फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NZ T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, वार्नर-मार्श चमके

Mon, 15 Nov 2021 12:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

AUS vs NZ T20 World Cup Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। दुबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 173 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 14-Nov-2021

ऑस्ट्रेलिया बना नया टी-20 चैंपियन

टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया। 

सिक्के ने भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का साथ दिया और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। 

इसके अलावा 35 गेंदों पर 28 रन, डेरिल मिचेल 11 रन, ग्लेन फिलिप्स 18 रन बना सके। इसके अलावा जेम्स नीशम 13 रन और टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट और एडम जाम्पा ने एक विकेट लिया।

  • विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां और इस टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया।
  • विलियमसन की 85 रन की पारी टी-20 विश्व कप के फाइनल में किसी भी कप्तान की सबसे बड़ी पारी रही।
  • मिचेल स्टार्क ने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च किए। वह टी-20 विश्व कप फाइनल के इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज रहे।
  • न्यूजीलैंड का 172 रन का स्कोर किसी भी टी-20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कप्तान एरॉन फिंच पांच रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी कर डाली। वार्नर ने टी-20 करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने फाइनल में छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट तो हुए, लेकिन अपना काम कर दिया था। 

वार्नर को ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मिचेल मार्श टिक गए और उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। वार्नर की तरह उन्होंने भी छक्के के साथ फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 31 गेंदों पर फिफ्टी लगाई, जो कि किसी भी विश्व कप फाइनल की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था। उन्होंने भी 2021 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।

मार्श ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को चैंपियन बनाया। मार्श 50 गेंदों पर 77 रन और मैक्सवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए।
  • डेविड वार्नर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।
  • वार्नर ने इस विश्व कप में 289 रन बनाए। यह किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का टी-20 विश्व कप में सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा।
  • मार्श ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जो टी-20 विश्व कप फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक रहा।

10:38 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: 16 ओवर में स्कोर 149/2

ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 61 रन और मैक्सवेल 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

10:24 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: मार्श ने भी जमाया अर्धशतक

मिचेल मार्श ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। मार्श ने इस साल (2021) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वार्नर की तरह मार्श ने भी छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में दो विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 60 रन और मैक्सवेल 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

विज्ञापन
10:20 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

107 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बना सके। वार्नर ने मिचेल मार्श के साथ 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल मार्श 45 रन और मैक्सवेल क्रीज पर हैं। 

 

10:11 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: वार्नर की फिफ्टी

वार्नर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। यह इस विश्व कप में उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 65 और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में एक विकेट गंवाकर 106 रन बना लिए हैं। वार्नर 53 रन और मिचेल मार्श 45 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
10:06 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: 10 ओवर में स्कोर 82/1

ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 45 रन और मिचेल मार्श 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 60 गेंदों पर 91 रन की जरूरत है। 

09:55 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: 8 ओवर में स्कोर 60/1

ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 26 रन और मिचेल मार्श 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत है। 

09:47 PM, 14-Nov-2021

NZ vs AUS Live Score: छह ओवर में स्कोर 43/1

ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 43 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 19 रन और मिचेल मार्श 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 84 गेंदों पर 130 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड मे पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 32 रन बनाए थे।

09:46 PM, 14-Nov-2021

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

एरॉन फिंच पांच रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। 15 रन के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा।

09:34 PM, 14-Nov-2021

बोल्ट की शानदार शुरूआत

कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शानदार शुरूआत करते हुए अपने पहले ओवर में महज एक रन दिया।

09:14 PM, 14-Nov-2021

ऑस्ट्रेलिया के सामने 173 रन का लक्ष्य 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अब खिताब अपने नाम करने के लिए 173 रनों की दरकार है। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंदों में 85 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोस हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट चटकाए।  
 

09:07 PM, 14-Nov-2021

टी-20 विश्व कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 172 रन बनाए जबकि इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 161/6 बनाए थे।  

08:59 PM, 14-Nov-2021

विलियम्सन आउट 

जोस हेजलवुड ने अपने आखिरी ओवर में दो बड़ी सफलताएं हासिल की। उन्होंने पहले फ़िलिप्स को मैक्सवेल के हाथों कैच कराया और फिर पांचवीं गेंद पर विलियमसन को स्मिथ के हाथों लपकाया। आउट होने से पहले विलियमसन ने 48 गेंदों में  85 रन बनाए। 
 

08:50 PM, 14-Nov-2021

विलियमसन ने की स्टार्क की धुनाई

मिचेल स्टार्क का तीसरा ओवर भी बेहद महंगा साबित हुआ। इस बार भी केन विलियमसन ने उन्हें निशाने पर लिया और जमकर रन बटोरे। स्टार्क के ओवर मे 22 रन आए। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 136/2, केन विलियमसन (77*), ग्लेन फ़िलिप्स (15*)

