामले में भले ही थोड़े कमजोर हैं लेकिन उनकी प्रतिभा का लोहा दुनिया मान चुकी है। बात करें चेन्नई और दिल्ली की तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 23 मुकाबले हुए हैं। इसमें चेन्नई का दबदबा रहा है और उसने 15 मैचों में जीत हासिल की है जबकि दिल्ली ने आठ मैच जीते हैं। 
 

06:36 PM, 10-Apr-2021

कोच शास्त्री भी उत्साहित

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री को भी धोनी और पंत की इस अनोखी जंग का इंतजार है। शास्त्री ने मैच से पहले ट्वीट कर कहा, 'गुरु बनाम चेला, बहुत मजा आएगा आज। स्टंप माइक सुनिएगा जरूर।'
 
 

06:32 PM, 10-Apr-2021

मैच से एक दिन पहले धोनी-पंत की चर्चा 


 

06:12 PM, 10-Apr-2021

CSK vs DC: रैना पर भारी धवन-शॉ की पारी, पंत की कप्तानी में दिल्ली की पहली जीत

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज शुक्रवार को हो गया। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत दर्ज की। अब लीग के दूसरे मुकाबले में गुरु-चेला आमने-सामने होंगे, यानी मुंबई के वानखेड़े में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें