ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। उसने लखनऊ में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम लगातार तीसरे मैच में हारी है। उसे दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी हरा दिया है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लंकाई टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
लाबुशेन-इंगलिश ने जीत के करीब पहुंचाया
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जोश इंगलिश ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 52 रन की पारी खेली। मार्शन लाबुशेन ने 40 रन बनाए और इंगलिश के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ अपना खाता नहीं खोल पाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट लिए। दुनिथ वेलालगे को एक सफलता मिली।
अच्छी शुरुआत के बाद 209 रन ही बना सका श्रीलंका
इससे पहले लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।
निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका जोश इंगलिश के रूप में लगा। वह 59 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेलालगे की गेंद पर महीश तीक्ष्णा ने उनका कैच लिया।
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा। वह 60 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए जोश इंगलिश के साथ 77 रन की साझेदारी की। मदुशंका की गेंद चमिका करुणारत्ने ने उनका कैच लिया। दूसरी ओर, जोश इंगलिश ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। इंगलिश 53 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं।
तीन विकेट गिर जाने के बाद मार्नश लाबुशेन और जोश इंगलिश ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 24 ओवर में तीन विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन और जोश इंगलिश 31-31 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए बाकी बचे 26 ओवर में 83 रन बनाने हैं।
मिचेल मार्श अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। मार्श ने आउट होने से पहले 51 गेंद पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 18 और जोश इंगलिश आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। दिलशान मदुशंका की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। मदुशंका की गेंद पर वॉर्नर के पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें सीधे आउट दे दिया। वॉर्नर ने रिव्यू लिया। पहले तो ऐसा लगा कि गेंद लेग स्टंप से बाहर की तरफ जा रही है, लेकिन ट्रैकर में यह दिखा कि गेंद विकेट को छूकर निकल रही है। ऐसे में अंपायर्स कॉल करार दिया गया और वॉर्नर आउट हो गए। वह पवेलियन लौटते समय काफी गुस्से में दिखाई। मदुशंका ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 24 रन है। मिचेल मार्श 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर उतर चुके हैं। दोनों ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए। लहिरू कुमारा की गेंद पर मिचेल मार्श ने एक चौका और डेविड वॉर्नर ने एक छक्का लगाया।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेट दिया है। लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।
निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। उसे आठवां झटका महीश तीक्ष्णा के रूप में लगा। वह 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। एडम जम्पा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। तीक्ष्णा पांच गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद लहिरू कुमारा आउट हो गए। कुमारा आठ गेंद पर चार रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए।
श्रीलंका को सातवां झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। करुणारत्ने 11 गेंद पर दो रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर में सात विकेट पर 196 रन है।
श्रीलंका को छठा झटका दुनिथ वेलालगे के रूप में लगा। वह रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। वेलालगे ने नौ गेंद पर दो रन बनाए और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रनआउट किया। श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर में छह विकेट पर 187 रन है। चरित असलंका 10 और चमिका करुणारत्ने एक रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रीलंकाई टीम को 178 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। धनंजय डिसिल्वा को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। वह सात रन बना सके। फिलहाल चरिथ असलंका और दुनिथ वेलालगे क्रीज पर हैं।
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में बारिश ने खलल डाला है। मैच को रोक दिया गया है। श्रीलंका ने खेल रुकने के समय 32.1 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा सात और चरित असलंका चार रन बनाकर नाबाद हैं।
एडम जम्पा ने मैच में अपना दूसरा विकेट ले लिया है। उन्होंने 30वें ओवर की पहली गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया। समरविक्रमा ने आठ गेंद पर आठ रन बनाए। वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में वापसी कर ली है। कप्तान पैट कमिंस द्वारा दो विकेट लेने के बाद टीम का हौसला बढ़ गया है। लेग स्पिनर एडम जम्पा ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस 13 गेंद पर नौ रन बनाकर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। श्रीलंका का स्कोर 28 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन हो गया है। चरित असलंका के साथ सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता भी कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। उन्होंने 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल परेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। परेरा ने 82 गेंद पर 78 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। उन्होंने 22वें ओवर की चौथी गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया। निसांका 67 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। श्रीलंका का स्कोर 24 ओवर में एक विकेट पर 145 रन है। कुसल परेरा 70 और कुसल मेंडिस चार रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। श्रीलंका ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 114 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 54 और पथुम निसांका 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
पथुम निसांका और कुसल परेरा ने श्रीलंकाई टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 16 ओवर में 91 रन जोड़ लिए हैं और श्रीलंका का अब तक कोई विकेट नहीं गिरा है। परेरा 42 रन और निसांका 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 39 रन है। फिलहाल कुसल परेरा 22 गेंदों में 18 रन और पथुम निसांका 20 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने रन पर तो लगाम लगा रखी है, लेकिन विकेट नहीं हासिल कर पाए हैं।
श्रीलंका के ओपनर्स कुसल परेरा और पथुम निसांका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट गंवाए 10 रन है।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंकाई टीम में दो बदलाव किए गए हैं। नियमित कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह चमिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमारा की प्लेइंग-11 की वापसी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
कई प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में खेल रही श्रीलंका की टीम ने अभी तक दो मैच में 775 रन लुटाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक समय उसकी टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन 20 वर्षीय मथीशा पथिराना जैसे युवा गेंदबाजों की अनुभवहीनता उसकी राह में रोड़ा बन गई। इससे पाकिस्तान विश्वकप में रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले एक और करारा झटका लगा है। कप्तान दासुन शनाका जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कुसल मेंडिस टीम का नेतृत्व करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह अपने गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क के साथ उतरेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम जांपा और ग्लेन मैक्सवेल पर होगी। श्रीलंका की टीम भी अभी तक टूर्नामेंट में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसके बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया है तथा पिछले दोनों मैच में 320 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाजी उसके लिए चिंता का विषय है।
श्रीलंका की गेंदबाजी में भी वह पैनापन नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उसके बल्लेबाज भी नहीं चल पाए हैं और आलम यह है कि उसकी टीम अभी तक 200 रन की संख्या पर नहीं कर पाई है। पहले मैच में उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं चल पाए जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने उनकी बखिया उधेड़ दी थी। खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर है और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का यह सुनहरा मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर एक मैच खेल चुकी है और उसको इसका भी फायदा मिल सकता है।
पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया का खराब क्षेत्ररक्षण वास्तव में हैरान करने वाला है। उसने अभी तक दो मैच में छह कैच टपकाए हैं। यह टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।
अपने पहले दोनों मैच में हार से आहत ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका वनडे विश्व कप में सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो उनका लक्ष्य एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करके जीत की राह पर लौटना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। ऑस्ट्रेलिया को जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से हार गई थी।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विश्व कप 2023 के 14वें मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना 1996 की चैंपियन श्रीलंका से है। दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका, दोनों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों ही गंवाए हैं। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत का खाता खोलने पर होगी। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।