फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान का सफर भी समाप्त

Mon, 24 Feb 2025 10:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

खास बातें

BAN vs NZ Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही एक तीर से दो निशाने साधे हैं। न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश और पाकिस्तान ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए हैं, जबकि कीवियों के अलावा भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
रचिन रवींद्र और टॉम लाथम - फोटो : Blackcaps
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:06 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड की जीत

रचिन रवींद्र के शतक और कप्तान टॉम लाथम के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही ग्रुप ए से मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 240 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई थी और टीम ने 72 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रचिन ने लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। रचिन और लाथम ने न्यूजीलैंड को मुश्किल से उबारा और जीत की नींव रखी। रचिन ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया था और अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भी शतक लगाने में सफल रहे। रचिन 105 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाए। वहीं, लाथम 76 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। 

न्यूजीलैंड की ओर से रचिन और लाथम के अलावा डेवोन कॉनवे ने 30 रन और केन विलियमसन ने पांच रन बनाए। वहीं, विल यंग खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 28 गेंदों पर 21 रन और माइकल ब्रेसवेल 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट लिए। 

09:43 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: लाथम पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। लाथम ने 76 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 55 रन बनाए। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए और 23 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने 42 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल मौजूद हैं। 

09:25 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: रचिन आउट हुए

रिशाद हुसैन ने रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। रचिन 105 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर टॉम लाथम मौजूद हैं। 

विज्ञापन
09:10 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: रचिन का शतक

रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया। उन्होंने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। रचिन ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था और अब चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में भी सैकड़ा जड़ने में सफल रहे। रचिन ने टॉम लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी कर ली है। 

08:54 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: रचिन शतक के करीब

रचिन रवींद्र ने टॉम लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी रखी है और न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से उबार दिया है। रचिन शतक की ओर बढ़ रह हैं। न्यूजीलैंड ने 32 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन
08:35 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड का स्कोर 120 के पार

रचिन रवींद्र और टॉम लाथम के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है। रचिन ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 27 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 128 रन है। 

08:11 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: रचिन का पचासा

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन रचिन ने कीवी टीम की पारी संभाले रखी है। 

07:48 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: कॉनवे आउट हुए

मुस्ताफिजुर रहमान ने डेवोन कॉनवे को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया है। कॉनवे और रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है और उसने 72 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कॉनवे 45 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। 

07:34 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: रचिन-कॉनवे ने संभाला

शुरुआत में दो झटके लगने के बाद रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला जिससे कीवी टीम ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को विल यंग और केन विलियमसन के रूप में दो झटके दिए थे, लेकिन रचिन और कॉनवे टिक कर खेल रहे हैं जिससे टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। 

06:55 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

नाहिद राणा ने केन विलियमसन को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने 15 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। विलियमसन पांच रन बनाकर आउट हुए। 

06:45 PM, 24-Feb-2025

बिना खाता खुले ही दूसरे ओवर में गिरा न्यूजीलैंड का पहला विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गिरा। विल यंग को तस्कीन अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला है। फिलहाल विलियम्सन और कॉन्वे क्रीज पर हैं।

06:10 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश की पारी समाप्त

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के अर्धशतक और जाकिर अली की 45 रन की पारी की मदद से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन टीम की बल्लेबाजी खराब रही। बांग्लादेश का स्कोर एक समय 118 रन पर पांच विकेट था। हालांकि, शांतो ने 110 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 77 रन बनाए जिससे बांग्लादेश 50 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन का स्कोर बनाने में सफल रहा। 

न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा विलियम ओ रुर्के ने दो विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी और काइल जैमिसन को एक-एक विकेट मिला। पिछले मैच की तरह बांग्लादेश के बल्लेबाज इस मैच में भी नहीं चले, लेकिन शांतो और जाकिर ने कुछ अच्छी पारियां खेली जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 24, रिशाद हुसैन ने 26, मेहदी हसन मिराज ने 13, तस्कीन अहमद ने 10, तौहीद ह्रदोय ने 7, महमूदुल्लाह ने 4 और मुशफिकुर रहीम ने 2 रन बनाए। 

05:58 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: जाकिर अर्धशतक से चूके

जाकिर अली न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं और रन हो गए। जाकिर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह 55 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्का की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश का स्कोर 230 के पार पहुंच गया है। 

05:37 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश का स्कोर 200 पार

न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है, लेकिन उसने सात विकेट भी गंवा दिए हैं। 44 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 202 रन है। टीम ने अंतिम विकेट रिशाद हुसैन का गंवाया था जिन्हें मैट हेनरी ने आउट किया। रिशाद 25 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। 

05:09 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: शांतो की पारी समाप्त

विलियम ओ रुर्के ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है। शांतो अच्छी पारी खेल रहे थे और एक छोर से संभाले हुए थे, लेकिन रुर्के की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। शांतो 110 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। 

05:03 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: शांतो ने संभाला

बांग्लादेश की लड़खड़ाती पारी को शांतो ने संभाले रखा है। बांग्लादेश ने 118 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन शांतो ने जाकिर अली के साथ छठे विकेट के लिए साझेदारी निभाई जिससे टीम का स्कोर 36 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 156 रन हो गया है। शांतो 75 रन और जाकिर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:22 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी

माइकल ब्रेसवेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा दी है। बांग्लादेश के 118 रन पर पांच विकेट गिर गए हैं। ब्रेसवेल ने महमूदुल्लाह को आउट किया जो 14 गेंद खेलकर चार रन बनाकर आउट हुए। ब्रेसवेल का इस मैच का यह चौथा विकेट है। 

04:13 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश के चार विकेट गिरे

माइकल ब्रेसवेल ने मुशफिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। मुशफिकुर पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। दूसरी ओर, शांतो क्रीज पर टिके हुए हैं और उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश की बल्लेबाजी धीमी चल रही है और टीम ने पहले 21 ओवर में 86 डॉट गेंदें खेली हैं। 24 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। 

04:01 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता

माइकल ब्रेसवेल ने तौहीद ह्रदोय को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता दिलाई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 21 ओवर की समापित पर 99 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। ह्रदोय 24 गेंदे खेलकर सात रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर शांतो और मुशफिकुर रहीम मौजूद हैं। 

03:52 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश की धीमी बल्लेबाजी

शुरुआत में दो झटके लगने के बाद बांग्लादेश की पारी धीमी पड़ गई है। हालांकि, नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने के लिए दूसरे छोर पर तौहीद ह्रदोय भी हैं। बांग्लादेश ने 18 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। 

03:27 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

विलियम ओ रुर्के ने बांग्लादेश को दूसरा दिया है। मेहदी हसन मिराज ओ रुर्के की गेंद पर मिचेल सैंटनर को आसान सा कैच देकर आउट हो गए हैं। इस तरह बांग्लादेश ने 64 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। मेहदी हसन 14 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। 

03:09 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड को मिली सफलता

माइकल ब्रेसवेल ने तंजिद हसन को आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया है। तंजिद ने शांतो के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की, लेकिन इसे ब्रेसवेल ने तोड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। तंजिद 24 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

03:03 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: बांग्लादेश की सधी शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने सधी शुरुआत की है और सात ओवर की समाप्ति तक उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन हो गया है। नजमुल हुसैन शांतो और तंजिद हसन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है और कीवी टीम के गेंदबाजों को अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है। 

02:35 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Live Match: मैच शुरू

बांग्लादेश के ओपनर्स मैदान पर हैं। तंजीद हसन और कप्तान नजमुल शांतो ओपनिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन रन है।

02:06 PM, 24-Feb-2025

NZ vs BAN Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमीसन, विलियम ओ'रूर्के।
 

02:01 PM, 24-Feb-2025

NZ vs BAN Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम में दो बदलाव किए हैं। नाथन स्मिथ की जगह काइल जेमीसन को मौका मिला है, जबकि डेरिल मिचेल की जगह रचिन रवींद्र की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने भी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। महमूदुल्लाह और नाहिद राणा की वापसी हुई है, जबकि सौम्य सरकार और तंजिम शाकिब को बाहर किया गया है।

02:00 PM, 24-Feb-2025

NZ vs BAN Live: पाकिस्तान हो जाएगा बाहर

अगर आज न्यूजीलैंड की टीम जीतती है तो बांग्लादेश के साथ-साथ पाकिस्तान भी बाहर हो जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड की दो-दो जीत हो जाएंगी, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला महज औपचारिकता होगा। रविवार के बाद सोमवार को भी पाकिस्तान टीम को झटका लग सकता है।

01:11 PM, 24-Feb-2025

BAN vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान का सफर भी समाप्त

Live Cricket Score Today, BAN vs NZ Champions Trophy 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्रुप में न्यूजीलैंड का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया था और बांग्लादेश के खिलाफ जीत उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला सकती है। वहीं, भारत के खिलाफ हार का सामना करने वाली बांग्लादेश के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें