फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: वॉर्म-अप मैच में भारत ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 62 रनों से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

Sun, 02 Jun 2024 12:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

खास बातें

Live Cricket Score (BAN vs IND) Bangladesh vs India Warm-Up Match Live: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का वॉर्म-अप मैच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाक 121 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : ICC/BCCI/T20 World Cup
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:37 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: भारत की जीत

टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाक 121 रन बना सकी।

बांग्लादेश की पारी
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब हुई। टीम के दो बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इनमें सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और कप्तान नाजमुल हसन शांतो शामिल हैं। तंजीद हसन ने 17 और लिट्टन दास छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा शाकिब अल हसन (28) और महमूदुल्लाह (40) ने संभाला। भारत के खिलाफ रिशाद हुसैन पांच, जेकर अली शू्न्य रन बनाकर आउट। मेहदी हसन और तंजीम क्रमश: दो और एक रन बनाकर आउट। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह, सिराज, पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

10:40 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: पांड्या ने चटकाया पांचवां विकेट

बांग्लादेश को पांचवां झटका तंजीद हसन के रूप में लगा। उन्होंने हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महमूदुल्लाह उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 63 गेंदों में 140 रन की जरूरत है।

10:29 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: नाजमुल हसन शांतो शून्य पर आउट

नाजमुल हसन शांतो बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तौहिद हृदय बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

विज्ञापन
10:08 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

बांग्लादेश को दूसरा झटका लिट्टन दास के रूप में लगा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। इससे पहले तेज गेंदबाज ने सौम्य सरकार को आउट किया था। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नाजमुल हसन शांतो उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तंजीद हसन मौजूद हैं।

09:46 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: भारत ने तैयार किया 183 रन का लक्ष्य

भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने 53 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए। उप-कप्तान इस मैच में नाबाद रहे।

विज्ञापन
09:28 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: सूर्या 31 रन बनाकर आउट

भारत का चौथा और पांचवां विकेट क्रमश: शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। इस मैच में दुबे ने 14 और सूर्या ने 31 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 18.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 168/5 है।

08:54 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: ऋषभ पंत ने जड़ा पचासा

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में ऋषभ पंत दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया है। वह 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 106/3 है।

08:36 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट

भारत का दूसरा विकेट 59 के स्कोर पर लगा। महमुदुल्लाह ने रोहित शर्मा को आउट किया। कप्तान इस मैच में 23 रन बनाकर लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 73/2 है।

08:14 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN Warm Up Live: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत को पहला झटका संजू सैमसन को रूप में लगा। उन्हें शरीफुल इस्लाम ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद परएलीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

08:03 PM, 01-Jun-2024

ND vs BAN Warm Up Live: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और संजू सैमसन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश  की तरफ से पारी का पहला ओवर मेंहदी हसन फेंक रहे हैं।

07:44 PM, 01-Jun-2024

BAN vs IND Warm-up Live: दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

बांग्लादेश : लिट्टन दास, सौम्य सरकार, नाजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली (विकेट कीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तनजीद हसन, तनजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम।

 

07:37 PM, 01-Jun-2024

BAN vs IND Warm-up Live: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली खेलते नजर नहीं आएंगे। इस बात की पुष्टि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने की।

07:29 PM, 01-Jun-2024

BAN vs IND Warm-up Live: बुमराह और हार्दिक पर होगी तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी

वहीं, टीम को हार्दिक पांड्या से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद है। जसप्रीत बुमराह इस मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण करते नजर आएंगे। इसमें उनका साथ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज देंगे। दोनों आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे थे। ऐसे में इस मैच में दोनों के पास अपनी लय में वापसी का सुनहरा मौका होगा। 

07:28 PM, 01-Jun-2024

BAN vs IND Warm-up Live: जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल

आईपीएल के बाद टीम के अधिकांश सदस्यों को दो सप्ताह का विश्राम मिला है। ऐसे में यह मुकाबला सभी खिलाड़ियों की लय परखने का सबसे अहम अवसर है। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को यशस्वी जायसवाल के मामले में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत होगी। लय में होने के बावजूद उनका प्लेइंग 11 में जगह बना पाना मुश्किल माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण शिवम दुबे हैं। जायसवाल के अंतिम एकादश में जगह बनाने पर दुबे जैसे पावर-हिटर का पत्ता कट सकता है। दरअसल, जायसवाल के बाहर रहने से विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, डेथ ओवर्स में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले शिवम दुबे भी टीम में जगह बना सकते हैं।

07:23 PM, 01-Jun-2024

BAN vs IND Warm-up Live: कोहली के खेलने पर संशय बरकरार

टी20 विश्व कप के लिए चुने गए सभी साथी खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की नियमित प्लेइंग 11 के सदस्य हैं। हालांकि, टीम को विश्व कप के 13 साल के सूखे को खत्म करने के लिए सही संयोजन चुनना होगा। इस स्थिति में यह अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। विराट कोहली का इस मैच में खेलना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि वह अब तक न्यूयॉर्क नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा अन्य 14 खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे। हालांकि, मैच से पहले वह ग्राउंड में पहुंच गए हैं।

07:12 PM, 01-Jun-2024

IND vs BAN: वॉर्म-अप मैच में भारत ने दिखाया दम, बांग्लादेश को 62 रनों से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम तैयार है। आज रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा अवसर होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल बल्ले से प्रभावी योगदान देकर प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। वहीं, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज घातक गेंदबाजी के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह का साथी बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें