फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान ने जीता लगातार दूसरा मैच, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

Bangladesh vs Afghanistan (BAN vs AFG) T20 Asia Cup: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए थे। मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 30-Aug-2022

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में पिछली बार की उपविजेता टीम बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए थे। मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। जवाब में अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को हराया था। बांग्लादेश पर जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम है।

10:09 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान के लिए राह मुश्किल

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। फिलहाल इब्राहिम जादरान 11 रन और मोहम्मद नबी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। हजरतुल्लाह जजाई 26 गेंदों में 23 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन और मोसद्दक हुसैन को एक-एक विकेट मिला।

09:43 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल हजरतुल्लाह जजई 16 रन और इब्राहिम जादरान दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। अफगानिस्तान को पहला झटका रहमनुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा। वह 18 गेंदों में 11 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर स्टंप आउट हुए। 

विज्ञापन
09:12 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश ने दिया 128 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। इस मैच में अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने कहर बरपाया। सात में से छह विकेट मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। चार ओवर में मुजीब ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद ने चार ओवर के कोटे में 22 रन दिए। बांग्लादेश की ओर से मोसद्दक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।

09:00 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश के छह विकेट गिरे

17 ओवर के बाद बांग्लादेश ने छह विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन दो रन और मोसद्दक हुसैन 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने बांग्लेदश के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। बांग्लादेश के छह खिलाड़ी स्पिनर्स को अपना विकेट गंवा बैठे हैं। तीन विकेट मुजीब उर रहमान ने और तीन विकेट राशिद खान ने लिए हैं। 

विज्ञापन
08:33 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी

11 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल महमदुल्लाह 15 रन और मोसद्दक हुसैन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ी अफगानिस्तानी फिरकी में उलझ गए। पांचों विकेट अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने लिए हैं। तीन विकेट मुजीब उर रहमान ने और दो विकेट राशिद खान ने लिए हैं। 

07:59 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश को तीन झटके

बांग्लादेश को पावरप्ले के अंदर यानी शुरुआती छह ओवर में तीन झटके लग गए हैं। ओपनर्स मोहम्मद नईम, एनामुल हक और कप्तान शाकिब अल हसन पवेलियन लौट चुके हैं। तीनों विकेट मुजीब उर रहमान ने लिए। नईम छह रन, एनामुल पांच रन और शाकिब 11 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है। फिलहाल मुश्फिकुर रहीम और अफीफ हुसैन क्रीज पर हैं। 

07:36 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी

बांग्लादेश के ओपनर्स मोहम्मद नईम और एनामुल हक क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन है। नईम छह रन और एनामुल बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं।

07:27 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

07:14 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बांग्लादेश की टीम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है। 

06:52 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: बांग्लादेश का रिकॉर्ड खराब

पिछले साल विश्वकप के बाद से बांग्लादेश ने इस प्रारूप में 13 में ये दो ही मैच जीते हैं। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने श्रीलंकाई पारी की कमर तोड़ दी थी। अफगानिस्तान की टीम प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।

06:48 PM, 30-Aug-2022

BAN vs AFG Live: अफगानिस्तान ने जीता लगातार दूसरा मैच, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में आज शारजाह में बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान की टीम से है। शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 प्रारूप में अपने रिकॉर्ड में सुधार की उम्मीद के साथ उतरेगी। यह बांग्लादेश का इस टूर्नामेंट में पहला मैच होगा। वहीं, अफगानिस्तान ने पिछले मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को हराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें