फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR IPL 2021: आखिरी गेंद पर जीती चेन्नई, अंक तालिका में फिर बनी नंबर-1, जडेजा ने आठ गेंदों पर 22 रन जड़े

Sun, 26 Sep 2021 07:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

खास बातें

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Highlights: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहले सुपरसंडे की रोमांचक शुरुआत हुई है। अबू धाबी में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया। लीग के 38वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 171 रन बनाए। जवाब में  चेन्नई ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई की टीम ने जीत के हैट्रिक के साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्ज़ा कर लिया है। 
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:38 PM, 26-Sep-2021

चेन्नई की रोमांचक जीत

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहले सुपरसंडे की रोमांचक शुरुआत हुई है। अबू धाबी में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया। लीग के 38वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 171 रन बनाए। जवाब में  चेन्नई ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई की टीम ने जीत के हैट्रिक के साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्ज़ा कर लिया है। 

07:20 PM, 26-Sep-2021

चेन्नई को आखिरी छह गेंदों में चार रन की जरुरत 

चेन्नई सुपर किंग्स को अब जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में चार रन की दरकार है। जडेजा और करन क्रीज पर हैं।

07:16 PM, 26-Sep-2021

चेन्नई की मैच में वापसी

रविंद्र जडेजा ने एकदम से मैच को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के 19वें ओवर में लगातार दो छक्के और दो चौके जड़कर मैच को लगभग कोलकाता से छीन लिया है।  

विज्ञापन
07:14 PM, 26-Sep-2021

चेन्नई के हाथ से निकल रहा मैच 

चेन्नई ने 12 गेंदों के अंदर ही मोईन अली, सुरेश रैना और कप्तान धोनी के विकेट गंवा दिए हैं। अब रविंद्र जडेजा और सैम करन मैदान पर हैं। 
 

07:04 PM, 26-Sep-2021

सीएसके को 18 गेंदों में 31 की जरूरत

17 ओवर की समाप्ति हो चुकी है और चेन्नई को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रन की दरकार है। 

विज्ञापन
06:55 PM, 26-Sep-2021

सीएसके को 24 गेंदों में 40 रन की जरुरत 

चेन्नई की मुश्किलें और रिक्वायर्ड रन रेट दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं। सीएसके को अगर जीतना है तो रैना और अली को तेजी से रन बनाने होंगे। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 132/3, मोईन अली (29*), सुरेश रैना (8*)

06:52 PM, 26-Sep-2021

वेंकटेश पर दांव 

केकेआर ने अब वेंकटेश अय्यर पर दांव लगाया है, अय्यर पहली बार गेंदबाजी करने आए हैं। उन्होंने निराश भी नहीं किया और 16वें ओवर में महज पांच रन दिया।

06:51 PM, 26-Sep-2021

आखिरी 30 गेंदें, जीत के लिए 45 रन की दरकार 

चेन्नई की तरफ से मोईन अली और सुरेश रैना की अनुभवी जोड़ी मैदान पर है। सीएसके को अब जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 45 रनों की आवश्यकता है और उसके सात विकेट भी बाकी हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 127/3, मोईन अली (25*), सुरेश रैना (7*)
 

06:48 PM, 26-Sep-2021

अंबाती रायुडू आउट

चेन्नई को एक और बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू सुनील नरेन की फिरकी में फंसकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। रायुडू उठाकर मारना चाहते थे लेकिन पूरी तरह से बीट हुए और गेंद स्टंप पर लगी। आउट होने से पहले रायुडू ने 9 रन बनाए। 

06:34 PM, 26-Sep-2021

डुप्लेसिस को प्रसिद्ध ने भेजा पवेलियन 

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस अच्छी लय में नजर आ रहे थे और तेजी से अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन प्रसिद्ध ने उन्हें पहले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। डुप्लेसिस 30 गेंदों में 44 रन बनाकर कृष्णा की गेंद पर फ़र्ग्युसन को कैच दे बैठे। 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर: 106/2, मोईन अली (21*), अंबाती रायुडू (0*)

 

06:18 PM, 26-Sep-2021

रसेल ने केकेआर को दिलाई पहली सफलता 

आंद्रे रसेल ने अपने पहले ही ओवर में केकेआर को बड़ी सफलता दिला दी है। हालांकि उन्हें पहली गेंद पर छक्का खाना पड़ा लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और अगली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को मोर्गन के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर: 78/1, फाफ डुप्लेसिस (37*), मोईन अली (1*)

06:04 PM, 26-Sep-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

डुप्लेसिस और गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने सीएसके को तेज और एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर पहले पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 52 रन बटोरे हैं। छह ओवर के बाद सीएसके का स्कोर: 52/0, फाफ डुप्लेसिस (29*), ऋतुराज गायकवाड़ (22*)

06:02 PM, 26-Sep-2021

सीएसके ने वरुण-नरेन को बनाया निशाना 

चेन्नई की सलामी जोड़ी ने केकेआर की वरुण और नरेन की स्पिन जोड़ी को अपना निशाना बनाते हुए पिछले दो ओवर में 24 रन बटोरे हैं। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 42/0, फाफ डुप्लेसिस (20*), ऋतुराज गायकवाड़ (22*)

05:51 PM, 26-Sep-2021

सीएसके की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी मैदान में है। दोनों ने सधी हुई शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद सीएसके का स्कोर: 18/0, ऋतुराज गायकवाड़ (8*), फाफ डुप्लेसी (10*)

05:29 PM, 26-Sep-2021

सीएसके को 172 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी (45), नितीश राणा (37*) और दिनेश कार्तिक की आखिरी ओवरों में तूफानी पारी के दम पर केकेआर ने चेन्नई को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है।

चेन्नई की तरफ से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 20 रन देकर दो विकेट झटके, उनके अलावा हेजलवुड ने भी दो विकेट अपने नाम किए हालांकि वह काफी महंगे साबित हुए। वहीं इस चरण का पहला मैच खेल रहे सैम करन सबसे खर्चीले साबित हुए, उन्होंने ओवर में बगैर किसी विकेट के 56 रन लुटा दिए। 
 
 

05:22 PM, 26-Sep-2021

कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी, करन ने लुटाए 19 रन 

दिनेश कार्तिक ने यहां सैम करन का जमकर धुनाई की है। उन्होंने 19वें ओवर में कुल 19 रन बटोेरे। 

05:05 PM, 26-Sep-2021

रसेल हुए शार्दुल का शिकार 

शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर सीएसके को बड़ी सफलता दिलाई है। इस बार उन्होंने आंद्रे रसेल को चकमा दिया और उनकी गिल्लियां बिखेर दी। रसेल लेंथ गेंद को ऑन साइड में उठाकर मारना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले पर लगने के बाद विकटों पर लगी। आउट होने से पहले रसेल ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए।
 

04:59 PM, 26-Sep-2021

चाहर की किफायती गेंदबाजी

डेथ ओवर्स में दीपक चाहर की किफायती गेंदबाजी। उन्होंने 16वें ओवर में राणा-रसेल को फंसाये रखा और महज तीन रन दिए। 16 ओवर के बाद केकेआर का का स्कोर: 121/4, नितीश राणा (17*), आंद्रे रसल (19*)

04:58 PM, 26-Sep-2021

रसेल ने करन की लगाई क्लास

टाइम आउट के बाद मैच दोबारा शुरू, सैम करन के हाथ में गेंद और रसेल ने ओवर में जड़ दिए 14 रन। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 118/4, आंद्रे रसल (18*), नितीश राणा (16*)

 

04:45 PM, 26-Sep-2021

केकेआर के 100 रन पूरे 

नितीश राणा ने इस बार अपने हाथ खोले और हेजलवुड की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। यह राणा की पहली बाउंड्री भी थी। छक्के के साथ केकेआर के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 104/4, नितीश राणा (16*), आंद्रे रसेल (4*)

04:40 PM, 26-Sep-2021

राहुल त्रिपाठी अर्धशतक से चूके 

अच्छी लय में नजर आ रहे राहुल त्रिपाठी अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 45 रन के स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने बोल कर दिया। राहुल रिवर्स स्वीप के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। नए बल्लेबाज के तौर पर अब आंद्रे रसेल मैदान में आए हैं। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 93/4, नितीश राणा (9*), आंद्रे रसल (2*)

04:32 PM, 26-Sep-2021

केकेआर को एक बड़ी साझेदारी की जरुरत

कोलकाता की टीम को इस वक्त एक मजबूत साझेदारी की जरुरत है। फिलहाल नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 89/3, राहुल त्रिपाठी (45*), नितीश राणा (7*)

04:26 PM, 26-Sep-2021

मोर्गन फिर फेल 

टाइम आउट ब्रेक के बाद चेन्नई ने शानदार शुरुआत की और जोश हेजलवुड ने आते ही पहली ही गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन का शिकार किया। मोर्गन लांग ऑन के ऊपर से उठाकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन बाउंड्री के पास मौजूद फाफ डुप्लेसिस ने कोई गलती नहीं की और एक अच्छा कैच लपक लिया। इसी के साथ कोलकाता का तीसरा विकेट गिर गया। आउट होने से पहले मोर्गन ने 14 गेंदों में आठ रन बनाए।

04:07 PM, 26-Sep-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

पहला पॉवरप्ले दोनों टीमों के लिहाज से मिलाजुला रहा। कोलकाता ने जहां 50 रन बटोरे तो वहीं चेन्नई को दो सफलता हासिल हुई। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 50/2, राहुल त्रिपाठी (21*), इयोन मोर्गन (0*)

04:05 PM, 26-Sep-2021

शार्दुल का मेडेन ओवर

शार्दुल ठाकुर ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपना पहला ओवर मेडेन फेंकने के साथ वेंकटेश अय्यर का बड़ा विकेट भी अपने नाम किया।
 

04:01 PM, 26-Sep-2021

वेंकटेश आउट, शार्दुल ने दिलाई सफलता 

केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी एक अच्छी साझेदारी की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन शार्दुल ने आते ही उसे तोड़ दिया। शार्दुल ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर वेंकटेश को धोनी के हाथों कैच करा दिया। यहां आउट होने के साथ ही केकेआर ने अपना रिव्यू भी गँवा दिया है। वेंकटेश ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 18 रन बनाए।

03:58 PM, 26-Sep-2021

खुशकिस्मत रहे राहुल त्रिपाठी

चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी शॉट मारने के चक्कर में धोनी को कैच थमा बैठे, लेकिन अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। केकेआर को एक फ्री हिट मिली तो त्रिपाठी को जीवनदान। इस बार त्रिपाठी ने फ्री हिट का फायदा उठाया और गेंद को सीमा रेखा के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 40/1, राहुल त्रिपाठी (20*), वेंकटेश अय्यर (9*)

03:40 PM, 26-Sep-2021

केकेआर को पहला नुकसान, गिल रनआउट 

केकेआर के लिए पहला ओवर बेहद नाटकीय अंदाज में खत्म हुआ। शुभमन गिल लगातार दो चौके लगाने के बाद रिव्यू लेकर एलबीडब्ल्यू से बचे लेकिन आखिरी गेंद पर रायुडू द्वारा रन आउट हो गए। गिल पांच गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। एक ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 10/1, वेंकटेश अय्यर (1*), राहुल त्रिपाठी (0*)

03:35 PM, 26-Sep-2021

गिल का तूफानी आगाज

शुभमन गिल ने दमदार शुरुआत की है। उन्होंने दीपक के पहले ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके जड़े।

03:33 PM, 26-Sep-2021

मैच शुरू

कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं चेन्नई ने दीपक चाहर को नई गेंद थमाई है।
 

03:11 PM, 26-Sep-2021

दोनो टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स : 
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नरेन, लॉकी फ़र्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स : 
ऋतुराज गायकवाड़, फ़ाफ डुप्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जाडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर,  दीपक चाहर, जोश हेजलवुड
 

03:08 PM, 26-Sep-2021

टीमों में बदलाव

कोलकाता की टीम ने इस मैच के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया है। जबकि चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को आराम देकर उनकी जगह सैम करन को मौका दिया है।

03:03 PM, 26-Sep-2021

टॉस रिपोर्ट 

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दूसरे चरण में पहली बार है जब केकेआर पहले बल्लेबाजी करेगी। 

02:36 PM, 26-Sep-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड

चेन्नई और कोलकाता के बीच आईपीएल में अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। सीएसके ने जहां 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो वहीं केकेआर को आठ मैचों में विजय मिली है।
 

02:23 PM, 26-Sep-2021

अंक तालिका में स्थिति 

केकेआर और सीएसके दोनों ने ही दूसरे चरण में दमदार खेल का प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। धोनी की चेन्नई के 9 मैचों में 14 अंक है और वह इस वक्त दूसरे पायदान पर है, वहीं कोलकाता की टीम 9 मैचों में आठ अंकों के साथ रन रेट के आधार पर चौथे स्थान पर है। अगर आज चेन्नई जीतती है तो वह पहले स्थान पर पहुंच जाएगी, जबकि केकेआर जीतती है तो वह 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।
 

02:08 PM, 26-Sep-2021

CSK vs KKR IPL 2021: आखिरी गेंद पर जीती चेन्नई, अंक तालिका में फिर बनी नंबर-1, जडेजा ने आठ गेंदों पर 22 रन जड़े

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज एक और डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे चरण के पहले सुपर संडे में आज दिन के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने हैं। अबू धाबी के जायेद स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ प्लेऑफ के लिए स्थिति को और मजबूत करना चाहेंगी। दोनों ही टीमों ने दूसरे चरण में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें