फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रन से हराया

Sat, 16 Oct 2021 12:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

IPL 2021 Final HIGHLIGHTS: चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 15-Oct-2021

चेन्नई चौथी बार बनी चैंपियन

चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रनों से हरा दिया। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई. 

चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक तीन जबकि रविंद्र जडेजा और जोस हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए। 

11:19 PM, 15-Oct-2021

12 गेंदों में 48 रन की दरकार 

शिवम मावी ने ड्वेन ब्रावो के ओवर में एक चौका और लगातार दो छक्के लगाए और ओवर में 18 रन बटोरे। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 145/8, शिवम मावी (18*), लॉकी फ़र्ग्युसन (4*)

11:02 PM, 15-Oct-2021

कोलकाता को सातवां झटका 

शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने मिलकर कोलकाता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बार शार्दुल ने राहुल त्रिपाठी को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 125/7, लॉकी फ़र्ग्युसन (2*), इयोन मोर्गन (3*)
 

विज्ञापन
10:45 PM, 15-Oct-2021

कोलकाता के 100 रन पूरे 

चेन्नई के 193 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 108/3, शुभमन गिल (51*), इयोन मॉर्गन (1*)
 

10:43 PM, 15-Oct-2021

गिल का अर्धशतक 

कोलकाता की तरफ से शुभमन गिल ने दूसरा अर्धशतक लगाया है। अय्यर के बाद अब गिल ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

विज्ञापन
10:40 PM, 15-Oct-2021

कोलकाता की बढ़ी मुश्किलें 

शार्दुल ठाकुर और जोस हेजलवुड ने मिलकर चेन्नई की मैच में वापसी करा दी है। शार्दुल के दोहरे झटके के बाद हेजलवुड ने सुनील नरेन को सस्ते में चलता किया। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 99/3, शुभमन गिल (42*), इयोन मोर्गन (1*)

10:32 PM, 15-Oct-2021

शार्दुल ने केकेआर को दोहरे झटके 

शार्दुल ठाकुर ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए चेन्नई को दो बड़ी सफलता दिलाई है। ठाकुर ने पहले वेंकटेश को जडेजा के हाथों कैच कराया और उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर नितीश राणा को भी पवेलियन भेज दिया। 
 

10:22 PM, 15-Oct-2021

बाल बाल बचे शुभमन 

शुभमन गिल ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर हवा में शॉट खेला लेकिन नीचे मौजूद अंबाती रायुडू ने उनका कैच पकड़ा। लेकिन हवा में गेंद स्पाइडर कैमरे से टकराई और अंपायर ने उसे डेड करार दिया और गिल को किस्मत का साथ मिला।
 

10:19 PM, 15-Oct-2021

वेंकटेश अय्यर का अर्धशतक 

कोलकाता के स्टार सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। अय्यर ने इस बार 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

10:04 PM, 15-Oct-2021

पहला पॉवरप्ले समाप्त

कोलकाता ने उम्मीद के अनुरूप ही एक बार फिर से शानदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। छह ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 55/0, वेंकटेश अय्यर (31*), शुभमन गिल (22*)
 

 

10:01 PM, 15-Oct-2021

शार्दुल का महंगा ओवर 

शार्दुल ठाकुर का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर से 11 रन आए। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 47/0, वेंकटेश अय्यर (29*), शुभमन गिल (16*)

 

09:54 PM, 15-Oct-2021

कोलकाता की मजबूत शुरुआत 

कोलकाता नाइटराइडर्स को एक बार फिर से शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर चार ओवर में 36 रन जोड़ दिए हैं। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 36/0, वेंकटेश अय्यर (21*), शुभमन गिल (13*)

 

09:26 PM, 15-Oct-2021

केकेआर को मिला 193 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2021 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने मजबूत और तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हालांकि ऋतुराज 32 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद डुप्लेसिस और उथप्पा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। लेकिन उथप्पा भी 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फाफ और मोईन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। 

चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 86 रन बनाए जबकि कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे। 
 

09:11 PM, 15-Oct-2021

तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी 

आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगातार तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। मोईन और डुप्लेसिस ने महज 33 गेंदों में 61 रन जोड़ दिए हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 185/2, मोईन अली (35*), फाफ डुप्लेसिस (81*)
 

09:06 PM, 15-Oct-2021

चेन्नई के 150 रन पूरे 

चेन्नई सुपर किंग्स एक बड़े स्कोर की तरफ तेजी से बढ़ रही है। मोईन अली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं और एक मजबूत साझेदारी कर चुके हैं। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 172/2, मोईन अली (23*), फाफ डुप्लेसिस (80*)
 

08:45 PM, 15-Oct-2021

उथप्पा आउट

रोबिन उथप्पा की एक छोटी मगर तेज पारी का अंत हुआ। इस बार भी सुनील नरेन ने ही केकेआर को सफलता दिलाई है। उथप्पा 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।
 

08:25 PM, 15-Oct-2021

डुप्लेसिस का अर्धशतक 

चेन्नई के अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने एक बार फिर से अपने अनुभव का लोहा मनवाया। उन्होंने छक्के के साथ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 
 

 

08:22 PM, 15-Oct-2021

10 ओवर समाप्त 

शाकिब का महंगा तीसरा ओवर, डुप्लेसिस और उथप्पा दोनों ने एक-एक छक्के जड़े और 15 रन बटोरे। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 80/1, रॉबिन उथप्पा (9*), फाफ डुप्लेसिस (37*)

 

08:17 PM, 15-Oct-2021

ऋतुराज आउट 

कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। सुनील नरेन ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड को मावी के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले ऋतुराज ने 27 गेंदों में 32 रन बनाए। 

08:04 PM, 15-Oct-2021

डुप्लेसिस-ऋतुराज ने बनाए 1200 से अधिक रन 

फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने मिलकर इस सीजन में 1200 से अधिक रन जोड़ लिए है। 

08:01 PM, 15-Oct-2021

कोलकाता विकेट को तरसी, चेन्नई के 50 रन पूरे 

फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने कोलकाता के गेंदबाजों को पहले विकेट के लिए तरसा दिया है।
 

07:58 PM, 15-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

पहले छह ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। यह पावरप्ले पूरी तरह से चेन्नई के नाम रहा। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 50/0, ऋतुराज गायकवाड़ (26*), फाफ डुप्लेसिस (22*)
 

07:52 PM, 15-Oct-2021

ऋतुराज के पास ऑरेंज कैप

चेन्नई के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ सर्वाधिक रनों के मामले में केएल राहुल से आगे निकल गए हैं। इसी के साथ ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास पहुंच गया है।

07:50 PM, 15-Oct-2021

चेन्नई की शानदार शुरूआत 

ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर से चेन्नई को मजबूत शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 34/0, ऋतुराज गायकवाड़ (23*), फाफ डुप्लेसिस (10*)
 

07:30 PM, 15-Oct-2021

सीएसके के नाम खास उपलब्धि 

चेन्नई सुपर किंग्स आज पहले बल्लेबाजी कर रही है। वह अब लीग के एक सीजन में रनों का पीछा करते हुए 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रखने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई है। चेन्नई ने इस सीजन में छह बार लक्ष्य का पीछा किया है और हर बार जीत हासिल की है। 

07:23 PM, 15-Oct-2021

धोनी ने बनाया कीर्तिमान 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह टी-20 क्रिकेट में 300 मैच में कप्तानी करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए हैं।

07:08 PM, 15-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. 

चेन्नई सुपर किंग्स: 
ऋतुराज गायकवाड़, फ़ाफ डुप्लेसी, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जॉश हेजलवुड

कोलकाता नाइट राइडर्स: 
वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फ़र्ग्युसन
 

06:58 PM, 15-Oct-2021

टॉस रिपोर्ट

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीता और चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:48 PM, 15-Oct-2021

बल्ले से फेल दोनों कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन दोनों ही इस बार बल्ले से फेल रहे हैं। धोनी ने 15 मुकाबलों में 16.28 की औसत से 114 रन बनाए हैं जबकि मोर्गन ने 15 मैचों में 11.72 की औसत से 129 रन बनाए हैं।

06:36 PM, 15-Oct-2021

फाइनल में अच्छा नहीं है चेन्नई का रिकॉर्ड

चेन्नई की टीम अब तक कुल आठ बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। इसमें उसने तीन बार जीत हासिल की है। 

06:35 PM, 15-Oct-2021

फाइनल में कोलकाता का रिकॉर्ड शानदार

कोलकाता की टीम अब तक दो बार फाइनल में पहुंची है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है।  इससे पहले 2012 में कोलकाता और चेन्नई की टीमें फाइनल में भिड़ी थीं। इस बार कोलकाता की टीम चेन्नई पर हावी रही थी। आज के मैच में चेन्नई कोलकाता को हराकर 2012 का बदला लेना चाहेगी। 2014 में कोलकाता ने पंजाब को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। पंजाब का पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। 

06:34 PM, 15-Oct-2021

पिछले मुकाबले 

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों बार चेन्नई ने ही बाजी मारी है। पहले चरण में 21 अप्रैल को वानखेड़े में चेन्नई ने 220 रन बनाए और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे चरण में दोनों टीमें 26 सितंबर को अबू धाबी में भिड़ीं। यहां चेन्नई ने 172 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और जीत हासिल की।

06:23 PM, 15-Oct-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अभी तक 24 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें कोलकाता के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी है और उसने 16 मुकाबले जीते हैं।
 

06:06 PM, 15-Oct-2021

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रन से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 का आज खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें