पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा। इस बार नवीन उल हक़ ने शोएब मलिक को विकेट के पीछे शहज़ाद के हाथों कैच कराया। मलिक 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
राशिद खान ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने बाबर को अपनी गूगली से चकमा दिया और 51 रन के स्कोर पर गिल्लियां बिखेर दी।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनका इस टूर्नामेंट का दूसरा पचासा है।
मोहम्मद हफीज के विकेट के साथ ही अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। राशिद अब सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा, टिम साउथी और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। राशिद ने यह कमाल महज 53 पारियों में किया जबकि मलिंगा ने इसके लिए 76 पारियों का सहारा लिया था।
राशिद खान देर से आए दुरुस्त आए. उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद और मोहम्मद हफीज को पवेलियन का दिखाया। हफ़ीज़ ने 10 रन बनाकर नईब को कैच थमाया।
कप्तान मोहम्मद नबी ने दूसरे स्पेल की शानदार शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर पाकिस्तान की साझेदारी तोड़ी। नबी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर फ़ख़र ज़मान को 30 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया।
स्टार स्पिनर राशिद खान को 11वें ओवर में लगाया गया और उन्होंने उम्मीद के अनुरूप ही कसी हुई गेंदबाजी की। राशिद ने अपने पहले ओवर में महज तीन रन दिए। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 75/1, बाबर आज़म (36*), फखर जमान (30*)
कप्तान बाबर आजम और फखर जमान ने मिलकर पाकिस्तान को शुरुआती झटके से उबारते हुए एक महत्वपूर्ण साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ दिए हैं। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 72/1, बाबर आजम (35*), फखर जमान (28*)
नवीन उल हक़का का महंगा ओवर. नवीन ने अपने दूसरे ओवर में 13 रन खर्चे। 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 62/1, बाबर आजम (27*), फखर जमान (26*)
कप्तान मोहम्मद नबी का दूसरा ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर में उन्होंने 14 रन खर्चे। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 29/1, फखर जमान (13*), बाबर आजम (8*)
अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने एक बार फिर से अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आठ रन के स्कोर पर नवीन उल हक़ के हाथों कैच कराया।
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है जबकि अफगानिस्तान ने मुजीब उर रहमान को नई गेंद थमाई है।
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 147 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत हालांकि बेहद ख़राब हुई और उसने 76 रन के स्कोर पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए। लेकिन कप्तान मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब ने मिलकर टीम को ना सिर्फ उबारा बल्कि एक मजबूत स्कोर तक भी ले गए। दोनोे ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 43 गेंदों पर 71 जोड़े। दोनों खिलाड़ियों ने नाबाद रहते हुए 35-35 रन की पारियां खेली।
हसन अली एक बार फिर से महंगे साबित हुए। उनके चौथे ओवर में अफगानिस्तान ने 21 रन बटोरे। 18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 125/6, मोहम्मद नबी (22*), गुलबदीन नईब (28*)
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी आज का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे हैं।
मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब ने मिलकर टीम को सँभालते हुए एक महत्वपूर्ण साझेदारी कर ली है। दोनों ने टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया है। 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 104/6, गुलबदीन नईब (9*), मोहम्मद नबी (21*)
नजीबुल्लाह जदरान अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन शादाब ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाकर विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले नजीबुल्लाह ने 21 गेंदों में 22 रन बनाए।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने अपने दूसरे ओवर में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को रोक कर रखा और एक भी रन नहीं दिया। 12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 67/5, नज़ीबुल्लाह जदरान (16*), मोहम्मद नबी (2*)
इमाद वसीम ने तीसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए पहली ही गेंद पर सफलता हासिल की। इमाद ने इस बार करीम जनत को अपनी फिरकी में फंसाया और उन्हें फखर के हाथों कैच कराया। जनत 17 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।
शादाब खान ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर में महज दो रन दिए। अफगानिस्तान के भी 50 रन पूरे हो गए हैं। सात ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 51/4, करीम जनत (13*), नज़ीबुल्लाह जदरान (4*)
शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों के लिए यह सत्र मिलाजुला रहा। पाकिस्तान ने चार विकेट चटकाए तो वहीं अफगानिस्तान ने 49 रन बटोरे। छह ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 49/4, नज़ीबुल्लाह ज़दरान (4*), करीम जनत (11*)
पिछले मैच में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज इस बार कुछ खास नहीं कर पाए। वह हसन अली के पहले ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे लेकिन बाबर को आसान कैच दे बैठे। गुरबाज ने आउट होने से पहले सात गेंदों में 10 रन बनाए।
अफगानिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बार हारिस रउफ़ ने पाकिस्तान को सफलता दिलाई। हारिस ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर असगर अफगान को 10 रन के स्कोर पर आउट किया।
पहले विकेट में हासिल करने वाले इमाद वसीम दूसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए।. उनके ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज और असगर अफगान ने मिलकर 17 रन बटोरे। चार ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 30/2, असगर अफग़ान (10*), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (7*)
अफगानिस्तान की शुरुआत थोड़ी कमजोर हुई है। दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाने के साथ ही टीम के रनों पर भी अंकुश लगा हुआ है। नए बल्लेबाज के तौर पर रहमानुल्लाह गुरबाज़ मैदान पर पहुंचे हैं। दो ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर: 8/1, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (0*), मोहम्मद शहज़ाद (4*)
अफगानिस्तान के स्टार सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें दूसरे ओवर में इमाद ने रऊफ के हाथों कैच कराया। ओवर की तीसरी गेंद पर जजई शॉट खेलना चाहते थे लेकिन आसान कैच दे बैठे।
अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहज़ाद और हजरतुल्लाह जजई ने पारी की शुरुआत की है जबकि पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी नई गेंद थमाई है।
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में भी पहले गेंदबाजी करेगी।