फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAN vs IRE Highlights : कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराया, डॉकरेल और एडायर की कोशिश गई बेकार

Fri, 07 Jun 2024 11:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

खास बातें

Canada vs Ireland T20 World Cup: टी20 विश्व कप में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने मिल रहे हैं और कनाडा तथा आयरलैंड के बीच भी ऐसा ही कुछ देखने मिला। कनाडा ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 138 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा, लेकिन आयरलैंड की टीम सिर्फ सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
कनाडा बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : कनाडा ने आयरलैंड को हराया

कनाडा ने कम स्कोर वाले मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड को ग्रुप-ए के मुकाबले में 12 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस किरटॉन के 49 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। आयरलैंड के लिए खराब शुरुआत के बाद जॉर्ज डॉकरेल और मार्क एडायर ने सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, लेकिन अंत में इनकी कोशिश बेकार गई और कनाडा ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड को पराजित किया। 

आयरलैंड की इस टी20 विश्व कप में दो मैचों में यह दूसरी हार है और ग्रुप-ए में वह सबसे नीचे मौजूद है। दूसरी ओर कनाडा की टीम के दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हो गए हैं। आयरलैंड को अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत थी और कनाडा के लिए गॉर्डन गेंदबाजी के लिए आए। गॉर्डन ने दूसरी ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे एडायर को आउट किया। गॉर्डन ने अंतिम ओवर में काफी शानदार की और सिर्फ चार रन दिए। 

11:24 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : एडायर आउट हुए

गॉर्डन ने मार्क एडायर को आउट कर आयरलैंड को सातवां झटका दिया। एडायर 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड को जीत के लिए चार गेंदों पर 17 रनों की जरूरत है।

10:50 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : डेलानी आउट हुए

डिलोन हीलगर ने डेलानी को आउट कर आयरलैंड को छठा झटका दिया। डेलानी सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने महज 59 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। 

विज्ञापन
10:43 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड को लगा पांचवां झटका

डिलोन हेलीगर की गेंद पर आरोन जॉनसन ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़कर कर्टिस कैंफर को आउट किया। कैंफर सात गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 53 रन बनाए हैं। आयरलैंड को जीत के लिए अब 54 गेंदों पर 85 रनों की जरूरत है। 

10:38 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड की पारी लड़खड़ाई

कनाडा ने आयरलैंड की पारी लड़खड़ा दी है और टीम ने महज 50 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है। अब क्रीज पर कर्टिस कैंफर और जॉर्ज डॉकरेल मौजूद हैं। 

विज्ञापन
10:28 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : हैरी टैक्टर आउट हुए

कनाडा ने आयरलैंड की पारी को लड़खड़ा दिया है और हैरी टैक्टर तीसरे बल्लेबाज के तौर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। साद बिन जफर ने टैक्टर को बोल्ड कर आयरलैंड को एक और झटका दिया। टैक्टर सात रन बनाकर आउट हुए। 

10:19 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : बालबर्नी पवेलियन लौटे

जुनैद सिद्धिकी ने एंड्रयू बालबर्नी को आउट कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। बालबर्नी 19 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 

10:16 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : स्टर्लिंग आउट हुए

कनाडा ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग को आउट कर आयरलैंड को पहला झटका दिया। स्टर्लिंग 17 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। 

09:54 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड की पारी शुरू

कनाडा के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पारी शुरू हो गई है और एंड्रूय बालबर्नी के साथ कप्तान पॉल स्टर्लिंग बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दो ओवर की समाप्ति के बाद आयरलैंड ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। 

09:38 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड को मिला 138 रनों का लक्ष्य

निकोलस किरटॉन और श्रेयस मोवा के सधी हुई पारी के दम पर कनाडा ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कनाडा ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन निकोलस और श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिसके दम पर कनाडा 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाने में सफल रहा। आयरलैंड के लिए क्रेग यंग और बैरी मैकार्थी ने दो-दो विकेट लिए। कनाडा की ओर से निकोलस 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस ने 36 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 37 रन बनाए।

09:33 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : डिलोन हेलीगर खाता खोले बिना आउट

मैकार्थी ने कनाडा को एक और झटका देते हुए नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे  डिलोन हेलीगर को आउट किया।  डिलोन हेलीगर खाता खोले बिना आउट हुए। 19 ओवर की समाप्ति के बाद कनाडा ने छह विकेट पर 128 रन बनाए हैं। 

09:31 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : निकोलस अर्धशतक से चूके

बैरी मैकार्थी ने निकोलस किरटॉन को आउट कर कनाडा को पांच झटका दिया। निकोलस शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अपने अर्धशतक के करीब थे, लेकिन 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ निकोलस की श्रेयस के साथ बेहतरीन साझेदारी का अंत हुआ।

09:05 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : निकोलस-श्रेयस की सधी हुई बल्लेबाजी

लगातार झटकों के बाद निकोलस किरटॉन और श्रेयस मोवा ने कनाडा की पारी को संभाला। कनाडा की टीम हालांकि 13 ओवर की समाप्ति तक 100 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। श्रेयस 17 रन और निकोलस 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:42 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : दिलप्रीत बाजवा आउट हुए

गेराथ डेलानी ने दिलप्रीत बाजवा को आउट कर कनाडा की पारी लड़खड़ा दी है। दिलप्रीत नौ गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। 

08:33 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : परगट सिंह आउट हुए

क्रेग यंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए परगट सिंह को आउट किया जो 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने महज सात ओवर में 42 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

08:24 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आरोन जॉनसन पवेलियन लौटे

आयरलैंड ने कनाडा को दूसरा झटका देते हुए उसकी पारी लड़खड़ा दी है। क्रेग यंग ने आरोन जॉनसन को आउट कर आयरलैंड को दूसरी सफलता दिलाई। जॉनसन 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 

08:11 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : धालीवाल आउट हुए

मार्क एडायर ने सलामी बल्लेबाज नवनीत धालीवाल को आउट कर कनाडा को पहला झटका दिया। धालीवाल 10 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर परगट सिंह उतरे हैं। 

08:01 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : कनाडा की पारी शुरू

आयरलैंड के खिलाफ कनाडा की पारी शुरू हो गई है और आरोन जॉनसन और नवनीत धालीवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं। आयरलैंड की ओर से मार्क एडायर गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं। 

07:37 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कनाडाः आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटॉन, श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), दिलप्रीत बाजवा, साद बिन जफर (कप्तान), डिल्लों हिलगिएर, कलीम सना, जुनैद सिद्धिकी, जेरेमी गॉर्डन। 

आयरलैंडः एंड्रूय बलबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गारेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग।

07:34 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कनाडा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कनाडा ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। टीम ने इस मैच के लिए निखिल दत्ता की जगह जुनैद सिद्धिकी को शामिल किया है। 

07:23 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Highlights : कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराया, डॉकरेल और एडायर की कोशिश गई बेकार

Live Cricket Score (CAN vs IRE) Canada vs Ireland T20 World Cup: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज कनाडा और आयरलैंड के बीच न्यूयॉर्क में ग्रुप-ए का मैच हो रहा है। दोनों ही टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में अच्छी नहीं रही थी और कनाडा तथा आयरलैंड जीत के साथ वापसी करना चाहेंगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें