केरासा लखनऊ पैंथर्स ने मेरठ इन्वेडर्स को 56 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ पैंथर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 121 रन बनाए थे। लखनऊ के लिए शिवम कमबोज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं, मेरठ की ओर से कामरान खान ने चार विकेट लिए। जवाब में मेरठ इन्वेडर्स की टीम आठ ओवर में 65 रन पर सिमट गई। मेरठ की ओर से गोलू गाजियाबाद ने 23 रन बनाए। वहीं, लखनऊ की ओर से सलमान और श्रेयस बाजपई को तीन-तीन विकेट मिले। स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
छह ओवर के बाद मेरठ इन्वेडर्स ने पांच विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। उन्हें 24 गेंद में 62 रन की जरूरत है। गोलू गाजियाबाद 23 रन और राव कामरान पनियाला 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सचिन मलिक 14 रन, एजाज खोखर एक रन, कप्तान आकाश तोमड़ दो रन, शुभम शर्मा एक रन और जीशान खान दो रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
तीन ओवर के बाद मेरठ इन्वेडर्स ने एक विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल गोलू गाजियाबाद 13 रन और एजाज खोखर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। मेरठ को एकमात्र झटका सचिन मलिक के रूप में लगा। वह 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सलमान ने आउट किया।
लखनऊ पैंथर्स ने मेरठ इन्वेडर्स के सामने 122 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। शिवम कमबोज और कप्तान सुमित सिह ने 51 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। खनऊ को पहला झटका शिवम कमबोज के रूप में लगा। वह 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कामरान खान ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान सुमित सिंह 13 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर कामरान की गेंद पर ही कैच आउट हुए। श्रेयस बाजपई 14 गेंद में 20 रन और अनिल मीना खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। राहुल सोलंकी ने नौ गेंद में तीन छक्के की मदद से 23 रन की तूफानी पारी खेली। आशीष यादव ने सात गेंद में दो छक्के की मदद से 19 रन बनाए। मेरठ की ओर से कामरान खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
छह ओवर के बाद लखनऊ पैंथर्स ने दो विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस बाजपई चार रन और राहुल सोलंकी चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ को पहला झटका शिवम कमबोज के रूप में लगा। वह 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कामरान खान ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान सुमित सिंह 13 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर कामरान की गेंद पर ही कैच आउट हुए।
तीन ओवर के बाद लखनऊ पैंथर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिवम कमबोज 21 रन और सुमित सिंह 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
मेरठ इन्वेडर्स के खिलाफ लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। उसने एक ओवर में बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिवम कमबोज और सुमित सिंह क्रीज पर हैं।
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने रोमांचक मुकाबले में गाजियाबाद टाइगर्स को पांच रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 114 रन बनाए थे। जवाब में गाजियाबाद की टीम अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सकी और 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी। एलएलसी टेन-10 के मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। गाजियाबा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन टीम 11 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
छह ओवर के बाद गाजियाबाद ने दो विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल अविनाश राणा छह गेंद में 14 रन और रोहित शर्मा तीन गेंद में पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम को पहला झटका अमन यादव के रूप में लगा। वह 12 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर रवि की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, निशार मंसूरी को रोहन ने आकाश के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बना सके।
गाजियाबाद ने तूफानी शुरुआत की है। तीन ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल अमन यादव 10 गेंद में 21 रन और निशार मंसूरी आठ गेंद में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन नोमान शेख की कप्तानी पारी ने बुंदेलखंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बुंदेलखंड को पहला झटका सात के स्कोर और दूसरा झटका 26 के स्कोर पर लगा था। अखिलेश अधाना (6) और नदीम शेख (14) आउट हो गए। अखिलेश को कौशल राठौड़ और नदीम को निखिल दीक्षित ने आउट किया। 50 के स्कोर पर बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को तीसरा झटका लगा। हिमांशु ने मैदान पर जम चुके सनी भाटी को कैच आउट कराया। भाटी ने 16 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। इसके बाद नोमान ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने हितेंद्र सिंह जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। हितेंद्र 11 गेंद में चार छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नोमान 17 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। गाजियाबाद की ओर से कौशल राठौड़ ने दो विकेट लिए। वहीं, निखिल दीक्षित और हिमांशु को एक-एक विकेट मिला।
50 के स्कोर पर बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को तीसरा झटका लगा। हिमांशु ने मैदान पर जम चुके सनी भाटी को कैच आउट कराया। भाटी ने 16 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। फिलहाल कप्तान नोमान शेख और हितेंद्र सिंह जडेजा क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 56 रन है।
छह ओवर के बाद बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने दो विकेट गंवाकर 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल सनी भाटी 20 रन और नोमान शेख सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। बुंदेलखंड को दो झटके अखिलेश अधाना (6) और नदीम शेख (14) के रूप में लगा। अखिलेश को कौशल राठौड़ और नदीम को निखिल दीक्षित ने आउट किया।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एलएलसी टेन-10 में चार मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच बुंदेलखंड ब्लास्टर्स और गाजियाबाद टाइगर्स के बीच खेला जा रहा है।