 

08:32 PM, 14-Nov-2021

विलियमसन का अर्धशतक 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।
 

08:26 PM, 14-Nov-2021

गुप्टिल हुए जम्पा का शिकार 

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने अपने तीसरे ओवर की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को अपनी फिरकी में फंसाया और स्टॉयनिस के हाथों कैच कराया। गुप्टिल ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 28 रन बनाए। 

08:24 PM, 14-Nov-2021

स्टार्क का महंगा ओवर 

लंबे इंतजार के बाद दूसरा स्पेल लेकर लौटे मिचेल स्टार्क अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में विलियमसन ने लगातार तीन चौके जड़कर कुल 19 रन बटोरे। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 76/1, केन विलियमसन (35*), मार्टिन गुप्टिल (28*)
 

08:18 PM, 14-Nov-2021

विलियमसन को जीवनदान

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मिचेल स्टार्क के ओवर में बड़ा जीवनदान मिला। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर विलियमसन ने फ़ाइन लेग की ओर हवा में खेला जो सीधा हेज़लवुड के पास गई लेकिन वह इसे पकड़ने में नाकाम रहे और साथ में चौका भी दे दिया।

08:10 PM, 14-Nov-2021

न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे 

न्यूजीलैंड के लिहाज से एक अच्छा ओवर। मिचेल मार्श के ओवर में विलियमसन ने लगातार दो चौके लगाकर ओवर से 11 रन बटोरे। 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 51/1, केन विलियमसन (15*), मार्टिन गप्टिल (24*)

 

08:04 PM, 14-Nov-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के रनों पर अंकुश लगा रखा है। यही कारण है कि न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाया है। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 32/1, केन विलियमसन (3*), मार्टिन गप्टिल (17*)

 

07:47 PM, 14-Nov-2021

हेजलवुड को पहली सफलता

जोस हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाते हुए न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया है। हेजलवुड ने पिछले मैच के हीरो रहे डैरिल मिचेल को 11 रन के स्कोर पर वेड के हाथों कैच कराया।
 

07:43 PM, 14-Nov-2021

मैक्सवेल का महंगा ओवर

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही ओवर में स्पिन को लगाते हुए ग्लेन मैक्सवेल को गेंद थमाई लेकिन वह थोड़े महंगे साबित हुए। मैक्सवेल ने अपने पहले ओवर में 10 रन लुटाये। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 23/0, मार्टिन गप्टिल (11*), डैरिल मिचेल (11*) 

07:30 PM, 14-Nov-2021

मैच शुरू 

न्यूजीलैंड की तरफ से डैरेल मिचेल और मार्टिन गुप्टिल पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क के पास नई गेंद है।

07:25 PM, 14-Nov-2021

प्लेइंग XI:

ऑस्ट्रेलिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है वही न्यूजीलैंड एक बदलाव के साथ उतरी है। 

ऑस्ट्रेलिया: 
डेविड वॉर्नर, आरोन फ़िंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ैम्पा, जॉश हेजलवुड

न्यूज़ीलैंड:
मार्टिन गप्टिल, डैरिल मिचेल, टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्न, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी
 

Here's how both the teams line up 📝

Australia have gone with an unchanged side, while New Zealand make 1⃣ change. #T20WorldCup | #T20WorldCupFinal | #NZvAUS | https://t.co/1HyoPN4N0d pic.twitter.com/daaeRca3hb

— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 14, 2021

07:05 PM, 14-Nov-2021

टॉस रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:55 PM, 14-Nov-2021

आंकड़ों का गणित

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी में ईश सोढ़ी तो बल्लेबाजी में मार्टिन गुप्टिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच हमेशा से फॉर्म में दिखे हैं।
  • मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोस हेजलवुड पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। 
 

#StatChat | Did you know Ish Sodhi (16* wickets) is the leading wicket taker and @Martyguptill (435*) is the leading run scorer in Men's T20Is between New Zealand and Australia? #T20WorldCupFinal pic.twitter.com/xpe3Zt2MHf

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 14, 2021

06:38 PM, 14-Nov-2021

आमने-सामने का रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 14 बार भिड़ंत हुई है, इसमें न्यूजीलैंड के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।
 

#Australia may have the upper hand head to head, however #NewZealand were emphatic winners in their last T20I series 🤔

How the teams and key players match up ahead of the #T20WorldCup final 👇https://t.co/xMWVLQizF4

— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 13, 2021

06:36 PM, 14-Nov-2021

AUS vs NZ T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, वार्नर-मार्श चमके

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची हैं, ऐसे में जीतने वाली टीम पहली बार विजेता बनेगी।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें