फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs CSK qualifier 1: चेन्नई ने तोड़ा दिल्ली का दिल, धोनी की टीम नौवीं बार IPL के फाइनल में पहुंची

Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

  • चेन्नई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को चार विकेट से हराया
  • चेन्नई नौवीं बार आईपीएल के फाइनल में, धोनी ने चौका लगाकर टीम को दिलाई जीत
  • चेन्नई के की तरफ से  गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा ने बनाए 63 रन
  • गायकवाड़ और उथप्पा के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी
  • दिल्ली की तरफ से टॉम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके
  • दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (60), ऋषभ पंत (51*) और हेटमायर ने 37 रन बनाए
  • चेन्नई के लिएजोश हेजलवुड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके
विज्ञापन
धोनी ने चौका लगाकर दिलाई टीम को जीत - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 10-Oct-2021

धोनी ने चौका लगाकर दिलाई टीम को जीत, चेन्नई नौवीं बार IPL के फाइनल में

चेन्नई ने आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली को चार विकेट से हराकर नौवीं बार लीग के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। धोनी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, धोनी 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। उधर, दिल्ली की तरफ से टॉम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (60), ऋषभ पंत (51*) और शिमरोन हेटमायर ने 37 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।

11:12 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई को लगा छठा झटका, मोईन अली 10 रन बनाकर आउट

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर टॉम करन ने मोईन अली (16) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को छठा झटका दिया। मैच में करन का यह तीसरा विकेट है।
 

11:10 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रन चाहिए

चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रन की दरकार है। 

विज्ञापन
11:05 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई को लगा बड़ा झटका, गायकवाड़ 70 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। उन्होंने, गायकवाड़ को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। गायकवाड़ 50 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली। 

10:57 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 35 रन चाहिए

चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 35 रन की जरूरत है। ऋतुराज गायकवाड़ 60 और मोईन अली 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
10:53 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 44 रन

नौवीं बार फाइनल में पहुंचने के लिए चेन्नई  24 गेंदों में 44 रन की दरकार है। अगर सीएसके यह मैच जीत जाती है तो सीधे वह आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच जाएगी।

10:47 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई की पारी लड़खड़ाई, लगा चौथा झटका

15वें ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को चौथा झटका लगा। अंबाती रायुडू रनआउट हो गए। 

10:45 PM, 10-Oct-2021

टॉम करन ने एक ओवर में झटके दो विकेट

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम करन ने शार्दुल ठाकुर (0) को अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में करन ने दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने उथप्पा को आउट किया था।   

10:42 PM, 10-Oct-2021

गायकवाड़ जड़ा अर्धशतक

14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गायकवाड़ ने एक रन के साथ इस सीजन का चौथा और आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 
 

10:38 PM, 10-Oct-2021

उथप्पा 63 रन बनाकर आउट

14वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम करन ने चेन्नई को दूसरा व बड़ा झटका दिया। उन्होंने रॉबिन उथप्पा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। उथप्पा ने 44 गेंदों में  सात चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन की आक्रामक पारी खेली। उथप्पा और गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।

10:34 PM, 10-Oct-2021

13 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 111/1

चेन्नई ने 13 ओवर्स के बाद एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 62 और ऋतुराज गायकवाड़ 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:31 PM, 10-Oct-2021

उथप्पा और गायकवाड़ के बीच शतकीय साझेदारी

उथप्पा और गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ चेन्नई का स्कोर भी 110 के पार हो गया है।
 

10:15 PM, 10-Oct-2021

उथप्पा ने 35 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने दो रन के साथ इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में यह उथप्पा का 25वां अर्धशतक है।
 

10:02 PM, 10-Oct-2021

उथप्पा और गायकवाड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

उथप्पा और गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। उथप्पा फॉर्म में हैं। वह 26 गेंदों में पाच चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बना चुके हैं। 
 

09:59 PM, 10-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त, चेन्नई के 50 रन पूरे

छह ओवर्स के बाद चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 40 और ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 51/2 था।
 

09:46 PM, 10-Oct-2021

तीन ओवर्स के बाद CSK का स्कोर 20/1

तीन ओवर्स के बाद चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 13 और ऋतुराज गायकवाड़ 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:33 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में नॉर्टजे ने फाफ को किया चलता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की खराब शुरुआत हुई है। पहले ओवर की चौथी गेंद पर टीम को फाफ डुप्लेसिस के रूप में पहला झटका लगा। एनरिच नॉर्टजे ने फाफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। नॉर्टजे  ने करीब 148 kmh की रफ्तार से यह गेंद फेंकी थी।

09:14 PM, 10-Oct-2021

शॉ और पंत के अर्धशत, दिल्ली ने चेन्नई को दिया 173 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। इसके अलावा शिमरोन हेयमायर ने 37 रन बनाए। पंत और हेटमायर के बीच पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, चेन्नई की तरफ से जोष हेजलवुड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। 
 

09:07 PM, 10-Oct-2021

दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने दिल्ली को पांचवां झटका दिया। उन्होंने शिमरोन हेटमायर को जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। हेटमायर ने 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। पंत और हेटमायर के बीच पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई।

09:04 PM, 10-Oct-2021

18 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 153/4

18 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 153/4. ऋषभ पंत 35 और शिमरोन हेटमायर 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
 

08:56 PM, 10-Oct-2021

पंत और हेटमायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 17 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 141/4.

08:41 PM, 10-Oct-2021

15 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 115/4

15 ओवर्स के बाद दिल्ली ने चार विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 12 और शिमरोन हेटमायर 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:37 PM, 10-Oct-2021

दिल्ली के 100 रन पूरे

14वें ओवर की दूसरी गेंद (मोईन अली) पर हेटमायर ने छक्के के साथ दिल्ली के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 
 

08:19 PM, 10-Oct-2021

शॉ 60 रन बनाकर आउट

11वें की दूसरी गेंद पर दिल्ली को बड़ा व चौथा झटका लगा। जडेजा ने शॉ को डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया कराया। शॉ ने 34 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन की आक्रामक पारी खेली। 

08:17 PM, 10-Oct-2021

दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

10वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को अक्षर पटेल (10) के रूप में तीसरा झटका लगा। मोईन अली ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया।

08:09 PM, 10-Oct-2021

पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक

नौवें ओवर की दूसरी गेंद (जडेजा) पर शॉ ने चौके के साथ सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 27 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। 
 

08:03 PM, 10-Oct-2021

 पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल (0) और पृथ्वी शॉ (43) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:01 PM, 10-Oct-2021

श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर (1) को गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। मैच में हेजलवुड का यह दूसरा विकेट है।

07:57 PM, 10-Oct-2021

दिल्ली के 50 रन पूरे

पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर शॉ ने शानदार छक्का लगाया। इसी के साथ दिल्ली के 50 रन पूरे हुए।  

07:52 PM, 10-Oct-2021

चार ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 36/1

चार ओवर्स के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। शॉ (29)  और और श्रेयस अय्यर (0) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:47 PM, 10-Oct-2021

धवन 7 रन बनाकर आउट

चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (7) को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराया।

07:45 PM, 10-Oct-2021

पृथ्वी शॉ का धमाका

शॉ 13 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बना चुके हैं। तीसरे ओवर में उन्हंने चाहर की गेंदों पर चार चौके लगाए।

07:40 PM, 10-Oct-2021

 दो ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 15/0

दो ओवर्स के बाद दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 13 और शिखर धवन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:31 PM, 10-Oct-2021

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, चेन्नई की तरफ से पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंका।

07:09 PM, 10-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, टॉम करन, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, आवेश खान।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस,  मोईन अली, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
 

07:06 PM, 10-Oct-2021

दिल्ली में एक बदलाव

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। रिपल पटेल की टॉम करन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

07:02 PM, 10-Oct-2021

धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

दिल्ली के खिलाफ पहले क्वालीफायर में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

06:51 PM, 10-Oct-2021

लय में दोनों टीमों की सलामी जोड़ी

दिल्ली की शिखर धवन और पृथ्वी शॉ और चेन्नई की फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने अपनी-अपनी टीमों को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। सभी खिलाड़ी लय में हैं, ऐसे में उनकी टीमों को उनसे एक बार फिर से एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। 

06:46 PM, 10-Oct-2021

पिछले पांच मैचों में दिल्ली का दबदबा

दिल्ली और चेन्नई के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में पंत सेना का पलड़ा भारी है। दिल्ली ने पिछले लगातार चार मुकाबलों में चेन्नई को पटखनी दी है। इस सीजन में भी लीग स्टेज में दोनों टीमें दो बार आपस में भिड़ी हैं, जिसमें दिल्ली ने ही बाजी मारी है।  

06:38 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई का पलरा भारी

आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई का पलरा भारी है। दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले हुए हैं। इनमें 15 मुकाबले चेन्नई ने जबकि 10 मुकाबले दिल्ली ने जीते हैं। वहीं, लीग के अनुभव की बात करें तो चेन्नई तीन बार जीत हासिल कर चुकी है। मगर पंत की अगुवाई वाली दिल्ली ने अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए इस पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
 

06:37 PM, 10-Oct-2021

चेन्नई के पास प्लेऑफ में खेलने का अच्छा अनुभव

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम की तीन बार की चैंपियन है और उसके पास प्लेऑफ में खेलने का एक अच्छा अनुभव है। वहीं ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले खिताब की तलाश में है। चेन्नई की ताकत उनकी बल्लेबाजी पर अधिक निर्भर है जबकि दिल्ली की गेंदबाजी जबरदस्त है। 

06:33 PM, 10-Oct-2021

अनुभवी चेन्नई के सामने युवा जोश दिल्ली

दुबई में होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में जाएगी जबकि हारने वाली टीम दूसरा क्वालीफायर खेलेगी। अनुभव बनाम युवा जोश एक तरफ जहां अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ियों वाली चेन्नई सुपर किंग्स है तो दूसरी तरफ युवा कप्तान और खिलाड़ियों वाली दिल्ली कैपिटल्स। दोनों ही टीमों को हालांकि उनके पिछले लीग स्टेज मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

06:24 PM, 10-Oct-2021

DC vs CSK qualifier 1: चेन्नई ने तोड़ा दिल्ली का दिल, धोनी की टीम नौवीं बार IPL के फाइनल में पहुंची

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉमके लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 का पहला क्वालीफायर तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहा है।


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें