फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NED Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 90 रन पर समेटा, 309 रन से जीता मैच; जम्पा ने लिए चार विकेट

Wed, 25 Oct 2023 09:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 Australia vs Netherlands 2023: विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:28 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया के सामने नीदरलैंड ने घुटने टेके

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड को विश्व कप में बुरी तरह हरा दिया। उसने 309 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी और ओवरऑल वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 275 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, ओवरऑल वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत हासिल की थी।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

जम्पा ने चटकाए चार विकेट
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड को 21 ओवर में समेट दिया। उसके लिए स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल मार्श को दो सफलता मिली। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया। नीदरलैंड के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 14, स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12, साइब्रैंड ने 11 और कॉलिन एकरमैन ने 10 रन बनाए। मैक्स ओडाड छह, बास डी लीडे चार और आर्यन दत्त एक रन बनाकर आउट हुए। लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे और पॉल वान मीकेरेन खाता भी नहीं खोल पाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल ने जड़ा शतक
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड शतक लगाया। वॉर्नर ने छठा शतक लगाते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए। मिचेल मार्श नौ और कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल पाए। एडन जम्पा ने एक रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।

08:23 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को लगा नौवां झटका

नीदरलैंड को नौवां झटका आर्यन दत्त के रूप में लगा। उन्हें एडम जम्पा ने 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। आर्यन आठ गेंद पर एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।

08:12 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 86/8

नीदरलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के करीब पहुंच गई है। उसके आठ विकेट गिर गए हैं। नीदरलैंड को छठा झटका तेजा निदामानुरू के रूप में लगा। तेजा 18 गेंद पर 14 रन बनाकर मिचेल मार्श की गेंद पर आउट हुए। उनके बाद लोगन वान बीक 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जम्पा का शिकार बने। लोगन खाता नहीं खोल पाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रूलोफ वान डेर मर्वे पवेलियन लौट गए। मर्वे भी खाता नहीं खोल पाए। नीदरलैंड ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। आर्यन दत्त और कप्तान स्कॉट एडर्ड्स क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
07:47 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को लगा पांचवां झटका

नीदरलैंड को पांचवां झटका मिचेल मार्श ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर साइब्रैंड को आउट कर दिया। साइब्रैंड 21 गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। नीदरलैंड ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। स्कॉट एडवर्ड्स और तेजा निदामानुरू क्रीज पर हैं।

07:28 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: कमिंस ने लीडे को किया आउट

कप्तान पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बास डी लीडे को एलबीडब्ल्यू कर दिया। डी लीडे ने सात गेंद पर चार रन बनाए। नीदरलैंड ने 11 ओवर में चार विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। साइब्रैंड और स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
07:23 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को लगा चौथा झटका

नीदरलैंड को चौथा झटका कॉलिन एकरमैन के रूप में लगा। वह 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। एकरमैन को जोश हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 11 गेंद पर 10 रन बनाए। नीदरलैंड ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। साइब्रैंड और बास डी लीडे क्रीज पर हैं।

07:12 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को दोहरा झटका

400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्स ओडाड को मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड कर दिया। ओडाड नौ गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद विक्रमजीत सिंह आउट हुए। विक्रमजीत छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर रनआउट हो गए। उन्हें मैक्सवेल ने रनआउट कर दिया। विक्रमजीत ने 25 गेंद पर 25 रन बनाए। नीदरलैंड ने आठ ओवर में दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। साइब्रैंड और कॉलिन एकरमैन क्रीज पर हैं।

06:05 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिया मुश्किल लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 400 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड शतक लगाया। वॉर्नर ने छठा शतक लगाते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए। मिचेल मार्श नौ और कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल पाए। एडन जम्पा ने एक रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।

05:45 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने वनडे करियर का 24वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में छह विकेट पर 340 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल 31 गेंद पर 61 और कप्तान पैट कमिंस पांच गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं।

05:30 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा कैमरन ग्रीन के रूप में लगा। वह 11 गेंद पर आठ रन बनाकर रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 

05:08 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: वॉर्नर ने लगाया शतक

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया। हालांकि, वह शतक लगाने के कुछ देर बाद ही आउट हो गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। वॉर्नर को वान बीक ने आर्यन दत्त के हाथों कैच कराया। उनसे पहले मार्नश लाबुशेन ने नौवां वनडे अर्धशतक लगाया। वह 47 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने सात चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने बास डी लीडे की गेंद पर आर्यन दत्त को कैच थमा दिया। लाबुशेन के बाद बल्लेबाजी के लिए आए जोश इंगलिश भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। इंगलिश को बास डी लीजे ने साइब्रैंड के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

04:21 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के करीब

30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 192 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन 22 गेंद में 21 रन और डेविड वॉर्नर 75 गेंद में 87 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 

03:49 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

23वें ओवर में 160 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। आर्यन दत्त ने स्टीव स्मिथ को वान डर मर्व के हाथों कैच कराया। वह 68 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वॉर्नर के साथ 132 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल वॉर्नर 60 गेंद में 78 रन और मार्नस लाबुशेन एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24 ओवर के बाद दो विकेट पर 162 रन है।

03:28 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: स्मिथ का भी अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में एक विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ ने इस विश्व कप का अपना पहला और वनडे करियर का 31वां अर्धशतक लगाया। इससे पहले वॉर्नर ने भी 32वां अर्धशतक पूरा किया था। वॉर्नर फिलहाल 49 गेंद में 60 रन और स्मिथ 56 गेंद में 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

03:19 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: वॉर्नर का अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर के बाद एक विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर ने वनडे करियर का 32वां अर्धशतक जड़ा। यह इस विश्व कप में उनका लगातार दूसरा 50+ का स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 163 रन की पारी खेली थी। वहीं, स्मिथ भी फिफ्टी के करीब हैं। वॉर्नर 44 गेंद में 56 रन और स्मिथ 49 गेंद में 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:18 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। लोगन वान बीक ने मिचेल मार्श को एकरमैन के हाथों कैच कराया। मार्श 15 गेंदों में नौ रन बना सके। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है। फिलहाल स्टीव स्मिथ एक रन और डेविड वॉर्नर 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

01:39 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी नहीं जीता नीदरलैंड

नीदरलैंड वनडे में कभी ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल नहीं रहा है। टीम को 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौजूदा विश्व कप में टीम ने साबित किया उसके पास किसी भी टीम के खिलाफ उलटफेर करने की क्षमता है। दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ यह टीम श्रीलंका को कड़ी टक्कर देने में सफल रही थी। 

01:36 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा।

01:34 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कमिंस ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मार्कस स्टोइनिस अनफिट हैं। उनकी जगह कैमरन ग्रीन की टीम में एंट्री हुई है। वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। स्कॉट ने यह भी कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते।

01:04 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 90 रन पर समेटा, 309 रन से जीता मैच; जम्पा ने लिए चार विकेट

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज विश्व कप 2023 के 24वें मैच में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड से है। नीदरलैंड ने इस विश्व कप में एक उलटफेर किया है और ऑस्ट्रेलिया की टीम को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है और आज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें